आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 23 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 22 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


22 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

2028 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी लॉस एंजिल्स (USA) द्वारा की जाएगी।

प्रसिद्ध कलाकार अच्युतन कुदल्लुर का निधन हो गया।

राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी (NAARM) को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का सरदार पटेल उत्कृष्ट संस्थान पुरस्कार 2021 (बड़े संस्थान श्रेणी में) मिला है।

असम और अरुणाचल प्रदेश ने नामसाई घोषणा पर हस्ताक्षर करके अपने सात दशक पुराने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए समझौता किया है।
• अब दोनों राज्यों के बीच विवादित गांवों की संख्या 123 से घटाकर 86 तक सीमित करने का फैसला लिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विनीत सरन, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एथिक्स ऑफिसर और लोकपाल बने है।

भारतीय भारोत्तोलक हर्षदा गरुड़ ने हाल ही में ताशकंद में एशियाई युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

यूरोमनी ने दूसरी बार डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर लिमिटेड (डीबीएस बैंक) को 'विश्व का सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक' के रूप में मान्यता दी है।  

एलएंडटी टेक, 5जी स्पेक्ट्रम सीधे प्राप्त करने और लागू करने वाली पहली कंपनी बनी है।

प्रख्यात धाविका पी टी ऊषा 20 जुलाई को राज्यसभा की मनोनीत सदस्य बनी है।
• उन्हें राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू (उपराष्ट्रपति) ने शपथ दिलवाई। 
• पीटी उषा को 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

29 अगस्त को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू करेंगे।

बांग्लादेश के वनडे कप्तान, तमीम इकबाल ने टी20I से संन्यास की घोषणा की है।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय दल में शामिल फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी एवं त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाये गए हैं।
• ये दोनों बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सकेंगे। 

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

राज शुक्ला को UPSC का सदस्य नियुक्त किया गया है।
 
राष्ट्रीय ध्वज दिवस:- 22 जुलाई
• 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मान्यता दी थी।


23 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्र सरकार के सभी विभागों में ई-कार्यालय प्रणाली लागू की गई है।

विश्व मस्तिष्क दिवस:- 22 जुलाई 
राष्ट्रीय प्रसारण दिवस:- 23 जुलाई

मुंबई में फ्यूलिंग इंडिया 2022 कार्यक्रम में MSME मंत्री नारायण राणे ने मोबाइल इलेक्ट्रिक चार्जिंग ऐप लॉन्च किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन संगोष्ठी 'स्वावलंबन' के दौरान 'स्प्रिंट चैलेंज' का शुभारंभ किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मंदिरों पर आराधना जौहरी द्वारा लिखित पुस्तक बियॉन्ड द मिस्टी वेइल का विमोचन किया है। 

श्रीलंका में 20 जुलाई 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे ने जीत दर्ज की है।
• पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने मई 2022 में इस्‍तीफा दे दिया था तो विक्रमसिंघे को देश का पीएम चुना गया। 
इसके बाद जब गोटाबाया राजपक्षे ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया तो विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्‍ट्रपति चुना गया। श्रीलंका के संविधान के अनुसार नया राष्‍ट्रपति अब पूर्व राष्‍ट्रपति का कार्यकाल पूरा करेगा।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2022 
• भारत 87वें स्थान पर
• सर्वाधिक शक्तिशाली पासपोर्ट वाला देश:- जापान
• अफगानिस्तान, इराक और सीरिया के बाद पाकिस्तान के पास दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट है।

स्मार्ट सिटी फंड के उपयोग में तमिलनाडु पहले स्थान पर है।

फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार गौतम अडानी, बिल गेट्स को पीछे छोड़कर दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 

सबसे अधिक जरूरतमंद 272 जिलों में भारत सरकार ने "नशा मुक्त भारत अभियान" शुरू किया है।

चीता ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट (CTP) के तहत भारत और नामीबिया के बीच एक समझौता हुआ है।
• इसके तहत नामीबिया से 8 चीते 15 अगस्त तक मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पहुंच जाएंगे।
• इसी प्रकार दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए जा रहे हैं।

सरकार ने संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रणाली को मजबूत करने के उपाय सुझाने हेतु एक समिति का गठन किया है।

तीसरा इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2021
• जारीकर्ता:- नीति आयोग 
• प्रमुख राज्यों की श्रेणी में प्रथम:- कर्नाटक
• पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में प्रथम:- मणिपुर
• केंद्र शासित प्रदेशों और शहर राज्यों' की श्रेणी में प्रथम:- चंडीगढ़
राजस्थान की रैंक:- 12वीं
• नीति आयोग के उपाध्यक्ष:- सुमन बेरी
• यह नवाचार सूचकांक 7 स्तंभों पर आधारित है - 
मानव पूंजी, निवेश, ज्ञान कार्यकर्ता, व्यापारिक वातावरण, 
सुरक्षा और कानूनी वातावरण, ज्ञान उत्पादन, ज्ञान प्रसार

विश्व बैंक ने भारत के पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के लिए $ 1 बिलियन अमरीकी डालर का ऋण दिया है। 

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह के अनुसार इसरो ने 1999 से 34 विभिन्न देशों के 342 विदेशी अंतरिक्ष यानों को PSLV का इस्तेमाल करके लॉन्च किया है।

बर्लिन (जर्मनी) में 13वीं पीटर्सबर्ग जलवायु वार्ता शुरू हुई है। 
इस अनौपचारिक मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता जर्मनी और मिस्र कर रहे हैं, जो इस वर्ष की वार्षिक जलवायु बैठक (COP-27) के मेजबान हैं।

जवाहरलाल नेहरू पोर्ट भारत का पहला 100 प्रतिशत लैंडलॉर्ड मॉडल वाला बंदरगाह बना है।
• यह देश का ऐसा पहला बंदरगाह बन गया है, जहां सभी गोदियों का संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल से हो रहा है।

ब्रिटेन के मौसम विज्ञान कार्यालय ने अत्यधिक गर्मी के कारण इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में पहली बार लाल मौसम की चेतावनी जारी की है।

द्रौपदी मुर्मू
• भारत की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित।
• सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनी है। (64 वर्ष)
• स्वतंत्र भारत में जन्मी प्रथम राष्ट्रपति।
• भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति।
• प्रतिभा पाटिल के बाद भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति।
• जन्म:- ओडिशा के मयूरभंज जिले में संथाल जनजाति के एक परिवार में।
• शिक्षक के रूप में कार्य।
• संथाल, गोंड और भीलों के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा अनुसूचित जनजाति समुदाय है।
• 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
• 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 25 जुलाई को भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।


24 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने इस्तीफा दिया है।

सरकार ने सामाजिक शेयर बाजार स्थापित करने की तैयारियों के बीच शून्य ब्याज वाले वित्तीय उत्पादों (जीरो कूपन जीरो प्रिंसिपल इन्स्ट्रूमेंट) को प्रतिभूति घोषित किया है।  

राजर्षि गुप्ता ONGC की विदेशी निवेश इकाई के प्रबंध निदेशक बने है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 'स्वनिर्भर नारी' योजना शुरू की है।

फ्लिपकार्ट ने बिहार में आपूर्ति श्रृंखला संचालन अकादमी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए बिहार राज्य कौशल विकास मिशन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के पांच साल पूरे 
• 21 जुलाई 2017 को शुरू
• यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।

शेख मोहम्मद सबा अल सलेम, कुवैत के नए प्रधानमंत्री बने है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारतीय प्रशासक नरिंदर बत्रा के इस्तीफे के बाद मिस्र के सैफ अहमद को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर जीत और आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न मनाने के लिए भारतीय सेना ने नई दिल्ली से द्रास (लद्दाख) में कारगिल युद्ध स्मारक तक मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया है।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बेंगलुरु में जवाहरलाल नेहरू तारामंडल में मानव अंतरिक्ष उड़ान एक्सपो का उद्घाटन किया है।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों
• ये पुरस्कार साल 2020 के लिए दिए गए हैं।
बेस्ट फीचर फिल्म:- सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)
बेस्ट एक्ट्रेस:- अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)
बेस्ट एक्‍टर:- अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोट्रू )
• सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म:- तुलसीदास जूनियर
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म:- तानाजी: द अनसंग वॉरियर
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:- के.आर. सच्चिदानंदन (मलयालम फिल्म अयप्पनम कोशियुम के लिए)

• बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर - राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
बेस्टर फीमेल प्लेबैक सिंगर - नचम्मा (ए.के.अयप्पन कोशियम) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - बिजू मेनन (ए.के.अयप्पन कोशियम) 
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली

• सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म - अविजात्रिक
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म - डोलू
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म - गोष्ठा एका पैठानाची
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म - शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लमट
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म - कलर फोटो
सर्वश्रेष्ठ असामी फिल्म - ब्रिज 
सर्वश्रेष्ठ मलायलम फिल्म - थिंकड़युवा निश्चियम
सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म - दादा लखमी

मोस्ट फ्रेंडली फिल्म स्टेट का अवॉर्ड:- मध्य प्रदेश 
स्पेशल मेंशन अवॉर्ड :- यूपी और उत्तराखंड
• भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी पर आधारित किश्वर देसाई की किताब The Longest Kiss को बेस्ट बुक ऑन सिनेमा का अवॉर्ड मिला।  

मलयालम फिल्म निर्माता केपी कुमारन को केरल के सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार जेसी डेनियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

WHO की शरणार्थियों और प्रवासियों पर पहली रिपोर्ट के अनुसार भारत को 2021 में प्रेषण (Remittance) द्वारा 87 बिलियन अमरीकी डॉलर मिले और इस मामले में वह शीर्ष पर रहा है।
• भारत के बाद चीन और मेक्सिको है।

हाल ही विश्व में सर्वाधिक प्रेषण प्राप्त करने वाला देश बना है ? - भारत

प्रसिद्ध वैज्ञानिक और इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (ILS) के निदेशक, डॉ अजय कुमार परिदा का निधन हो गया। 
• उन्हें 2014 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित।

आयकर दिवस:- 24 जुलाई 

दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के 15वें प्रधानमंत्री बने है।
• हाल ही रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के 9वें राष्ट्रपति बने।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments