आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स। 20 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स। 19 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


19 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हुनर हाट के 40वें संस्करण का उद्घाटन किया।

AIMA ने शूजीत सरकार को डायरेक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया है।

विक्रम देव दत्त एयर इंडिया एसेट होल्डिंग के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने है।

विश्व लीवर दिवस:- 19 अप्रैल

हरियाणा ने 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप जीती है।

हाल ही प्रसिद्ध उड़िया गायक और संगीतकार प्रफुल्ल कर का निधन हो गया।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारत के अगले थल सेनाध्यक्ष होंगे।
• वह 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे जनरल एमएम नरवणे  का स्थान लेंगे।

कर्नाटक ने रॉबिन उथप्पा को ब्रेन हेल्थ इनिशिएटिव का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

राजेश तलवार की पुस्तक:- द बॉय हू रोट ए कॉन्स्टिट्यूशन: ए प्ले फॉर चिल्ड्रन ऑन ह्यूमन राइट्स।

फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान मेगी आया है।


20 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

सीमा सड़क संगठन (BRO) हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को जोड़ने के लिए 16,580 फीट की ऊंचाई पर शिंकू ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग का निर्माण करेगा।

भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा पश्चिम बंगाल में कृपाण शक्ति अभ्यास आयोजित किया गया।

इथोश डिजिटल ने लेह में अपना पहला आईटी प्रशिक्षण और सेवा केंद्र स्थापित किया है।

बिमल कोठारी इंडिया पल्स एंड ग्रेन्स एसोसिएशन (India Pulses and Grains Association - IPGA) के अध्यक्ष बने है।

सेना कमांडरों का द्विवार्षिक सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।

विश्व बैंक नीति अनुसंधान कार्य पत्र के अनुसार भारत में अत्यधिक गरीबी दर 2011 में 22.5% से गिरकर 2019 में 10.2% हो गई है। (-12.3%)

संयुक्त राष्ट्र चीनी भाषा दिवस:- 20 अप्रैल

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 19 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास, 'NATPOLREX-VIII' के 8वें संस्करण की शुरुआत मोरमुगाओ बंदरगाह, गोवा से की।

भारत का पहला पोर्टेबल सोलर रूफटॉप सिस्टम का गांधीनगर में अनावरण किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर परियोजना के लिए विशेषज्ञ समिति का पुनर्गठन किया है।
• अध्यक्ष:- सुखबीर सिंह संधू।


21 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

लंदन स्थित क्रिप्टोकरेंसी ऋणदाता, नेक्सो (Nexo) ने दुनिया का पहला क्रिप्टो-समर्थित भुगतान कार्ड लॉन्च किया है।

इंडसइंड बैंक ने वैश्विक 'सेलेंट मॉडल बैंक' पुरस्कार जीता है।

भारतीय जीएम डी गुकेश ने 48वां ला रोडा इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

आईटी प्रमुख विप्रो ने सत्य ईश्वरन को भारत का कंट्री हेड नियुक्त किया है।

पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर में पारंपरिक दवाओं के लिए WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखी है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष साइरस एस पूनावाला ने हुरुन ग्लोबल हेल्थकेयर रिच लिस्ट 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस:- 21 अप्रैल
विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस:- 21 अप्रैल

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने असम में भारत का पहला शुद्ध हरित हाइड्रोजन संयंत्र शुरू किया।

भारतीय नौसेना ने मुंबई में मझगांव डॉक लिमिटेड के प्रोजेक्ट 75 के तहत फ्रेंच स्कॉर्पीन-श्रेणी की छठी और आखिरी पनडुब्बी, यार्ड 11880 लॉन्च की।
• पनडुब्बी का नाम 'वगशीर' रखा गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments