आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

26 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 25 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


25 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

भूलाह घाटी (मंडी) में हिमाचल प्रदेश का पहला जैव विविधता पार्क विकसित किया जाएगा।

भारतीय रेलवे, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में अंजी नदी पर देश का पहला केबल रेल पुल बना रहा है।

भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन कॉर्बेवैक्स (Corbevax) को मंजूरी दी है। 
• हैदराबाद स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने कहा कि उसकी कोरोनावायरस वैक्सीन कॉर्बेवैक्स, भारत की तीसरी घरेलू वैक्सीन है। 
• भारत बायोटेक का कोवैक्सिन 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को दिया जा रहा है।

शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA योजना) को 31 मार्च 2026 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।
• गौरतलब है कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान 2013 में शुरू किया गया था।

भारत शतरंज ग्रैंडमास्टर के आर प्रज्ञानानंद विश्व के नंबर एक मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने है।

भारत और फ्रांस ने नीली अर्थव्यवस्था पर रोडमैप पर हस्ताक्षर किए है।

इज़राइल ने 'सी-डोम' नई नौसेना वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। इसका उपयोग इज़राइली नौसेना के सा'अर 6-श्रेणी के कोरवेट (Sa’ar 6-class corvettes) पर किया जाएगा।

भारत सरकार ने 22 से 28 फरवरी, 2022 तक 'विज्ञान सर्वत्र पूज्यते' नामक एक सप्ताह की लंबी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया है।

एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत लैवेंडर को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ब्रांड उत्पाद के रूप में नामित किया गया है।

रूसी राष्ट्रपति, व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन - डोनेट्स्क (Donetsk) और लुहान्स्क (Luhansk) में अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी है।


26 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी तनिष्का कोटिया और उनकी बहन रिद्धिका कोटिया को हरियाणा के गुरुग्राम जिले के लिए 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। 

असम नदियों में नाइट नेविगेशन मोबाइल ऐप लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
• असम का मुख्यमंत्री:- हिमंत बिस्वा सरमा।

केरल स्टार्टअप मिशन ने की गूगल के साथ साझेदारी की है।

स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ सबसे कम उम्र के एटीपी 500 विजेता बने है।
• उन्होंने 18 वर्ष की आयु में रियो ओपन टेनिस खिताब जीता है। 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गरुड़ एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड की एक पहल 'किसान ड्रोन यात्रा' का उद्घाटन किया और भारत के राज्यों में खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए भारत भर के विभिन्न शहरों और कस्बों में 100 'किसान ड्रोन' को हरी झंडी दिखाई।

केंद्र ने संजय मल्होत्रा को RBI के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में नामित किया है।

हाल ही आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का निधन हो गया।

भारतीय रबड़ बोर्ड के कार्यकारी निदेशक, के.एन. राघवन को इंटरनेशनल रबर स्टडी ग्रुप (IRSG) का नया अध्यक्ष चुना गया है। 

भारत का केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस:- 24 फरवरी।

भारतीय वायु सेना 6 से 27 मार्च, 2022 तक यूनाइटेड किंगडम के वाडिंगटन में 'एक्सरसाइज कोबरा वॉरियर 22' नामक एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास में भाग लेगी
• अन्य देश:- स्वीडन, सऊदी अरब और बुल्गारिया।

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सार्वजनिक डोमेन में ग्रामीण कनेक्टिविटी जीआईएस डेटा जारी किया है।
• इस डेटा में 8 लाख से अधिक ग्रामीण सुविधाओं के लिए जीआईएस डेटा शामिल है, जिन्हें पीएम-जीएसवाई योजना  के लिए विकसित किया गया है।
• प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) वर्ष 2000 में शुरू की गई थी।

हाल ही प्रसिद्ध मलयालम अभिनेत्री केपीएसी ललिता का निधन हो गया।

संजीव सान्याल को प्रधान मंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments