• जारीकर्ता:- ऑक्सफैम इंडिया
• भारत में महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी दर (LFPR) 2021 में सिर्फ 25% है।
• भारत में पुरुषों और महिलाओं के बीच 98 प्रतिशत रोजगार अंतर के पीछे लिंग भेदभाव मुख्य कारण है।
विश्व राइनो दिवस:- 22 सितंबर
राष्ट्रीय सिनेमा दिवस:- 23 सितंबर
कैंसर पीड़ितों से मानवीय व्यवहार करने और उनका दुख बांटने के लिए हर साल 22 सितंबर को वर्ल्ड रोज डे मनाया जाता है।
राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति 2022
• लॉन्च:- प्रधानमंत्री मोदी द्वारा।
• केंद्रीय बजट 2020 में पहली बार इस नीति की घोषणा की गई थी।
• उद्देश्य:- अंतिम छोर तक त्वरित वितरण करना और परिवहन से संबंधित चुनौतियों को समाप्त करना।
घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भारतीय सामानों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना।
लॉजिस्टिक्स लागत को कम करना
• भारत का लॉजिस्टिक्स क्षेत्र 22 मिलियन से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है।
• भारत अपनी जीडीपी का लगभग 13 से 14 प्रतिशत हिस्सा लॉजिस्टिक्स यानी माल ढुलाई पर खर्च कर देता है।
• राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति के शुभारंभ के साथ पीएम गति शक्ति को और बढ़ावा एवं पूरकता मिलेगी।
लॉजिस्टिक्स:-
लॉजिस्टिक्स में संसाधनों, लोगों, कच्चे माल, सूची, उपकरण आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान पर अर्थात् उत्पादन बिंदुओं से उपभोग, वितरण या अन्य उत्पादन बिंदुओं तक ले जाने के साथ नियोजन, समन्वय, भंडारण प्रक्रिया शामिल है।
2022 तक GDP के अनुपात के रूप में भारत की लॉजिस्टिक्स लागत क्या है ? - 13-14%
हाल ही राष्ट्रीय राजभाषा कीर्ति पुरस्कार पाने वाली ‘विज्ञान प्रगति’ किस संस्थान द्वारा जारी की जाने वाली विज्ञान पत्रिका है ? - CSIR
तमिलनाडु सरकार सुधारवादी नेता ई.वी. रामासामी (पेरियार) के जन्मदिन को राज्य में ‘सामाजिक न्याय दिवस’ के रूप में मनाती है।
श्री पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज का जयपुर में निधन हो गया।
किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान के बीच सीमा संघर्ष चल रहा है।
नाइजीरिया में लस्सा बुखार फैल रहा है।
भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन
असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) के 2022 के अंत तक भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन का निर्माण पूरा करने की उम्मीद है।
• इस पाइपलाइन का औपचारिक उद्घाटन मार्च 2020 में किया गया।
• भारत-बांग्लादेश मैत्री पाइपलाइन परियोजना (IBFPP) का उद्देश्य भारत के पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी को बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के पार्बतीपुर से जोड़ना है।
• इस निर्माणाधीन 130 किमी पाइपलाइन की क्षमता 10 लाख मीट्रिक प्रति वर्ष होगी।
• यह परियोजना भारत की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड और बांग्लादेश की मेघना पेट्रोलियम लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से कार्यान्वित की जा रही है।
• इस अनुबंध के तहत, बांग्लादेश आपूर्ति शुरू होने के दिन से 15 साल के लिए डीजल का आयात करेगा।
Global Clean Energy Action Forum का मेजबान शहर है ? – पिट्सबर्ग (अमेरिका)
महाराष्ट्र ने नीति आयोग जैसी राज्य स्तरीय संस्था स्थापित करने की घोषणा की है।
बजरंग पुनिया
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने हाल ही में बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
इस पदक के साथ बजरंग पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
23 सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स
नासा के परसेवेरांस रोवर (Perseverance Rover) ने मंगल ग्रह पर कार्बनिक पदार्थ की खोज की है।
• नासा के मार्स एक्सप्लोरेशन प्रोग्राम के हिस्से के रूप में परसेवेरांस रोवर लॉन्च किया गया था।
इसका उद्देश्य मंगल की सतह का पता लगाना और ग्रह पर अतीत और वर्तमान जीवन के संकेतों का पता लगाना है। इसकी लैंडिंग साइट जेजेरो क्रेटर है।
हाल ही अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक अकेले रहने का रिकॉर्ड रखने वाले सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री वालेरी पॉलाकोव का निधन हो गया।
वाराणसी (यूपी) और बोगीबील (असम) के बीच भारत की सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा (4,000 किमी) 2023 में शुरू होगी।
भारतीय नौसेना ने 32 साल की सेवा के बाद आईएनएस अजय को नेवल डॉकयार्ड, मुंबई में सेवामुक्त कर दिया है।
शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय चमड़ा अनुसंधान संस्थान, चेन्नई में चमड़ा क्षेत्र में कौशल विकास के लिए स्केल एप्प लॉन्च किया है।
• SCALE - स्किल सर्टिफिकेशन असेसमेंट फॉर लेदर एम्प्लॉइज।
बांग्लादेश ने नेपाल को हराकर SAFF (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) महिला चैम्पियनशिप जीती है।
हाल ही में खबरों में रही माया किस जानवर की दुनिया की पहली क्लोनिंग है - जंगली आर्कटिक भेड़िया
• जंगली आर्कटिक भेड़िया को सफेद भेड़िया या ध्रुवीय भेड़िया भी कहा जाता है।
कजाकिस्तान की राजधानी का नाम नूर-सुल्तान से बदलकर अस्ताना कर दिया गया है।
भारत, संयुक्त अरब अमीरात और फ्रांस ने किस शहर में अपनी पहली त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित की है ? – न्यूयॉर्क
ग्लोबल फिनटेक सम्मेलन 2022 का मेजबान है ? – मुंबई
आलिया भट्ट को प्रतिष्ठित स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
विराट कोहली ट्विटर पर 50 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले क्रिकेटर बने है।
हाल ही पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन हो गया।
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस:- 23 सितंबर
24 सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स
हाल ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सबसे वरिष्ठ प्रचारक केशव राव दत्तात्रेय दीक्षित का निधन हो गया।
• साल 1925 में दशहरे के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।
एशिया-पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रॉडकास्टिंग डेवलपमेंट (AIBD) की भारत की अध्यक्षता को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
AIBD के अध्यक्ष:- मयंक कुमार अग्रवाल।
भारत और मिस्र ने रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
• हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिस्र की यात्रा पर पहुंचे।
बिहार के स्कूलों में जल्द ही नो बैग डे शुरू होगा।
गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने भारत की राधिका बत्रा, अफगानिस्तान की जारा जोया, युगांडा की वेनेसा नाकाटे और यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला वोन डेर लेयेन को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने की दिशा में उनके असाधारण कार्य के लिए गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स से सम्मानित किया है।
• राधिका बत्रा को भारत में वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य समाधान प्रदान करने में उनके काम के लिए पुरस्कृत किया गया है।
भारत सरकार ने रतन टाटा और सुधा मूर्ति को PM केयर्स फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया है।
चेक गणराज्य की लिंडा फ्रुहविर्टोवा ने चेन्नई ओपन 2022 टेनिस खिताब जीता है।
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित, संस्कृत विद्वान और काशी विद्वत परिषद के पूर्व अध्यक्ष आचार्य राम यत्ना शुक्ला का निधन हो गया।
• संस्कृत में योगदान के कारण उन्हें अभिनव पाणिनी कहा जाता है।
हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) मॉड्यूल के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शन लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना की दूसरी किश्त को मंजूरी दी है।
रेटिंग एजेंसी क्रेडिट सुईस ने ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट जारी की है।
भारत अगले साल ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पहली मोटो ग्रां प्री विश्व चैम्पियनशिप रेस की मेजबानी करेगा।
इसे ‘ग्रां प्री ऑफ भारत’ नाम दिया गया है।
हाल ही इसरो ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रणोदन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में 30 केएन हाइब्रिड मोटर का सफल परीक्षण किया है।
• इससे नए प्रक्षेपण वाहनों (रॉकेट) के लिए नयी प्रणोदन प्रणाली का रास्ता साफ हो सकता है।
• इसरो का मुख्यालय:- बेंगलुरु
दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने लोगों को दिल्ली पुलिस की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने के वास्ते एक सामुदायिक पुलिस पहल की शुरुआत की है।
हीरो मोटोकॉर्प और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के लिये चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए समझौता किया है।
भरत लाल को राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (NCGG) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
भारत और अमेरिका के कोस्ट गार्ड ने चेन्नई तट पर ‘अभ्यास-01/22’ नामक संयुक्त अभ्यास का आयोजन किया।
भारत को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत India Hypertension Control Initiative (IHCI) के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक पुरस्कार मिला है।
• भारत को ‘‘2022 यूएन इंटरएजेंसी टास्क फोर्स, एंड डब्ल्यूएचओ स्पेशल प्रोग्राम ऑन प्राइमरी हेल्थ केयर अवॉर्ड’ दिया गया है।
SAVE WATER
0 Comments