आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 2 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 1 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


1 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

दिल्ली कैबिनेट ने भारत के पहले 'ई-वेस्ट इको-पार्क' को मंजूरी दी है।

कनाडा ने दुनिया की पहली पौधे से प्राप्त COVID-19 वैक्सीन को मंजूरी दी है।
• मेडिकैगो इंक की दो खुराक वाली वैक्सीन 18 से 64 वर्ष की आयु के वयस्कों को दी जा सकती है।

किस देश ने प्लांट-आधारित COVID-19 वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी दी है ? - कनाडा

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक सिटी (Gift) में कार्यालय खोलने वाली पहली बहुपक्षीय एजेंसी बनेगी।

लद्दाख स्काउट्स ने 15वीं सीईसी कप मेन्स आइस हॉकी चैंपियनशिप 2022 जीती है।

शून्य भेदभाव दिवस:- 1 मार्च

रसायन और उर्वरक मंत्रालय 1 मार्च से 7 मार्च 2022 तक जनऔषधि दिवस का आयोजन कर रहा है।

महिला और बाल विकास मंत्रालय 1 मार्च से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन कर रहा है।

पूजा जातयान पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली पहली भारतीय बनीं है।

वेस्टइंडीज के महान स्पिन गेंदबाज सन्नी रामाधीन का निधन हो गया। वह उस टीम का हिस्सा थे जिसने 1950 में इंग्लैंड में अपनी पहली विदेशी श्रृंखला जीती थी।


2 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

रूस ने "यूक्रेन के एंटोनोव-225 मरिया कार्गो विमान" नामक दुनिया के सबसे बड़े विमान को नष्ट कर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से ओलंपिक ऑर्डर पुरस्कार छीन लिया है।

जापान और भारत ने द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था (Bilateral Swap Arrangement - BSA) का नवीनीकरण किया है‌।

प्रोफेसर भूषण पटवर्धन, राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) के अध्यक्ष बने है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ साझेदारी में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने 23 और 24 फरवरी 2022 को डीएसटी - सीआईआई प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन के 28 वें संस्करण की मेजबानी की। 
सिंगापुर इस वर्ष के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का भागीदार देश है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने "इंडस्ट्री कनेक्ट 2022" का उद्घाटन किया है।

देश में पहली बार डीआरडीओ और IIT दिल्ली ने उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और विंध्याचल के बीच 100 किलोमीटर से अधिक फैले क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन लिंक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

गूगल ने भारत में 'प्ले पास (Play Pass)' सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने ओडिशा में "प्रोजेक्ट बैंकसखी" लॉन्च किया है।

BSES ने नई दिल्ली में भारत का पहला 'स्मार्ट मैनेज्ड ईवी चार्जिंग स्टेशन' शुरू किया है।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस:- 1 मार्च 
46वां सिविल लेखा दिवस:- 2 मार्च 2022


3 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

31वें दक्षिण पूर्व एशियाई खेल 12 से 23 मई, 2022 तक वियतनाम में आयोजित होंगे। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आत्मकथा उंगलिल ओरुवन का पहला खंड लॉन्च किया है।

भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर, दीपक धर बोल्ट्जमान पदक से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बने है।

चीन के लॉन्ग मार्च-8 रॉकेट ने 22 उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ा है।

सड़क पर रहने वाले जानवरों के लिए भारत की पहली एम्बुलेंस चेन्नई (तमिलनाडु) में शुरू की गई है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में 'आरोग्य वनम' का उद्घाटन किया है।

भारत सरकार का थिंक टैंक, नीति आयोग राष्ट्रीय लिंग सूचकांक विकसित कर रहा है।

अनूप जलोटा ने मिथिलेश तिवारी द्वारा लिखित पुस्तक "उड़ान एक मजदूर बच्चे की" का विमोचन किया है।

दबंग दिल्ली ने पटना पाइरेट्स को हराकर प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 जीता है। यह दबंग दिल्ली ने पहली बार पीकेएल खिताब जीता है।

दीपम चटर्जी की पुस्तक:- "द मिलेनियल योगी"

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे ने अंतर्राष्ट्रीय मानसून परियोजना कार्यालय लॉन्च किया है।

विश्व बैंक ने अपने भारत प्रमुख जुनैद कमाल अहमद को अंतरराष्ट्रीय ऋण एजेंसी का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

विश्व वन्यजीव दिवस:- 3 मार्च
विश्व श्रवण दिवस:- 3 मार्च

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments