आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 2 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 1 जून 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


1 जून 2022 करेंट अफेयर्स

फोर्ब्स पत्रिका ने फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया लिस्ट 2022 का 7वां संस्करण जारी की है।
• सर्वाधिक प्रविष्टियां:- भारत।

संजीत नार्वेकर को मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (MIFF) 2022 में वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

बांग्लादेश में भारत (BSF) और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) के बीच सीमा समन्वय सम्मेलन शुरू हुआ है।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम को वित्त वर्ष 2026 तक और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

कश्मीर के रेडियो जॉकी उमर निसार (आरजे उमर) को यूनिसेफ द्वारा '01 सर्वश्रेष्ठ सामग्री पुरस्कार' और प्रतिरक्षण चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

रेड बुल के सर्जियो पेरेज़ ने मोनाको F1 ग्रांड प्रिक्स 2022 जीता है।

मध्यप्रदेश के पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने कजाखस्तान के नूर सुल्तान में इब्सा जूडो ग्रैंड प्रिक्स 2022 में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने AAYU ऐप लॉन्च किया है।

हाल ही अल्बानिया के पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी का निधन हो गया।

वैश्विक मातृ-पितृ (Parents) दिवस:- 1 जून
विश्व दुग्ध दिवस:- 1 जून

राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत IIT गांधीनगर में परम अनंत नामक अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया गया है।
• इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट इन एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) द्वारा विकसित किया गया है।


2 जून 2022 करेंट अफेयर्स

पीएम केयर्स योजना
• 29 मई 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों के लिए पीएम केयर्स योजना शुरू की गई।
• उद्देश्य:- उन बच्चों का समर्थन करना था, जिन्होंने 11 मार्च 2020 से 28 फरवरी 2022 की अवधि के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता या जीवित माता-पिता दोनों को कोविड -19 महामारी में खो दिया है।
• इस योजना के तहत पीएम मोदी ने बुनियादी जरूरतों के लिए 4,000 रुपये प्रति माह, स्कूली शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता, उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज प्रदान किया जाएगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने झारखंड को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार-2022 के लिए चुना है।

राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन कहां किया जाएगा ? - गुजरात।

इज़राइल ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ एक अरब देश के साथ अपना पहला मुक्त व्यापार समझौता किया है। 

राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) ने उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों की मान्यता की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है।

कनाडा में हैंडगन के कारोबार को सीमित करने के लिए नया विधेयक पेश किया गया है। (बंदूक नियंत्रण हेतु)

भारतीय मूल की स्वाति ढींगरा को बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक समिति में नियुक्त किया गया है।
• इस समिति में शामिल होने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बनी है।

हाल ही कोलकाता कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के बाद बॉलीवुड सिंगर केके (कृष्णकुमार कुनाथ) का निधन हो गया।

गुजरात के जलवायु परिवर्तन विभाग ने दुनिया भर में Save Soil पहल में शामिल होने के लिए ईशा आउटरीच के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 
• ईशा आउटरीच के संस्थापक:- आध्यात्मिक नेता सद्गुरु।


3 जून 2022 करेंट अफेयर्स

21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
थीम:- मानवता के लिए योग (Yoga for Humanity)

रक्षा मंत्रालय ने वायु सेना और नौसेना के लिए स्वदेश में विकसित एस्ट्रा एमके-आई बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की आपूर्ति के लिए भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के साथ समझौता किया है।

राजेश गेरा, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक बने है।

भारत के 28वें राज्य तेलंगाना की स्थापना 2 जून 2014 को हुई थी।

बांग्लादेश सर्वाधिक COVAX कोविड टीके प्राप्त करने वाला देश बना है।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी को सितारा-ए-पाकिस्तान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

युवा महिला उद्यमी रश्मि साहू ने टाइम्स बिजनेस अवार्ड 2022 जीता है।

एस एल थाओसेन, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के नए महानिदेशक बने है।

हाल ही जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रमुख भीम सिंह का निधन हो गया।

इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप 2022 में भारत ने जापान को हराकर कांस्य पदक जीता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments