आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 मई 2022 करेंट अफेयर्स। 23 मई 2022 करेंट अफेयर्स। 22 मई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


22 मई 2022 करेंट अफेयर्स

चीन ने अंतरिक्ष टेलीस्कोप के साथ दुनिया के पहले रहने योग्य ग्रह के खोज के लिए क्लोजबाय हैबिटेबल एक्सोप्लैनेट सर्वे (CHES) नाम की योजना बनाई है।

विश्व मेट्रोलॉजी (मापिकी) दिवस:- 20 मई

यूएनसीसीडी कॉप-15
संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय (United Nations Convention to Combat Desertification: UNCCD) के पक्षकारों का सम्मेलन कॉप-15 (COP-15) 9 से 20 मई, 2022 तक आबिदजान, कोट डी आइवर (आइवरी कोस्ट) में आयोजित किया गया।

• कॉप-15 का विषय:- 'भूमि, जीवन, विरासत: अभाव से समृद्धि की ओर' (Land, Life, Legacy: From scarcity to prosperity)।

• COP-14 2019 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया‌।
• कॉप-15 में प्रमुख नई प्रतिबद्धतायें: 
2030 तक एक अरब हेक्टेयर अवक्रमित भूमि (degraded land) की बहाली में तेजी लाना;
2022-2024 के लिए सूखे पर एक अंतर सरकारी कार्य समूह की स्थापना करना;
भूमि प्रबंधन में महिलाओं की भागीदारी में सुधार करना और;
रेत और धूल भरी आंधी और अन्य बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटना।
• COP-16 2024 में सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा।
• UNCCD की स्थापना 1994 में की गई।
यह मरुस्थलीकरण और सूखे के प्रभावों को दूर करने के लिए स्थापित एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता है। यह यूरोपीय संघ (ईयू) और 196 देशों द्वारा अनुमोदित है।

अडानी ग्रुप ने यूएई टी20 लीग में एक फ्रैंचाइजी हासिल की है।

नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी ने विभिन्न मौसम संबंधी घटनाओं को स्वचालित रूप से मापने के लिए माउंट एवरेस्ट पर 8,830 मीटर की ऊंचाई पर "दुनिया का सबसे ऊंचा मौसम स्टेशन" स्थापित किया है। 

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) ने भारत में अपना पहला क्षेत्रीय कार्यालय गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में खोला है।

सुप्रीम कोर्ट ने खनन कंपनियों को कर्नाटक के बल्लारी, चित्रदुर्ग और तुमकुरु जिलों में खदानों से निकाले गए लौह अयस्क के निर्यात की अनुमति दी है।

वित्त वर्ष 2022 में भारत को 83.57 अरब डॉलर का FDI प्राप्त हुआ है।


23 मई 2022 करेंट अफेयर्स

भाप को पुनर्चक्रित करके बॉयलरों में ऊर्जा बचाने की तकनीक विकसित करने के लिए सुभाष ओला (राजस्थान) ने अमेज़ॅन संभव एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2022 पुरस्कार जीता है।
• और उनके उद्यम जीनियस एनर्जी ने स्टार्ट-अप ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है।

विश्व जैव विविधता दिवस:- 22 मई 
• विषय:- सभी जीवन के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण।
विश्व कछुआ दिवस:- 23 मई 

जर्मनी के आइंट्राच्ट फ्रैंकफर्ट ने UEFA यूरोपा फुटबॉल लीग का खिताब जीता है।

विजय शेखर शर्मा एक बार फिर पेटीएम के एमडी और सीईओ बने है।

सलिल पारेख एक बार फिर इंफोसिस के एमडी और सीईओ बने है।

विवेक कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव बने है।

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हुई है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

एंथनी अल्बनीस ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने है।

ओडिशा ने 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ बिबेक देबरॉय ने भारत में असमानता की स्थिति रिपोर्ट (ईएसी-पीएम) लॉन्च की है।


24 मई 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने IIT गुवाहाटी में नॉर्थ ईस्ट रिसर्च कॉन्क्लेव 2022 का शुभारंभ किया है।

अंजलि पांडे ने CII EXCON कमिटेड लीडर अवार्ड जीता है।

डॉ जितेंद्र सिंह ने बायोटेक शोधकर्ताओं के लिए BioRRAP पोर्टल लॉन्च किया है।

रेड बुल के मैक्स वेर्स्टाप्पेन ने स्पेनिश ग्रां प्री जीती है।

बंगाल की उत्तरी खाड़ी में भारत-बांग्लादेश नेवी कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल (CORPAT) का चौथा संस्करण शुरू हुआ है।

10 वर्षीय रिदम ममानिया, नेपाल में हिमालय पर्वतमाला में एवरेस्ट बेस कैंप को फतह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोहियों में से एक बन गई हैं। 

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, जोस रामोस-होर्टा एशिया के सबसे युवा देश पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति बने है।

भारतीय रेलवे और IIT मद्रास ने भारत का पहला स्वदेशी हाइपरलूप विकसित करने के लिए साझेदारी की है।

मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग फुटबॉल चैंपियनशिप 2021-22 जीती है।

विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के नए उपराज्यपाल बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments