आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 26 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 25 जून 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


25 जून 2022 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए कार्यालय परिसर, "वनिज्य भवन," और "राष्ट्रीय आयात-निर्यात वार्षिक व्यापार विश्लेषण रिकॉर्ड" (NIRYAT) पोर्टल का उद्घाटन किया है।

G7 शिखर सम्मेलन 2022 - जर्मनी
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 जून तक होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी के लिए रवाना हुए है।
• G-7 देश:- कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका‌।

इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने एक ऐसा इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम (Solar Cooking Stove) लॉन्च किया, जो सौर ऊर्जा से खाना पकाने में मददगार होगा।
इस सौर चूल्हे का नाम सूर्य नूतन रखा गया है।

संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में ज्योतिर्गमय उत्सव का शुभारंभ किया है।

विश्व बैंक ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये की एक परियोजना को मंजूरी दी है।
• वाटरशेड विभाग द्वारा उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट लागू की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भूकंप विज्ञान वेधशाला का उद्घाटन किया है।

26वीं सिंधु दर्शन यात्रा लेह, लद्दाख में शुरू हुई है।

भारत की तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रुमेली धर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने डी जे पांडियन को भारत में क्षेत्रीय कार्यालय का महानिदेशक नियुक्त किया है।
• NDB का मुख्यालय:- शंघाई (चीन)
• NDB की स्थापना:- 15 जुलाई 2014 (ब्रिक्स द्वारा)

स्कालज़ैंग रिगज़िन, बिना ऑक्सीजन की सहायता के अन्नपूर्णा चोटी पर चढ़ने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही बने है।

रंजीत बजाज अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) की सलाहकार समिति के अध्यक्ष बने है।

जम्मू-कश्मीर 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
• गौरतलब है कि भारत 1 दिसंबर 2022 से G-20 की अध्यक्षता करेगा।
• जी-20 के लिए भारत का शेरपा:- पीयूष गोयल।

14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 23 जून 2022 को वर्चुअल मोड में चीन में आयोजित किया गया।
थीम:- "उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा देना, वैश्विक विकास के लिए एक नए युग में प्रवेश करना"
• इसमें संयुक्त बीजिंग घोषणा पत्र पारित किया गया जो "वैश्विक शासन के उपकरणों को अधिक समावेशी, प्रतिनिधि और भागीदारी बनाने" पर आधारित था।
BRICS क्या है ?
ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक महत्वपूर्ण समूह है, जिसमें शामिल हैं:-
दुनिया की आबादी का 41%;
दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का 24%; और
विश्व व्यापार में 16% से अधिक हिस्सेदारी।

अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस:- 25 जून


26 जून 2022 करेंट अफेयर्स

यूरोप के सबसे बड़े स्टार्टअप सम्मेलन "विवाटेक 2020" में भारत को "साल का देश" “ YEAR OF THE COUNTRY” के रूप में नामित किया गया है।

ऊकला स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स
• भारत 115वें स्थान पर रहा।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया में चौथा सबसे बड़ा गोल्ड रिसाइकलर बना है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने भारत और नेपाल में रामायण सर्किट से जुड़े स्थानों को जोड़ने वाली पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से नेपाल के जनकपुर धाम रेलवे स्टेशन के लिए हरी झंडी दिखाई।

भारतीय फुटबॉल टीम फीफा रैंकिंग में 104वें नंबर पर पहुंची है।

रक्षा मंत्रालय ने 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 75 सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘बीआरओ कैफे’ स्थापित करने को मंजूरी दी है।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में बाजरा पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
• थीम:- द फ्यूचर सुपर फूड फॉर इंडिया

दिनकर गुप्ता, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक बने है।

दिल्ली हवाई अड्डा (इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) पूरी तरह से जल (Hydro) और सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला हवाई अड्डा बन गया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों को नामांकित करने के लिए 17वें शाला प्रवेशोत्सव अभियान की शुरुआत की है।
• यह अभियान बनासकांठा जिले के वडगाम तालुका के मेमादपुर प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुआ। 

भारत सरकार NDPS को वित्त मंत्रालय से गृह मंत्रालय में स्थानांतरित करेगी‌‌।
NDPS= नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985


27 जून 2022 करेंट अफेयर्स

एस.एस. मुंद्रा को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दक्षिण कोरिया ने स्वदेशी नूरी अंतरिक्ष रॉकेट का उपयोग करते हुए अपना पहला उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।

चीन ने तीन नए Yaogan-35 रिमोट सेंसिंग उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं।

चेन्नई स्थित ड्रोन स्टार्ट-अप 'गरुड़ एयरोस्पेस' मलेशिया में अपना पहला एयरोस्पेस प्लांट स्थापित करेगा।
इसके लिए मलेशियाई ड्रोन स्टार्ट-अप HiiLSE ड्रोन के साथ समझौता किया गया है।

श्याम सरन जी को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का अध्यक्ष बनाया गया है।

साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले पहले भारतीय बने है।

ओडिशा की रहने वाली श्रेया लेंका भारत से पहली के-पॉप स्टार बन गई हैं।

भारतीय केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बेल्जियम के ब्रुसेल्स में "मैंगो फेस्टिवल" का उद्घाटन किया है।

प्रतिवर्ष 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस:- 27 जून
MSME:- Micro, Small & Medium Enterprises.

ओडिशा सरकार ने राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022 में प्रथम पुरस्कार जीता है।

रणजी ट्रॉफी 2022
• विजेता - मध्य प्रदेश (पहली बार)
• उपविजेता:- मुंबई
• मैन ऑफ द टूर्नामेंट:- सरफराज खान (मुंबई)

ओडिशा के सार्वजनिक परिवहन सेवा, 'मो बस' को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments