आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 8 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 7 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


7 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस:- 7 नवंबर

हाल ही स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी (हिमाचल प्रदेश के किन्नौर निवासी) का निधन हो गया। 

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्रामीण विकास एजेंडा पुस्तिका का विमोचन किया है।

हरियाणा में वन आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा के वन विभाग और अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) ने “ट्रीज़ आउटसाइड फ़ॉरेस्ट इन इंडिया” (TOFI) कार्यक्रम शुरू किया है।

राइजिंग सन वाटर फेस्ट 2022 
हाल ही मेघालय की उमियम झील में राइजिंग सन वाटर फेस्ट 2022 का समापन हुआ।
• इसका आयोजन असम और मेघालय की सरकारों के साथ भारतीय सेना की पूर्वी कमान द्वारा किया गया।
• यह पूर्वोत्तर में अपनी तरह का पहला वाटर फेस्ट था, जिसका उद्देश्य रोइंग और सेलिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना था।

शिक्षा मंत्रालय ने इस वर्ष 15 नवंबर 2022 को जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है।
• 15 नवंबर बिरसा मुंडा की जयंती होती है।

प्रोफेसर किशोर कुमार बासा राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (NMA) के अध्यक्ष बने है।

उत्तराखंड गौरव सम्मान 2022
1. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, 
2. भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी  
3. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत)
4. कवि और लेखक गिरीश चंद्र तिवारी (मरणोपरांत)
5. पत्रकार एवं साहित्यकार वीरेन डंगवाल (मरणोपरांत)

उत्तराखंड गौरव सम्मान 2021
1. डॉ.अनिल जोशी (पर्यावरण क्षेत्र)
2. बछेंद्री पाल (साहसिक खेल)
3. लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी
4. रस्किन बांड (साहित्य क्षेत्र)
5. पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी (मरणोपरांत)

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन 8-10 जनवरी 2023 को मध्यप्रदेश के इंदौर में होगा जिसमें गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली मुख्य अतिथि होंगे। 
• 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। 

युवा प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का आयोजन 8 जनवरी 2023 को होगा। इस कार्यक्रम में आस्ट्रेलिया की संसद के सदस्य जानेटा मासकारेन्हस मुख्य अतिथि होंगे।


8 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

विश्व की पहली वैदिक घड़ी अगले वर्ष 22 मार्च को मध्यप्रदेश के उज्जैन में लगाई जाएगी।

विश्व रेडियोग्राफी दिवस:- 8 नवंबर

एशियाई हॉकी महासंघ के सीईओ पाकिस्तान के मोहम्मद तैयब इकराम को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
वो भारत के नरिंदर बत्रा की जगह लेंगे।

हाल ही नई दिल्ली में सेना कमांडरों का सम्मेलन शुरू हुआ है।

हाल ही बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास आयोजित किया गया।

हाल ही IPPB ने श्रीनगर की डल झील में भारत का पहला फ्लोटिंग वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया।

हाल ही मिस्र के शर्म अल-शेख में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP27 शुरू हुआ है।

मुंबई ने फाइनल में हिमाचल प्रदेश को हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट जीता है।

प्रमोद भगत, मनीषा रामदास ने टोक्यो में बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट फंड योजना
हाल ही केंद्र सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (Public Private Partnership) परियोजनाओं के विकास में लगे लेनदेन सलाहकारों की लागत को पूरा करने में वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट डेवलपमेंट फंड योजना को नया रूप दिया है और इसे विस्तृत किया है।
• यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जो केंद्र एवं राज्य सरकारों में परियोजना प्रायोजक प्राधिकरणों (Project sponsoring authorities) को आवश्यक धन प्रदान करके गुणवत्तापूर्ण पीपीपी परियोजनाओं के विकास में सहायता करती है।
• इस योजना को 2007 में शुरू किया गया।
• यह परियोजना विकास खर्च का 75% तक प्रायोजक प्राधिकरण को ब्याज मुक्त ऋण के रूप में योगदान करेगा, और शेष 25% प्रायोजक प्राधिकरण द्वारा सह-वित्त पोषित किया जाएगा।

भारत के 22वें विधि आयोग का गठन
7 नवंबर 2022 को केंद्र सरकार ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी की अध्यक्षता में भारत के 22वें विधि आयोग का गठन किया। 
• भारत का विधि आयोग महत्वपूर्ण विधायी सुधारों की सिफारिश करने वाली सरकार की शीर्ष संस्था है तथा यह कार्यकारी निकाय भारत सरकार के एक आदेश के माध्यम से स्थापित किया जाता है।
• मूल रूप से विधि आयोग का गठन 1955 में किया गया था तथा इसका हर तीन साल में पुनर्गठन किया जाता है।
• यह कानून और न्याय मंत्रालय के सलाहकार निकाय के रूप में काम करता है।
22वें विधि आयोग के कार्य
• ऐसे कानूनों की पहचान करना जो अब अप्रासंगिक हैं और जिन्हें तुरन्त निरस्त किया जा सकता है।
• राज्य नीति के निदेशक तत्वों के आलोक में मौजूदा कानूनों की जांच करना तथा सुधार के तरीकों के सुझाव देना।

553वां प्रकाश उत्सव 
8 नवंबर 2022 को विश्व भर में गुरु नानक देव जी की 553वीं जयंती मनाई गई। गुरु नानक जयंती को प्रकाश उत्सव या गुरु पूरब के नाम से भी जाना जाता है।
• इसे प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिख संस्थापक गुरु नानक देव जी की जन्म वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

भारत के 50वें सीजेआई : न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़
• 9 नवंबर 2022 को न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें उनकी पद की शपथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिलाई गई।
• वे 10 नवंबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे।
• जस्टिस चंद्रचूड़ भारत के 16वें चीफ जस्टिस वाई. वी. चंद्रचूड़ के बेटे हैं। उनके पिता सुप्रीम कोर्ट के अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीजेआई है।

नियुक्ति की प्रक्रिया:-
भारतीय संविधान में प्रधान न्यायाधीश (CJI) की नियुक्ति के संबंध में किसी "प्रक्रिया" का उल्लेख नहीं किया गया है।
संविधान का अनुच्छेद 124 (1) केवल यह कहता है कि भारत का एक सर्वोच्च न्यायालय होगा, जो भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा।
अनुच्छेद 124 का खंड (2) कहता है कि सर्वोच्च न्यायालय के प्रत्येक न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।
इस प्रकार, नियुक्ति की प्रक्रिया से संबंधित स्पष्ट संवैधानिक प्रावधान के अभाव में, सीजेआई की नियुक्ति की प्रक्रिया परंपरा पर निर्भर करती है।
यह एक प्रथा या परंपरा रही है कि निवर्तमान सीजेआई वरिष्ठता के आधार पर अपने उत्तराधिकारी की सिफारिश करते हैं। हालांकि, दो बार इस प्रथा का उल्लंघन भी हुआ है।

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति:-
अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
• भारत के मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक होता है, जबकि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के संबंध में यह आयु सीमा 62 वर्ष है।


9 नवंबर 2022 करेंट अफेयर्स

मृदा कार्बन पृथक्करण के जरिये जलवायु परिवर्तन का न्यूनीकरण
हाल ही में International Crops Research Institute for The Semi-Arid Tropics (ICRISAT) ने एक मॉडलिंग अध्ययन प्रकाशित किया है। इस मॉडलिंग अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन को कम करने में मृदा कार्बन पृथक्करण मदद कर सकता है।

Best Countries 2022 Ranking
अमेरिकी मीडिया कंपनी यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट ने हाल ही में बेस्ट कंट्रीज 2022 रैंकिंग जारी की है।
• 85 देशों में भारत 31वें स्थान पर रहा।
• स्विट्जरलैंड शीर्ष पर रहा।
• सबसे खराब प्रदर्शन:- बेलारूस (85वीं रैंक)

वडोदरा ने जारी किया नगरपालिका बॉन्ड
वडोदरा म्युनिसिपल बॉन्ड जारी करने वाला भारत का दूसरा शहर बना है।
• अमेरिकी दूतावास और ट्रेजरी ने सफल लिस्टिंग पर केस स्टडी के लिए वडोदरा नगर निगम द्वारा जारी नगरपालिका बांड का चयन किया है। 
• अमेरिकी दूतावास ने नई दिल्ली में ‘All About Municipal Bond’ नामक एक पुस्तक लॉन्च की है‌।

हाल ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने Adaptation Gap Report 2022 जारी की है।

हाल ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के लिए टूलकिट और Twinpit to Retrofit Abhiyan के लिए वेब पोर्टल लॉन्च किया है।

World Travel Market (WTM) 2022 का मेजबान शहर है? - लंदन
• थीम:- यात्रा का भविष्य शुरू हुआ।

COP27 के दौरान विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने ‘डब्ल्यूएमओ प्रोविजनल स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2022’ नामक रिपोर्ट जारी की है।
• इस रिपोर्ट का अंतिम संस्करण अप्रैल 2023 में जारी किया जाएगा।
• इस रिपोर्ट के अनुसार 2022 में वैश्विक औसत तापमान पूर्व-औद्योगिक (1850-1900) औसत से 1.15 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।

हाल ही केंद्रीय आवासन एवं शहरी मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोच्चि में संयुक्त रूप से 15वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया (UMI) सम्मेलन और एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया है।

आधार मित्र
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए नया AI/ML आधारित चैटबॉट ‘आधार मित्र’ लॉन्च किया है।
• इसकी प्रमुख विशेषताओं में आधार नामांकन/अपेडट स्थिति की जांच, आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति को ट्रैक करना और नामांकन केंद्र स्थान की जानकारी आदि शामिल हैं। 
• यूजर्स इसके माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

ISRO-जापान के संयुक्त मिशन
• इसरो और जैपनीज एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) शुक्र ग्रह और चंद्रमा के अंधेरे हिस्से के अध्ययन के लिए दो संयुक्त मिशन करेंगे।
• चंद्रमा पर मिशन के लिए इसरो लूनर और रोवर बनाएगा। 
JAXA के रॉकेट से उसे चंद्रमा पर भेजा जाएगा। 
लूनर-रोवर की लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास कराई जाएगी। ताकि अंधेरे वाले हिस्से में रोवर को आसानी से भेजा जा सके।
चंद्रमा का अंधेरा वाला हिस्सा बेहद ठंडा इलाका है, क्योंकि वहां पर सूरज की रोशनी कभी नहीं पहुंचती। इस इलाके को पर्मानेंट शैडो रीजन (PSR) कहते हैं। 

आदित्य एल-1
• यह इसरो का प्रस्तावित सूर्य मिशन है।
• इस मिशन में 400 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट को सूरज की कक्षा में लैरेंज प्वाइंट एल-1 पर तैनात किया जाएगा।
यह सैटेलाइट धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर की कक्षा में सूरज के चारों तरफ चक्कर लगाएगा।
• इसकी मदद से सूरज के कोरोनल हीटिंग, सोलर विंड, कोरोनल मास इजेक्शन, सौर लहरों और सूरज के मौसम का पता लगेगा।

अक्तूबर महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड
• पुरूष खिलाड़ी:- विराट कोहली (भारत)
• महिला खिलाड़ी:- निदा डार (पाकिस्तान)

सूर्यकुमार यादव भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ष में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने है।

EWS आरक्षण
सुप्रीम कोर्ट ने सामान्य वर्ग के आर्थिक कमजोरों को आरक्षण देने के लिए किए गए संविधान के 103वें संशोधन को संवैधानिक रूप से सही ठहराया है।
• चीफ जस्टिस यूयू ललित की अगुआई वाली पांच जजों की संविधान बेंच ने इसे 3:2 के फैसले से बरकरार रखा है।
• जस्टिस दिनेश माहेश्वरी, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस जेबी पारदीवाला ने इसका समर्थन किया।
• बहुमत की राय थी कि आरक्षण के लिए 50% की जो सीमा तय की गई है, वह फिक्स नहीं है बल्कि लचीली है।
• जनवरी 2019 में संसद ने 103वां संविधान संशोधन बिल पास किया था। इसके तहत केंद्र ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10% आरक्षण देने के लिए संविधान में संशोधन किया था। इस कदम से आरक्षण की सीमा 60 फीसदी हो गई।

रूस अक्टूबर में सऊदी अरब और इराक जैसे परंपरागत विक्रेताओं को पछाड़कर भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है।

फोर्ब्स के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सर्वश्रेष्ठ एंप्लॉयर (नियोक्ता) है तथा दुनिया की 20वीं सबसे अच्छी नियोक्ता कंपनी है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दुबई में पीएम मोदी पर दो पुस्तकों का विमोचन किया है।
1. मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी
2. हार्टफेल्ट: द लिगेसी ऑफ फेथ

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए है।
• उत्तराखंड की दो नर्सों शशिकला पांडे और गंगा जोशी को सम्मानित किया गया।
• राजस्थान से रामप्रसाद मीना को सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है, कि भारत के सबसे बड़े तीर्थस्थलों में से एक मथुरा-वृंदावन का लक्ष्य 2041 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन पर्यटन स्थल बनना है। 

53वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 20 से 28 नवम्‍बर के बीच गोवा में आयोजित किया जायेगा।
इसकी शुरुआत ऑस्ट्रियन फिल्म ‘अल्मा एंड ऑस्कर’ से होगी। 

राजस्थान में 1 नवंबर से 9 नवंबर तक पुष्कर मेला आयोजित किया जा रहा है।
पुष्कर मेले को पुष्कर ऊंट मेला, कार्तिक मेला या कार्तिक का मेला भी कहा जाता है।
लंपी रोग के कारण इस बार पशु मेला आयोजित नहीं किया जा रहा।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को कंबोडिया में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे तथा 13 नवंबर को 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

वेस्टइंडीज के शिवनरायण चंद्रपाल, पाकिस्तान के अब्दुल कादिर और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है।
• शिवनरायण चंद्रपाल यह सम्मान हासिल करने वाले 107वें, चार्लोट एडवर्ड्स 108वीं और अब्दुल कादिर 109वें खिलाड़ी हैं।

शेन वॉटसन की पुस्तक:- विनिंग द इनर बैटल

उत्तराखंड स्थापना दिवस:- 9 नवंबर

Ghaem-100 
ईरान के शक्तिशाली अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने Ghaem-100 नामक एक नया उपग्रह ले जाने वाला रॉकेट लॉन्च किया है।
• यह ईरान का पहला three-stage launch vehicle है।
• यह रॉकेट पृथ्वी से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी पर 80 किलोग्राम वजन वाले उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में सक्षम होगा।
• इस रॉकेट का उपयोग 'नाहिद' नामक एक नए उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के लिए किया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments