आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 17 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 16 जून 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


16 जून 2022 करेंट अफेयर्स

विश्व व्यापार संगठन (WTO) का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन स्विट्जरलैंड के जिनेवा में WTO मुख्यालय में शुरू हुआ है। 

संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रबाब फातिमा को संयुक्त राष्ट्र का अवर महासचिव नियुक्त किया गया है। 

केरल के मुख्यमंत्री, पिनाराई विजयन ने कोच्चि में एक कैंसर निदान और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया है।

ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ - मई 2022
• पुरुष:- एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका)
• महिला:- तुबा हसन (पाकिस्तान)

रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने अजरबैजान फॉर्मूला वन ग्रां प्री 2022 जीती है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग 12-20 जून 2022 तक बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह मना रहा है।

कर्नाटक सरकार ने 'किसान पंजीकरण और एकीकृत लाभार्थी सूचना प्रणाली' या फ्रूट्स सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है।

भारत सरकार 2022 के अंत में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से चीते लाकर मध्य प्रदेश के कुनो पालपुर में जंगल में छोड़ेगी।

एशिया के सबसे लंबे दांत वाले हाथी भोगेश्वर (मिस्टर काबिनी) की कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हो गई।

हाल ही दो बार के ओलंपियन और दो बार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लंबी दूरी के महान एथलीट हरि चंद का जालंधर में निधन हो गया।

38वां CORPAT
अंडमान सागर में 38वां भारत-इंडोनेशिया संयुक्त गश्ती अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अल्ट्रा लग्जरी सर एम विश्वेश्वरैया रेलवे टर्मिनल को चालू कर दिया गया।
• यह भारत का पहला केंद्रीकृत एसी रेलवे टर्मिनल शुरू किया गया है।


17 जून 2022 करेंट अफेयर्स

ओमनीकार्ड पूरे भारत में सभी एटीएम से नकद निकासी शुरू करने वाला पहला आरबीआई लाइसेंस प्राप्त PPI (प्रीपेड भुगतान साधन) बना है।

भारत सरकार ने रक्षा सैनिकों के लिए 4 साल की कार्यकाल योजना, अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना शुरू की है।

नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी असेसमेंट (NeSDA) रिपोर्ट 2021
• केरल सभी राज्यों में पहले स्थान पर रहा।

ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में पहली बार भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) सुरक्षा और रक्षा परामर्श आयोजित किया गया। 

इंडियन बैंक ने केसीसी धारकों के लिए डिजिटल नवीनीकरण योजना शुरू की है।

अमारा राजा पावर सिस्टम्स लेह, लद्दाख में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) के लिए देश का पहला हरित हाइड्रोजन ईंधन स्टेशन का निर्माण करेगा। 

इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022
• पुरुष एकल विजेता:-विक्टर एक्सेलसेन
• महिला एकल विजेता:- चेन युफेई 

मेक्सिको के लियोन में आयोजित IWF यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में, भारतीय भारोत्तोलक सनापति गुरुनायडू ने पुरुषों की 55 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

माइक्रोसॉफ्ट का इंटरनेट एक्सप्लोरर (शुरू 1995) 15 जून 2022 से पूरी तरह समाप्त हो गया है।

नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।
• उन्होंने रजत पदक जीता है।

रामसे हंट सिंड्रोम
कारण:- वैरीसेला-ज़ोस्टर वायरस 
खोज:- जेम्स रामसे हंट (1872-1937)
• कान के पास चेहरे की तंत्रिका को प्रभावित करता है तथा कभी-2 पक्षाघात (Paralysis) का कारण भी बनता है।
• हाल ही गायक जस्टिन बीबर ने खुलासा किया है कि वह रामसे हंट सिंड्रोम से पीड़ित है।

विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस:- 17 जून
• थीम:- एक साथ सूखे से उठना (Rising up from drought together)
• मेजबान देश:- स्पेन।


18 जून 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 'रेलवे के लिए स्टार्टअप' नीति की शुरुआत की है।

इराक के बाद रूस भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बना है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे के पास देहु गांव में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज शिला मंदिर का उद्घाटन किया।
संत तुकाराम 17वीं शताब्दी में एक वारकरी संत और कवि थे।

भारतीय रेलवे की भारत गौरव योजना के तहत भारत की पहली निजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। 
यह ट्रेन कोयंबटूर और शिरडी के बीच संचालित की जाएगी।

ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग
• जारीकर्ता:- स्टार्टअप जीनोम और ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क द्वारा।
• केरल के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एशिया में प्रथम स्थान मिला है।

गूगल ने महिला संस्थापकों के लिए स्टार्टअप एक्सेलेरेटर प्रोग्राम की घोषणा की है। 

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चिरायु प्रौद्योगिकी 2022 कार्यक्रम में घोषणा की है कि भारत में मार्च 2023 तक पूर्ण रूप से 5जी सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। 

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) 
• जुलाई 2020-जून 2021 अवधि के लिए जारी।
• सामान्य स्थिति में अखिल भारतीय महिला श्रम बल भागीदारी दर (LFPR):- 25.1%
ग्रामीण क्षेत्रों में महिला LFPR:- 27.7%  
शहरी क्षेत्रों में महिला LFPR:- 18.6%
• भारत की बेरोजगारी दर (UR):- 4.2%
• विशिष्ट स्थिति में सभी उम्र के लोगों के लिए भारत का समग्र LFPR:- 41.6%
• भारत में 15 से 29 वर्ष की आयु के लोगों के लिए सामान्य स्थिति में LFPR:- 41.4%
• सभी उम्र के लोगों के लिए सामान्य स्थिति में भारत का श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR):- 39.8%

XPay.Life:- भारत में पहला ब्लॉकचेन-सक्षम UPI सेवा प्रदाता।

केंद्र सरकार द्वारा 'राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल' शुरू किया गया है।

आरती प्रभाकर को अमेरिका के राष्ट्रपति की विज्ञान सलाहकार के रूप में नियुक्त किया जायेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में राजभवन में जल भूषण भवन और क्रांतिकारियों की गैलरी का उद्घाटन किया है।

हेट स्पीच का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस:- 18 जून

सस्टेनेबल गैस्ट्रोनॉमी डे:- 18 जून
अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस:- 18 जून

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments