आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 28 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


28 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

WHO ने मंकीपॉक्स (monkeypox) को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया है।
यह वर्गीकरण ‘महामारी’ से एक कदम नीचे है। 

15 अगस्त 2022 से आंध्र प्रदेश सरकार ‘फैमिली डॉक्टर प्रोजेक्ट’ शुरू करेगी।

विश्व हेपेटाइटिस दिवस:- 28 जुलाई

भारतीय सेना को अत्याधुनिक स्वदेशी बख्तरबंद वाहन मिले हैं। ये बख्तरबंद गाड़िया टाटा कंपनी ने बनाई हैं। 
इस गाड़ी का नाम क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल मीडियम (QRFV) है।

BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम का नया स्पॉन्सर पेटीएम की जगह मास्टरकार्ड को बनाया है। 

44वां अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड
उद्घाटन:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
आयोजन:- 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक 
आयोजन स्थल:- चेन्नई के मामल्लापुरम जिले का पुंजेरी गांव।
• इस ओलंपियाड के लिए वणक्कम चेन्नई (Welcome to our Chennai) नामक एंथम को एआर रहमान ने कम्पोज किया और गाया है।

नॉर्वे के कैस्पर रूड ने स्विस ओपन 2022 का खिताब जीता है।

रूस ने 2024 के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को छोड़ने का फैसला किया है। 
• रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कॉस्मोस के अध्यक्ष:- यूरी बोरिसोव

भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर ने वैश्विक उर्जा पुरस्कार जीता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में देश के पहले अंतरराष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज की शुरुआत की है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने भोपाल स्मार्ट सिटी, नई दिल्ली में GMR इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दीनदयाल पोर्ट कांडला और नम्मा मेट्रो बेंगलुरु में 5G की तैयारियों का ट्रायल किया है। 
• 5जी परीक्षण के मामले में स्मार्ट सिटी भोपाल देश का पहला शहर बन गया है, जहां ट्रैफिक सिग्नल पोल, स्ट्रीट लाइट पोल, स्मार्ट पोल श जैसे स्ट्रीट फर्नीचर में 5G की तैयारियों का परीक्षण किया है।

यूरोपीय संघ (EU) ने Monkeypox के लिए डेनिश बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बवेरियन नॉर्डिक की इम्वेनेक्स वैक्सीन को मंजूरी दी है।
• इम्वेनेक्स एक गैर-प्रतिकृति चेचक का टीका है, जिसे अमेरिकी सरकार के सहयोग से विकसित किया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में स्मार्ट ई-बीट की शुरुआत की है। इसके तहत पुलिस के 119 मोटरसाइकिल राइडर शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगे।


29 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

उज्बेकिस्तान, कंबोडिया और आइवरी कोस्ट ICC के नए सदस्य बने हैं। 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 27 जुलाई 2022 को अपना 84वां स्थापना दिवस मनाया। 
• CRPF भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सबसे बड़ा है।
• CRPF महानिदेशक:- कुलदीप सिंह।

असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी का निधन हो गया। 

भारत में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 के बीच 'फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022' आयोजित किया जाएगा। 

रोशनी नादर लगातार दूसरे साल भारत की सबसे अमीर महिला

हाल ही 'द मोंकीज' के सह-निर्माता और फिल्म 'फाइव इजी पीसेज' के निर्देशक बॉब राफेलसन का निधन हो गया 
राफेलसन ने साल 1987 की फिल्म ब्लैक विडो का निर्देशन किया।

अनुराग ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रपतियों की दुर्लभ तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाली तीन पुस्तकों का विमोचन किया है।

18वीं विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 
• आयोजन:- संयुक्त राज्य अमेरिका के यूजीन और ओरेगोन में। 
• अमेरिका ने सर्वाधिक 33 पदक जीते।
• भारत केवल एक रजत पदक (नीरज चोपड़ा) जीतकर पदक तालिका में 33वें स्थान पर रहा।

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार (IDEX) नामक पहल के तहत रक्षा नवाचार के लिए 100वें अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है।

हाल ही उत्तरी आयरलैंड के पूर्व प्रथम मंत्री और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेविड ट्रिंबल का निधन हो गया।

राजस्थान में खुलेगा पहला महिला बैंक
• राजस्थान सरकार ने हाल ही में 'राजस्थान महिला निधि' नामक केवल महिला संचालित सहकारी बैंक स्थापित करने हेतु तेलंगाना सरकार के स्त्री निधि क्रेडिट सहकारी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments