आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 30 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


30 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

RBI के गवर्नर, शक्तिकांत दास ने कर्नाटक के मैसूर में भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) के लर्निंग एंड डेवलपमेंट सेंटर की आधारशिला रखी है।

गिल्बर्ट हौंगबो को अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का अगला महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

शशि सिन्हा ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) इंडिया के नए अध्यक्ष बने है।

MSME पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए SIDBI ने मेघालय के साथ भागीदारी की है।

राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने गुजरात के जामनगर में भारतीय नौसेना के जहाज (INS) वलसुरा को प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कलर प्रदान किया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री, जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 'ईशान मंथन' नामक महोत्सव का उद्घाटन किया है।

महात्मा गांधी की ग्रैंड डॉटर 'सुमित्रा गांधी कुलकर्णी' ने वेब पोर्टल Modi Story का उद्घाटन किया है।

उदय कोटक ने इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL & FS) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 2022 के लिए 11 श्रेणियों में कुल 57 राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए है।
• सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में:
उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उसके बाद राजस्थान और तमिलनाडु का स्थान है।

हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चुने गए है। (2022-26 के लिए)


31 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

हुरुन ग्लोबल U40 स्व-निर्मित अरबपति 2022 रिपोर्ट में भारत चौथे स्थान पर है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुबई में भारतीय आभूषण प्रदर्शनी केंद्र भवन का उद्घाटन किया है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने श्याम प्रसाद द्वारा लिखित 'स्पूर्ति प्रदत श्री सोमैया' नामक पुस्तक का विमोचन किया है।

हाल ही राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 आंध्र प्रदेश में आयोजित किया गया।

स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (NMCG) ने यमुनोत्सव आयोजित किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारत सरकार ने गुजरात में पारंपरिक चिकित्सा के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

कनाडा 1986 के बाद पहली बार फुटबॉल विश्व कप में पहुंचा है। फुटबॉल विश्व कप 2022 का आयोजन कतर में किया जाएगा।

दुनिया की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनी FedEx ने भारतीय मूल के राज सुब्रमण्यम को नया सीईओ नियुक्त किया है।

रेणु सिंह वन अनुसंधान संस्थान (देहरादून) की निदेशक बनी है।

नीति आयोग और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने भारतीय कृषि की ओर 2030 शीर्षक वाली पुस्तक लॉन्च की है।

भारतीय वायु सेना ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ ईंधन भरने के लिए एक नई पहल 'फ्लीट कार्ड-फ्यूल ऑन मूव' का अनावरण किया है।

भारत, SAFF U-18 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के तीसरे संस्करण का विजेता बना है।
• इसका आयोजन झारखंड में किया गया।

प्रोफेसर एमेरिटस विल्फ्रेड ब्रुट्सर्ट को स्टॉकहोम जल पुरस्कार विजेता 2022 के रूप में नामित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय ड्रग जाँच दिवस:- 31 मार्च
विश्व बैकअप दिवस:- 31 मार्च

डफ एंड फेल्प्स द्वारा जारी सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2021 शीर्षक "डिजिटल एक्सेलेरेशन 2.0" के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 2021 में लगातार 5वीं बार सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बने है।

हाल ही बेल्जियम के फुटबॉलर मिगुएल वैन डेम का 28 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) समुद्री अभ्यास 2022 का पहला संस्करण 26 से 30 मार्च 2022 तक गोवा और अरब सागर में आयोजित किया गया था।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में आभासी रूप से भाग लिया।
• सम्मेलन का अध्यक्ष:- श्रीलंका।
• अगला अध्यक्ष:- थाईलैंड।

94वें ऑस्कर/अकादमी पुरस्कार 2022
• Best Picture : CODA
• Best Actress : ​​जेसिका चैस्टेन (The Eyes Of Tammy Faye के लिए)
• The Power Of The Dog के लिए जेन कैंपियन ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता।
•Best Actor : विल स्मिथ (किंग रिचर्ड के लिए)
• वेस्ट साइड स्टोरी फिल्म के लिए एरियाना डीबोस को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
• Best Supporting Actor : फिल्म CODA के लिए ट्रॉय कोत्सुर
• Best International Feature Film : ड्राइव माई कार (देश-जापान)
Best Documentary Feature : समर ऑफ सोल

• Best Original Score : ड्यून
Best Cinematography : ड्यून
Best Visual Effects : ड्यून
Best Film Editing : ड्यून

ऑस्कर में ड्यून फिल्म ने 6 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
• भारत की राइटिंग विद फायर को अवॉर्ड नहीं मिला।
• ड्यून के VFX Effect तैयार करने वाली कंपनी के सीईओ भारतीय मूल के नमित मल्होत्रा है।

नोट:- राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजस्थान करेंट अफेयर्स की प्रत्येक महीने की PDF के लिए वेबसाइट DevEduNotes.com पर Monthly PDF सेक्शन में देखें।

नोट:- PDF के लिए टेलीग्राम ग्रुप DevEduNotes2 से जुड़े‌।
Telegram Join:- Click Here
https://t.me/Devedunotes2

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments