आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 23 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 22 जून 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


22 जून 2022 करेंट अफेयर्स

चीन ने अपना तीसरा विमानवाहक पोत 'फ़ुज़ियान' लॉन्च किया है‌।

कतर के हमद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को लगातार दूसरे वर्ष विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा घोषित किया गया है। 

भारत में स्कूली शिक्षा में पीएम ईविद्या योजना के तहत सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के उपयोग को यूनेस्को की मान्यता मिली है।

भारतीय तटरक्षक बल '840 स्क्वाड्रन' ने मेड-इन-इंडिया एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) Mk3 को कोस्ट गार्ड रीजन ईस्ट में शामिल किया है।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने धन संचय नाम की एक नई योजना शुरू की है।

हाल ही वयोवृद्ध फोटो जर्नलिस्ट आर रवींद्रन का निधन हो गया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने IISc बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया और बागची पार्थसारथी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की नींव रखी है।

प्रसिद्ध अमेरिकी-कनाडाई लेखिका रूथ ओजेकी ने अपने उपन्यास द बुक ऑफ फॉर्म एंड एम्प्टीनेस के लिए महिला फिक्शन पुरस्कार जीता है। 

आरएन भास्कर की पुस्तक:- गौतम अडानी : द मैन हू चेंजेड इंडिया

गुस्तावो पेट्रो कोलंबिया के राष्ट्रपति बने है।
विश्व ऊंट दिवस:- 22 जून


23 जून 2022 करेंट अफेयर्स

सुनील छेत्री संयुक्त रूप से 5वें सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने है। (84 गोल)
• सर्वाधिक गोल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए है। (117 गोल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में डॉ. बी. आर. आंबेडकर स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया है।

भूटान में भारत की राजदूत रुचिका कंबोज को संयुक्त राष्ट्र में भारत के अगले स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
• वह टीएस तिरुमूर्ति का स्थान लेंगी।

देश के पहले महिला एनडीए बैच में दाखिले के लिए हुई परीक्षा में रोहतक के सुंडाना गांव की शनन ढाका ने पहली रैंक हासिल की है।

फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी ने भारत की पूर्व महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज पर तापसी पन्नू-स्टारर बायोपिक "शाबाश मिठू" का ट्रेलर जारी किया है।

गुजरात के कच्छ जिले के पांच गांवों में देश की पहली 'बालिका पंचायत' शुरू की गई है। 

केंद्र सरकार 1 जुलाई 2022 से 'सिंगल-यूज प्लास्टिक' पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देगी।

मंगोलिया के खुव्सगुल झील राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को के बायोस्फीयर रिजर्व के विश्व नेटवर्क में जोड़ा गया है। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण श्रमिकों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए NIPUN योजना शुरु की है।

तमिलनाडु माइक्रोफाइनेंस ऋणों के बकाया पोर्टफोलियो के मामले में सबसे बड़ा राज्य बना है।

जनजातीय मामलों और जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने ओडिशा के पुरी के सारदाबली में 20वें लोक मेले (राष्ट्रीय आदिवासी/लोक गीत और नृत्य उत्सव) और 13वें कृषि मेले 2022 का उद्घाटन किया है। 


24 जून 2022 करेंट अफेयर्स

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड लागू करने वाला असम 36वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना है। (सबसे अंतिम)

भारत की महिला कुश्ती टीम ने किर्गिजस्तान के बिश्केक में अंडर-17 एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब जीता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डॉ सोनू फोगट द्वारा लिखी गई पुस्तक अष्टांग योग का विमोचन किया है। 

कंबोडिया के एक मछुआरे मौल थून ने किरण नाम की एक स्टिंगरे मछली पकड़ी है।
यह दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की मछली है।

श्रीलंका सरकार ने घरेलू सहायिकाओं के रूप में विदेशी रोजगार के लिए जाने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु सीमा में संशोधन कर 21 वर्ष की कर दी है। 

भारत 2021 में अक्षय ऊर्जा के मामले में चीन और अमेरिका के बीद तीसरे स्थान पर है।

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन सकती हैं।
• उन्हें भाजपा एवं भाजपा की साथी राजनीतिक दलों ने राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस:- 23 जून
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस:- 23 जून
अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस:- 23 जून

ग्लोबल स्किल रिपोर्ट 2022 
कौरसेरा द्वारा वैश्विक कौशल रिपोर्ट 2022 के अनुसार डेटा साइंस में भारत की प्रवीणता 2021 में 38% से गिरकर 2022 में 26% हो गई है।
• भारत की रैंक:- 68वीं

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिसा स्टालेकर फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) की पहली महिला अध्यक्ष बनी है। 

संचार उपग्रह जीसैट-24
न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के लिए इसरो द्वारा विकसित संचार उपग्रह जीसैट-24 को एरियन 5 रॉकेट (दक्षिण अमेरिका) द्वारा फ्रेंच गुयाना के कौरौ से भूस्थिर कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है।
• इसरो की वाणिज्यिक शाखा NSIL की स्थापना मार्च 2019 में हुई थी।
• जीसैट-24 एक 4180 किलोग्राम 24-केयू बैंड संचार उपग्रह है जो डीटीएच अनुप्रयोग आवश्यकताओं के लिए अखिल भारतीय कवरेज प्रदान करता है।
• यह NSIL का पहला "मांग-संचालित" संचार उपग्रह है।
• इसे टाटा प्ले/Tata Sky को लीज पर दिया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments