आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022

 
National Sports Awards 2022


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 30 नवंबर 2022 को विभिन्न खिलाड़ियों और कोचों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 प्रदान किए है।

1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
• इस पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में जाना जाता था।
2021 में इसका नाम बदला गया।
• यह किसी खिलाड़ी को दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान है।
• इसे वर्ष 1991-92 में स्थापित किया गया था।
• यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

वर्ष 2022 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को दिया गया।

2. अर्जुन पुरस्कार
• इसे वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट उपलब्धि को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था।
• अर्जुन पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व कौशल, खेल भावना तथा अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।

वर्ष 2022 का अर्जुन अवॉर्ड 25 खिलाड़ियों को दिया गया। 

क्रमांक

 खिलाड़ी का नाम

 क्षेत्र

1.

सीमा पूनिया
 व्यायाम

 2.

 एल्धोस पॉल
 व्यायाम

 3.

 अविनाश मुकुंद साबले

 व्यायाम

 4.

 लक्ष्य सेन

बैडमिंटन

 5.

 प्रणय एच. एस.

बैडमिंटन

 6.

 अमित

 मुक्केबाजी

 7.

 निखत जरीन

 मुक्केबाजी

 8.

 भक्ति प्रदीप कुलकर्णी

 शतरंज

 9.

 आर प्रज्ञानानंद

 शतरंज

 10.

 दीप ग्रेस इक्का

 हॉकी

 11.

 सुशीला देवी

जूड़ो

 12.

 साक्षी कुमारी

 कबड्डी

 13.

 नयन मोनी सैकिया

 लॉन बाउल

 14.

 सागर कैलास ओवलकर

 मलखंब

 15.

 एलावेनिल वालारिवान

 शूटिंग

 16.

 ओमप्रकाश मिठारवाल (राजस्थान)
 शूटिंग

 17.

 श्रीजा अकुला

 टेबल टेनिस

 18.

 विकास ठाकुर

भारोत्तोलन

 19.

 अंशु

 कुश्ती

 20.

 सरिता

 कुश्ती

 21.

 परवीन

 वुशु

 22.

 मानसी गिरीशचंद्र जोशी

पैरा बैडमिंटन

 23.

 तरूण ढिल्लों

पैरा बैडमिंटन

 24.

 स्वप्निल संजय पाटिल
पैरा स्विमिंग

 25.

 जेरलिन अनिका जी

 बधिर बैडमिंटन

ओमप्रकाश मिथरवाल (राजस्थान)
• अर्जुन अवार्ड 2022 मिला है।
• कॉमनवेल्थ गेम्स में 2 मेडल जीतने वाले राजस्थान के एकमात्र निशानेबाज है।
• सीकर के सिहोडी ढाणी नीमड़ी गांव के ओमप्रकाश मिठारवाल वर्तमान में राजस्थान पुलिस में डिप्टी एसपी है।

3. द्रोणाचार्य पुरस्कार
• इसे वर्ष 1985 में भारत सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था।
• द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट एवं मेधावी कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए कोचों को दिया जाता है।

वर्ष 2022 का द्रोणाचार्य अवॉर्ड सात कोचों को दिया गया है। 

(I) नियमित श्रेणी:-
 क्रमांक

 कोच का नाम

 खेल की श्रेणी

 1.

 जीवनजोत सिंह तेजा

 तीरंदाजी

 2.

 मोहम्मद अली कमरी

 मुक्केबाजी

 3.

 सुमा सिध्दार्थ शिरूर

 पैरा शूटिंग

 4.

 सुजीत मान

 कुश्ती


(II) लाइफटाइम श्रेणी:-
 क्रमांक

 कोच का नाम

 खेल की श्रेणी

 1.

 दिनेश जवाहर लाडी

 क्रिकेट

 2.

 बिमल प्रफुल्ल घोष

 फुटबॉल

 3.
राजसिंह
 कुश्ती

4. खेलों में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
• इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी
 • यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेल में योगदान दिया है और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है।

वर्ष 2022 का ध्यानचंद पुरस्कार चार खिलाड़ियों को दिया गया है।
 क्रमांक

 खिलाड़ी का नाम

 खेल की श्रेणी

 1.

 अश्विनी अकुंजी सी.

 व्यायाम

 2.

 धर्मवीर सिंह

 हॉकी

 3.

 बी सी सुरेश

 कबड्डी

 4.

नीर बहादुर गुरूंगी

 पैरा एथलेटिक्स


5. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
• इसकी स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी।
• 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों समेत एनजीओ को दिया जाता है, जिन्होंने खेल के प्रचार और विकास में अहम भूमिका निभाई हो।

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022 तीन संस्थाओं को दिया गया है।

 क्रमांक

 श्रेणी

 संस्था

 1.

नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण

 ट्रांसस्टैडिया इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड

 2.

कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन
 कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान
 3.
विकास के लिए खेल
 लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन

6. मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 
• इसकी स्थापना वर्ष 1956-57 में हुई थी।
• अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है। 

2022 के लिए यह ट्रॉफी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को दी गई।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2021 के विजेता
• नैना धाकड़ी (भूमि साहसिक)
• शुभम धनंजय वनमाली (जल साहसिक)
• ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह समयल (लाइफटाइम अचीवमेंट)
30 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेताओं को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड प्रदान किया गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments