आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स। 30 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


30 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

अर्थ गंगा मॉडल
• यह नदियों के सतत विकास का नया मॉडल है, जिसका उद्देश्य गंगा नदी के किनारे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। 
अर्थ गंगा के तहत सरकार छह स्तरों पर काम कर रही है:-
• पहला स्तर:- शून्य बजट प्राकृतिक खेती 
दूसरा स्तर:- मुद्रीकरण और कीचड़ और अपशिष्ट जल का पुन: उपयोग।
तीसरा स्तर:- हाट बनाकर आजीविका सृजन के अवसर बढ़ाना।
चौथा स्तर:- जनभागीदारी बढ़ाना।
पांचवां स्तर:- गंगा में और उसके आसपास सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देना।
छठा मॉडल:- बेहतर जल प्रशासन के लिए स्थानीय प्रशासन को सशक्त बनाना।

नमामि गंगे
यह एक छत्रक कार्यक्रम है जिसके दो उद्देश्य है:-
1. प्रदूषण का प्रभावी उपशमन
2. गंगा नदी का संरक्षण और कायाकल्प
यह जल शक्ति मंत्रालय के तहत संचालित है। 
इसे स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।

विराट कोहली तीनों प्रारूपों में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय प्लेयर बने है।

रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने है।

नीति आयोग ने हरिद्वार जिले को आधारभूत अवसंरचना थीम में देश के 112 आकांक्षी जिलों में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा रुड़की समेत देशभर के 75 केंद्रों पर स्मार्ट इंडिया हैकाथान-2022 का शुभारंभ किया गया है।

अटल ब्रिज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में साबरमती नदी पर पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए 300 मीटर लंबे ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन किया है।

लिन्थोई चनंबम
लिन्थोई चनंबम (Linthoi Chanambam) ने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में विश्व जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक  जीता है।
• वह विश्व चैंपियनशिप के किसी भी आयु वर्ग वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय जुडोका हैं। 
• वह भारत सरकार के TOPS कार्यक्रम का भी हिस्सा हैं।

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस:- 30 अगस्त

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) किस केंद्रीय मंत्रालय से जुड़ा है?
उत्तर - केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने टोक्यो में आयोजित विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का खिताब जीता है।

अर्थशास्त्री और योजना आयोग के पूर्व सदस्य अभिजीत सेन का 72 साल की उम्र में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने ‘Competitiveness Roadmap for India@100’ जारी किया है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ONDC) की प्रगति समीक्षा की अध्यक्षता की है।

जोआओ लौरेंको दूसरी बार अंगोला के राष्ट्रपति बनेंगे।

हाल ही सोलोमन द्वीप ने अमेरिकी नौसेना के जहाजों को अपने बंदरगाहों में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया।

शुमंग लीला महोत्सव:- मणिपुर
अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस:- 30 अगस्त 
अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस:- 31 अगस्त


31 अगस्त 2022 करेंट अफेयर्स

हाल ही में जनजातीय मामलों के मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय टीबी प्रभाग द्वारा 75 उच्च बोझ वाले आदिवासी जिलों को आने वाले महीनों में टीबी मुक्त होने के लिए चुना गया है। 

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार भारतीय बिजनेस टाइकून गौतम अडानी हाल ही में दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने पुडुचेरी में तटीय सफाई के लिए स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान का शुभारंभ किया।

आदिल सुमरिवाला ने भारतीय ओलंपिक संघ के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।

सात्विक साईराज व चिराग शेट्टी की जोड़ी ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पहला कांस्य पदक जीता है।

हाल ही अमेरिका के दो युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजरे है। 

भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को इस वर्ष भारत में 40 साल पूरे हो गए।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्रों की सूची में बीजिंग के बाद बेंगलुरु दूसरे स्थान पर है। 

इराक में प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर (49) ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है।
इसके बाद इराक में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया।

भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास वज्र प्रहार का 13वां संस्करण हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बकलोह में संपन्न हुआ।

अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और नीति आयोग हाई स्कूल के छात्रों के बीच एक नवीन मानसिकता का पोषण करने के लिए जम्मू और कश्मीर में 500 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब (ATL) स्थापित करेंगे।

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 950 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। 
• अब वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाज बन गए है।

कर्नाटक की दिविता राय मिस दिवा यूनिवर्स 2022 बनीं है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और स्वीडन ने स्थायी उड्डयन टेक के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की शुरुआत की है। 
• इसके तहत 8 से 14 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को प्रत्येक माह 1500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति दी जाएगी।

67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म: शेरशाह (धर्मा प्रोडक्शंस)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: विष्णुवर्धन (शेरशाह)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रणवीर सिंह (83) कपिल देव के रूप में
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: मिमी राठौर के रूप में कृति सनोन, मिमी
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: पंकज त्रिपाठी (मिमी)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: साई तम्हंकर (मिमी)

मिखाइल गोर्बाचेव
हाल ही सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो 1985 से 1991 तक राष्ट्रपति रहे थे।
मिखाइल गोर्बाचेव ने बिना खूनी संघर्ष के शीत युद्ध को समाप्त करा दिया था। 
गोर्बाचेव के काल में ही सोवियत संघ का विघटन हुआ था और इससे टूटकर 15 देश बने थे
• 25 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ का विघटन हो गया था।
• गोर्बाचेव को 1990 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक महीने तक चलने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया है।
• इन खेलों के लिए लगभग 30 लाख ग्रामीणों ने पंजीकरण कराया है।
• ग्रामीण ओलंपिक में कुल 6 गेम कबड्डी, खो-खो, शूटिंग बॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल और हॉकी खेले जाएंगे।

कुशियारा नदी
हाल ही भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की 38वीं मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान, दोनों देशों ने अंतरिम आधार पर कुशियारा नदी के पानी को साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन के मसौदे को अंतिम रूप दिया।
• कुशियारा नदी बराक नदी की एक शाखा के रूप में भारत-बांग्लादेश सीमा बनाती है, जब यह बराक की एक अन्य शाखा सूरमा से अलग होती है। बांग्लादेश में कुछ दूर बहने के बाद यह फिर से सूरमा नदी से मिलती है और इस संयुक्त नदी को अब मेघना नदी कहा जाता है।
• भारत में इस नदी के माध्यम से मणिपुर, मिजोरम और असम को पानी मिलता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments