आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 11 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 10 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


10 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

अमेरिका स्थित एनजीओ फ्रीडम हाउस द्वारा फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2022 रिपोर्ट जारी की गई है।
• भारत को लोकतंत्र और मुक्त समाज के मामले में 'आंशिक रूप से मुक्त (partly free)' देश कहा गया है।

राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 29 महिलाओं को वर्ष 2020 और 2021 के लिए 'नारी शक्ति पुरस्कार' से सम्मानित किया है।
• अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय लोक संगीत को बढ़ावा देने के लिए बटूल बेगम (जयपुर, राजस्थान) को सम्मानित किया गया है।

यूक्रेन पर अपने आक्रमण के कारण रूस दुनिया का सबसे स्वीकृत/प्रतिबंधित (Sanctioned) देश बन गया है।

ईरान ने दूसरे सैन्य उपग्रह नूर-2 का सफल परीक्षण किया है।

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के दूसरे चरण के तहत IIT रुड़की में "परम गंगा" नामक एक सुपर कंप्यूटर स्थापित किया गया है। परम गंगा की सुपरकंप्यूटिंग क्षमता 1.66 पेटाफ्लॉप्स है।

संस्कृति मंत्रालय ने अखिल भारतीय कार्यक्रम "झरोखा" का आयोजन किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल भुगतान से संबंधित दो पहल शुरू की हैं - 
UPI123pay:- फीचर फोन पर UPI भुगतान सुविधा प्रदान करने हेतु।
डिजी साथी:- डिजिटल भुगतान के लिए 24×7 हेल्पलाइन है।

RBI ने वित्तीय धोखाधड़ियों की कार्य-प्रणाली संबंधी "BE(A)WARE" नाम की एक पुस्तिका जारी की है।

निशानेबाज और दिल्ली की रहने वाली पर्यावरणविद आरुषि वर्मा को जलवायु बल अंटार्कटिका अभियान के लिए भारत का प्रतिनिधि चुना गया है।


11 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कौशल्या मातृत्व योजना शुरू की गई है।
• इसके तहत सुरक्षित मातृत्व के लिए ₹5000 दिए जाएंगे।

HDFC म्यूचुअल फंड ने महिलाओं के लिए वित्तीय सशक्तिकरण पहल 'लक्ष्मीफॉरलक्ष्मी' शुरू की है।

सिक्किम के मुख्यमंत्री, प्रेम सिंह तमांग ने गैर-कामकाजी माताओं की मदद करने के लिए 'आमा योजना' और राज्य की छात्राओं को लाभान्वित करने वाली 'बहिनी योजना' को लागू करने की घोषणा की है।

हरियाणा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उद्यमियों को सहायता प्रदान करने के लिए मातृशक्ति उदयमिता योजना की घोषणा की है।
• जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम है, उन्हें वित्तीय संस्थानों द्वारा 3 लाख रुपये तक के सॉफ्ट लोन तक पहुंच प्रदान की जाएगी।

नो स्मोकिंग डे 2022:- 9 मार्च
• हर साल मार्च महीने के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे  मनाया जाता है।

ल्यूपिन ने मैरी कॉम को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

स्वीडन के ओलंपिक चैंपियन डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

बोध गया में भगवान बुद्ध की शयन मुद्रा में दुनिया की सबसे लंबी प्रतिमा बन रही है। बुद्ध इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन द्वारा निर्मित यह प्रतिमा 100 फीट लंबी और 30 फीट ऊंची होगी। 

भारत के एस एल नारायणन ने इटली में आयोजित ग्रैंडिस्काची कैटोलिका इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता है।

एक्सिस बैंक ने 'हाउस वर्क इज वर्क' पहल शुरू की है।

बांग्लादेशी पर्यावरण वकील, रिजवाना हसन को अंतर्राष्ट्रीय महिला साहस पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है।


12 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) ने यूक्रेन में युद्ध के कारण बीजिंग 2022 शीतकालीन पैरालंपिक के लिए रूसी, बेलारूसी एथलीटों पर प्रतिबंध लगाया है।

एयर मार्शल बी चंद्रशेखर को भारतीय वायु सेना अकादमी (IAFA) का कमांडेंट बनाया गया है। 

हाल ही पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रफीक तरार का निधन हो गया।

विश्व किडनी दिवस 2022:- 10 मार्च
हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने थूथुकुडी में भारत के सबसे बड़े तैरते सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया है।

भारत के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (WHO GCTM) की स्थापना को मंजूरी दी है।

CISF स्थापना दिवस:- 10 मार्च 
• स्थापना - 1969

अंतर्राष्ट्रीय महिला न्यायाधीश दिवस:- 10 मार्च

यूं सुक-योल दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए है।

आंध्रप्रदेश लगातार दूसरे वर्ष SKOCH स्टेट ऑफ गवर्नेंस रैंकिंग में लगातार पहले स्थान पर रहा है। 
• दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा तीसरे स्थान पर है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments