आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 28 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


28 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विनोद जी खंडारे को रक्षा मंत्रालय में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने विंग्स इंडिया 2022 में 'कोविड चैंपियन' पुरस्कार जीता है।

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी ने दिल्ली के लाल किले में 'भारत भाग्य विधाता' महोत्सव का उद्घाटन किया है। 

भारत सरकार ने प्रत्येक वर्ष 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय डॉल्फ़िन दिवस के रूप में मनाने के लिए नामित किया है।

पीवी सिंधु ने स्विस ओपन बैडमिंटन 2022 का ख़िताब जीता है।

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा प्रकाशित 'एनुअल फ्रंटियर रिपोर्ट, 2022' के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका विश्व का सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषित शहर है।

भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई से दूर अपतटीय विकास क्षेत्र में 'प्रस्थान' नाम का अभ्यास आयोजित किया।

मैक्स वर्स्टापेन ने सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2022 जीता है।


29 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

रॉबर्ट अबेला माल्टा के प्रधानमंत्री बने है।

प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बने है।

दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए मिला 'TIME100 Impact Award' मिला है।

अमेरिका की सेना और फिलीपींस की सेना ने सैन्य अभ्यास बालिकतन 2022 शुरू किया है। 

DRDO ने ओडिशा के तट पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का परीक्षण किया है।
• MRSAM का भारतीय सेना संस्करण सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसे DRDO और इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI), इज़राइल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

सूरत (गुजरात) गुजरात में स्टील के कचरे से भारत की पहली स्टील सड़क बनाई गई है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने स्वदेशी हवाई यातायात प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के लिए सहयोग किया है।

रजनीश कुमार, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट के अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक सलाहकार बोर्ड ऑफ डेटा एंड एनालिटिक्स में शामिल हुए हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments