आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 14 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स। 13 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


13 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

चीन और पाकिस्तान ने शंघाई तट पर ‘सी गार्डियंस-2’ नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दिया है।

सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने 11 जुलाई को प्रसार भारती के नए लोगो का अनावरण किया है।
• प्रसार भारती की स्थापना:- 23 नवंबर 1997

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट 2022 के विजेता
पुरुष एकल वर्ग:- नोवाक जोकोविच (चेक गणराज्य)
महिला एकल वर्ग:- एलेना रयबकिना (कजाकिस्तान)
मिश्रित युगल:- नील स्कुपस्की (यूनाइटेड किंगडम) और  देसिरा क्रावज़िक (अमेरिका)
महिला युगल:- बारबोरा क्रेजिसिकोवा (चेक गणराज्य) और  कतेरीना सिनियाकोवा
पुरुष युगल:- ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल

संकटग्रस्त श्रीलंका को दी गई क्रेडिट लाइन के तहत भारत ने 44,000 मीट्रिक टन से अधिक यूरिया प्रदान किया है।

हाल ही भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट INS तरकश ने जिबूती का दौरा किया और सूडान नौसेना बेस के पास लाल सागर में सूडान नौसेना के जहाजों अल्माज और निमेर के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास का आयोजन किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में पहली ‘Artificial Intelligence in Defence’ (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

हरदीप सिंह पुरी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड का भू-पोर्टल "परिमन" लॉन्च किया है।

अल्वारो लारियो को इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (IFAD) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस (YSRC) ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को "जीवन भर के लिए अध्यक्ष" चुना है।

राजेंद्र प्रसाद, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी बने है।

ब्रजेश कुमार उपाध्याय को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हर साल 12 जुलाई को विश्व पेपर बैग दिवस मनाया जाता है। 


14 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय कॉफी अनुसंधान संस्थान (कुर्ग, कर्नाटक) ने जलवायु प्रतिरोधी किस्मों को विकसित करने के लिए इसरो के साथ समझौता किया है।
• इसरो के अध्यक्ष: एस सोमनाथ

नोकिया ने IISc बेंगलुरु में नेटवर्क रोबोटिक्स में नोकिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) के साथ साझेदारी की है। 

हाल ही नई दिल्ली में "माई होम इंडिया" द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भाग लिया।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह और इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इसरो सिस्टम फॉर सेफ एंड सस्टेनेबल स्पेस ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट (IS4OM) लॉन्च किया है।
• अब भारत अंतरिक्ष में अपने उपग्रहों की रक्षा खुद कर सकेगा।
• यह सतत अंतरिक्ष पर्यावरण को बढ़ावा देगा।

हाल ही भारतीय इंटरनेट के जनक और BSNL के पूर्व अध्यक्ष बीके सिंघल का निधन हो गया।
• उपनाम:- बुलडोजर

फेरारी के चार्ल्स लेक्लर ने ऑस्ट्रियन ग्रां प्री 2022 जीती है।

IIT मद्रास के शोधकर्ताओं द्वारा कैंसर का पता लगाने के लिए ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-आधारित उपकरण विकसित किया गया है।

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 2023 में दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने की संभावना है।

हाल ही बांग्लादेश के पुरातत्वविद् डॉ. इनामुल हक का निधन हो गया। (2020 में भारत द्वारा पद्म श्री से सम्मानित)

हाल ही सूरत (गुजरात) में प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार घाना में मारबर्ग वायरस रोग के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। 
मारबर्ग वायरस रोग इबोला के समान है। 
• यह एक संक्रामक रक्तस्रावी बुखार है। यह वायरस चमगादड़ों (fruit bats) के माध्यम से लोगों में फैलता है।

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप
हाल ही नासा ने अपने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से पहली पूर्ण-रंगीन छवि जारी की है।
इसके द्वारा लिए गये पहले चित्र में SMACS 0723 आकाशगंगा समूह को दिखाया गया है । 
• जेम्स वेब टेलीस्कोप को नासा, कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा विकसित किया गया है।
• 13.7 अरब साल पहले बनी आकाशगंगाओं और तारों को स्कैन करने के लिए इस टेलीस्कोप को एरियन रॉकेट से लॉन्च किया गया है।

हाल ही किस टेलीस्कोप ने दूर के ब्रह्मांड की अब तक की सबसे गहरी और सबसे तेज अवरक्त छवि जारी की है ? - नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप

केंद्र की नई शिक्षा नीति को प्री-प्राइमरी स्तर पर लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है।

हर साल 14 जुलाई को फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इसे बास्तील दिवस भी कहा जाता है।
• इस दिन बास्तील के किले का पतन हुआ था।


15 जुलाई 2022 करेंट अफेयर्स

कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकुला में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) का उद्घाटन किया है।

प्रधानमंत्री ने पटना में बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी स्मारक स्तंभ का अनावरण किया है।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के देवघर में एक हवाई अड्डे और एम्स का उद्घाटन किया है।

ओला इलेक्ट्रिक ने देश का पहला स्वदेशी रूप से विकसित लिथियम-आयन सेल लॉन्च किया है।

RBI ने मीना हेमचंद्र को करूर वैश्य बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में मंजूरी दी है।

जेम्स बॉन्ड थीम के लिए मशहूर ब्रिटिश संगीतकार मोंटी नॉर्मन का निधन हो गया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया है। 

हाल ही अंगोला के पूर्व राष्ट्रपति जोस एडुआर्डो डॉस सैंटोस का निधन हो गया।

भारत की पल्लवी सिंह (कानपुर) ने दक्षिण कोरिया में मिसेज यूनिवर्स डिवाइन का खिताब जीता है। 

डॉयचे बान (डीबी) स्टार अलायंस का दुनिया का पहला इंटरमॉडल पार्टनर बनेगा।

जापान में पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद हुए उच्च सदन (हाउस ऑफ काउंसलर) के चुनावों में सत्तारूढ़ दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और उसके छोटे गठबंधन सहयोगी कोमैतो ने बहुमत हासिल किया है।

जापान सरकार ने मरणोपरांत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को ‘सुप्रीम आर्डर ऑफ़ द क्राईसेंथमम’ से सम्मानित किया है।

केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की स्मृति में गुजराती में एक पुस्तक 'स्वाधीनता संग्राम ना सुरविरो' का विमोचन किया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और महाराष्ट्र मेट्रो ने नागपुर में 3.14 किमी की लंबाई के साथ सबसे लंबे डबल-डेकर फ्लाईओवर के निर्माण का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

94 वर्षीय भारतीय धावक भगवानी देवी डागर (हरियाणा) ने विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फिनलैंड के टाम्परे में 100 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही नई दिल्ली में डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में खान और खनिजों पर 6वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।

भारत, इंटरपोल के बाल यौन शोषण डेटाबेस में शामिल होने वाला 68वां देश बना है।

झारखंड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की जून महीने की डेल्टा रैंकिंग में 76.19 के समग्र स्कोर के साथ शीर्ष पर रहा है। 
• अब झारखंड मिशन की समग्र रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

14 जुलाई को वर्चुअल मोड में, पहला भारत-इज़रायल-यूएई-यूएसए (I2U2) शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

विश्व युवा कौशल दिवस:- 15 जुलाई
विषय:- भविष्य के लिए युवा कौशल को बदलना।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments