पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने IIT खड़गपुर में देश को एक पेटास्केल सुपरकंप्यूटर परम शक्ति समर्पित किया है।
हाल ही सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री, भीम बहादुर गुरुंग का निधन हो गया।
ओलंपिक रजत पदक विजेता भारोत्तोलक, मीराबाई चानू ने बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर अवार्ड 2021 जीता है।
मेघालय के जिंगकींग जेरी या लिविंग रूट ब्रिज को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है।
उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस:- 1 अप्रैल
भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच 'वरुण' नामक द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास का 20 वां संस्करण 30 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक अरब सागर में आयोजित किया जा रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में स्टार्टअप संस्थापकों के लिए 'स्टार्टअप फाउंडर्स हब' प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
विश्वास पटेल दूसरी बार भारतीय भुगतान परिषद (PCI) के अध्यक्ष बने है।
कर्नाटक सरकार ने राज्य की ग्राम पंचायतों में जाति पूर्वाग्रह के खिलाफ जन जागरूकता अभियान के रूप में विनय समरस्य योजना शुरू की है।
2 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स
महाराष्ट्र ने कैदियों के लिए ₹50,000 तक का व्यक्तिगत ऋण (खावती ऋण) देने की योजना शुरू की है।
• इस योजना को पायलट आधार पर पुणे, महाराष्ट्र की यरवदा सेंट्रल जेल में लागू किया गया है।
एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने अपना VAULT प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह भारत का पहला उद्योग-आधारित डिजिटल ग्राहक जुड़ाव और पुरस्कार कार्यक्रम है।
मणिपुर सरकार ने स्पोर्ट्स डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर शुरू करने के लिए सैमसंग के साथ समझौता किया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने 'फास्ट एंड सिक्योर ट्रांसमिशन ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स' (FASTER) नामक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है।
एडिडास ने फीफा विश्व कप 2022 (कतर) के लिए आधिकारिक अल रिहला फीफा विश्व कप बॉल का अनावरण किया है।
विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day):- 2 अप्रैल
अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस:- 2 अप्रैल
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और कर्नाटक के राज्यपाल, टीसी गहलोत ने 1 अप्रैल को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 (KIUG 2021) का लोगो, जर्सी, शुभंकर और गाना लॉन्च किया है।
• KIUG 2021 कर्नाटक में 24 अप्रैल से 3 मई, 2022 के बीच आयोजित किया जाएगा।
• यह इन खेलों का दूसरा संस्करण है।
3 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स
डॉ एस राजू भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के महानिदेशक बने है।
यूपी भारत का शीर्ष सब्जी उत्पादक बना है।
दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक क्रूज शिप ने चीन में अपनी पहली यात्रा की है।
अपराजिता शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की प्रशासन और प्रबंधन पर परिषद की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
विदेश व्यापार नीति 2015-20 को 30 सितंबर, 2022 तक छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला दुनिया में तीसरा सबसे गर्म स्थान दर्ज हुआ है।
मेघालय 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी करेगा।
डोगरा रेजीमेंट की दो बटालियनों को थल सेना प्रमुख ने प्रेसिडेंट्स कलर्स भेंट किए है।
SAVE WATER
0 Comments