आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 5 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 4 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


4 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में बॉश इंडिया के स्मार्ट परिसर का उद्घाटन किया है।

हैप्पीस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के संस्थापक अशोक सूता को CII गुणवत्ता रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है। 

मर्सर के कॉस्ट ऑफ लिविंग असेसमेंट 2022 के अनुसार कोलकाता एशिया का सबसे कम खर्चीला शहर है, जबकि मुंबई और दिल्ली प्रवासियों के लिए शीर्ष 40 सबसे महंगे शहरों में शामिल हैं। 
• भारत का सबसे महंगा शहर:- हैदराबाद

हाल ही संयुक्त राष्ट्र ने हैबिटेट वर्ल्ड सिटीज रिपोर्ट 2022 प्रकाशित की।
इस रिपोर्ट के अनुसार 2035 में भारत की शहरी आबादी 675 मिलियन तक पहुंचने का अनुमान है।

38वां नाटो शिखर सम्मेलन
28 से 30 जून 2022 तक मैड्रिड (स्पेन) में आयोजित किया गया।
नाटो का गठन:- 4 अप्रैल 1949
नाटो का मुख्यालय:- ब्रुसेल्स (बेल्जियम)

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 75 पेड़ लगाकर, नई दिल्ली में यमुना नदी पर कालिंदी कुंज घाट पर नमामि गंगे अमृत वाटिका की स्थापना की है। 

एशिया प्रशांत स्थिरता सूचकांक  2021 
• नाइट फ्रैंक द्वारा जारी।
• पहला स्थान:- सिंगापुर
• भारतीय शहरों में बेंगलुरू पहले स्थान पर है। जबकि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में इसे 14वां स्थान दिया गया है।

हाल ही केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 3 दिवसीय ग्रैंड हैकथॉन कार्यक्रम की शुरुआत की है।

हाल ही जून 2022 में इसरो ने वाणिज्यिक लॉन्चर एरियन स्पेस (फ्रांसीसी कंपनी) के एरियन 5 रॉकेट द्वारा जीसैट-24 उपग्रह लॉन्च किया है।

सिंगापुर के टी. राजा कुमार, मनी लॉन्ड्रिंग रोधी निगरानी संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 29 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
• उन्होंने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ा।

NTPC ने रामागुंडम (तेलंगाना) में भारत की सबसे बड़ी तैरती सौर ऊर्जा परियोजना चालू कर दी है।
• इस सोलर प्लांट की क्षमता 100 मेगावाट है।


5 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) द्वारा क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग 2023 जारी की गई है।
• लंदन (यूके) पहले स्थान पर है।
• भारत में मुंबई पहले स्थान पर है।

यैर लैपिड इस्राइल के 14वें प्रधानमंत्री बने है। उन्होंने नफ्ताली बेनेट का स्थान लिया।

भारतीय सेना के डेजर्ट कोर ने जोधपुर (राजस्थान) में सीमा और तटीय सुरक्षा के पहलुओं पर "सुरक्षा मंथन 2022" का आयोजन किया है। 

फैनकोड (FanCode) ऐप ने रवि शास्त्री को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

HCL टेक्नोलॉजीज को माइक्रोसॉफ्ट पार्टनर ऑफ द ईयर अवार्ड 2022 मिला है।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की निदेशक तनुजा नेसारी को यूके की संसद द्वारा आयुर्वेद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से एक मानव रहित लड़ाकू विमान ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर की पहली उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। 
• DRDO का आदर्श वाक्य:- बलस्य मूलं विज्ञानं।

हाल ही नीति आयोग ने Harnessing Green Hydrogen रिपोर्ट जारी की है।

हाल ही दुनिया के सबसे नवाचारी थिएटर निर्देशकों में से एक ब्रिटिश निर्देशक पीटर ब्रूक का निधन हो गया।

फेरारी के कार्लोस सैन्ज़ ने 2022 का ब्रिटिश ग्रां प्री खिताब जीता है।

बेंगलुरु बिजली कंपनी BESCOM ने EV मित्र मोबाइल ऐप विकसित किया है।

हाल ही भारत के पूर्व गोलकीपर ईएन सुधीर (फुटबॉलर) का निधन हो गया।

5 जुलाई को दुनिया के सबसे शक्तिशाली पार्टिकल कोलाइडर, लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) ने ऊर्जा के स्तर पर प्रोटॉनों को एक दूसरे में तोड़ना शुरू कर दिया।
लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) 
LHC एक विशाल और जटिल मशीन है, जिसे कणों के अध्ययन के लिए बनाया गया है।


6 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई में पांचवें वैश्विक फिल्म पर्यटन सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

राज्यों की तीसरी स्टार्टअप रैंकिंग 2021
• जारीकर्ता:- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
• Best Performer:- गुजरात और कर्नाटक
• Top Performer:- केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना
• Aspiring Leaders:- छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान
• Emerging Start-up ecosystem:- आंध्र प्रदेश
• केंद्रशासित प्रदेशों और पूर्वोत्तर राज्यों की श्रेणी में मेघालय शीर्ष पर है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के लिए नारी को नमन योजना शुरू की है।

पोकर प्लेटफॉर्म PokerBaazi.com ने अभिनेता शाहिद कपूर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

मिशेल पूनावाला को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यूनाइटेड किंगडम में एनआरआई वर्ल्ड समिट 2022 में शिरोमणि पुरस्कार मिला है। 

सुरंजन दास की पुस्तक:- गांधी और चंपारण सत्याग्रह: सेलेक्ट रीडिंग।

यूक्रेन की गणितज्ञ मैरीना वियाज़ोवस्का ने फील्ड्स मेडल 2022 जीता है।
यह गणित के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है और 40 वर्ष से कम आयु के लोगों को दिया जाता है।
अन्य तीन विजेता:- जेम्स मेनार्ड, जून हुह, ह्यूगो डुमिनिल-कोपिन।

विश्व ज़ूनोज़ दिवस:- 6 जुलाई

ग्रीनको ने स्थायी विज्ञान और तकनीक स्कूल स्थापित करने के लिए IIT हैदराबाद के साथ साझेदारी की है।
• यह देश का पहला संस्थान होगा जो पूरी तरह से स्थायी विज्ञान और प्रौद्योगिकी को पढ़ाने पर केंद्रित होगा।

सेमीकंडक्टर पार्क स्थापित करने के लिए सिंगापुर के IGSS वेंचर्स और तमिलनाडु सरकार ने समझौता किया है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन किया है। 

हाल ही वयोवृद्ध बंगाली फिल्म निर्माता तरुण मजूमदार का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments