आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 20 जून 2022 करेंट अफेयर्स। 19 जून 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


19 जून 2022 करेंट अफेयर्स

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आठ साल से कम उम्र के छात्रों के बीच COVID महामारी के कारण सीखने की खाई को पाटने के लिए एनम एझुथम योजना शुरू की है।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई हवाई अड्डे पर पवन ऊर्जा के उपयोग की संभावना का पता लगाने के लिए अपनी तरह का एक वर्टिकल एक्सिस विंड टर्बाइन और सोलर पीवी हाइब्रिड (सोलर मिल) लॉन्च करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बहरीन में आठ दिवसीय आम उत्सव का आयोजन किया है। 

विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2022
• जारीकर्ता:- प्रबंधन विकास संस्थान (IMD)
• भारत 37वें स्थान पर रहा।

मिस्र में युवा सांसदों का 8वां वैश्विक सम्मेलन आयोजित हुआ है।

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की अध्यक्ष बनी है।

नितिन गडकरी ने औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन समिट 2022 का उद्घाटन किया है।

बीएस पाटिल कर्नाटक के लोकायुक्त बने है।

फ्रांस में भी यूपीआई और रुपे कार्ड चलेंगे। इसके लिए भारत ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब को पेंटागन के शीर्ष पद के लिए नामित किया है।

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 'उन्मेष' शुरू हुआ है।
• इस उत्सव का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा किया गया।


20 जून 2022 करेंट अफेयर्स

विश्व शरणार्थी दिवस:- 20 जून

हाल ही प्रसिद्ध उर्दू विद्वान, भाषाविद्, सिद्धांतकार, साहित्यिक आलोचक और साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष गोपी चंद नारंग का निधन हो गया।
• उन्हें पद्म भूषण (2004) और साहित्य अकादमी पुरस्कार (1995) से सम्मानित किया जा चुका है।

सौम्यनारायण संपत वेरिज़ोन बिजनेस के सीईओ बने है।

पृथ्वी- II
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में एक एकीकृत परीक्षण रेंज से शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल, पृथ्वी- II का परीक्षण-लॉन्च किया है।
• यह DRDO द्वारा विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
• इसकी रेंज 350 किमी है।

IIT मद्रास ने सेप्टिक टैंक को साफ करने के लिए होमोएसईपी नामक रोबोट विकसित किया है।

जापान पहली बार नाटो शिखर सम्मेलन (इसी महीने मैड्रिड, स्पेन) में भाग लेगा।

अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना
केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की है।

जीएसटी परिषद की 47वीं बैठक 28 और 29 जून को श्रीनगर में होगी।
GST परिषद की अध्यक्षता वित्त मंत्री (निर्मला सीतारमण) द्वारा की जाती हैं। 

हमजा आब्दी बर्रे सोमालिया के नए प्रधानमंत्री बने है।

दुनिया का सबसे बड़ा पौधा
ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर दुनिया का सबसे बड़ा पौधा खोजा गया है।
• इसे पॉसिडोनिया ऑस्ट्रेलिया नाम दिया गया है।
• समुद्री घास का यह पौधा विश्व धरोहर स्थल शार्क बे में 112 मील से अधिक तक फैला हुआ है‌।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 2022 का उद्घाटन किया है।


21 जून 2022 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रमंडल खेल 2022 
• आयोजन:- 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंगम (इंग्लैंड)
• शुभंकर:- पेरी द बुल।
• राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट के साथ-2 टी20 क्रिकेट को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार क्रिकेट को 1998 में शामिल किया गया था।
भारतीय ध्वजवाहक:- नीरज चोपड़ा 37 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम का नेतृत्व करेंगे।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया।
• भारत शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले रखने वाला पहला देश है।

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में कुओर्टेन खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।

फीफा ने घोषणा की है कि फीफा फुटबॉल विश्व कप 2026 के मैच अमेरिका के 11 शेहरों, मैक्सिको के 3 शेहरों और कनाडा के 2 शेहरों में आयोजित किये जाएंगे।

पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीश
• राजस्थान:- शिंदे संभाजी शिवाजी
• उत्तराखंड:- विपिन सांघी
• तेलंगाना:- उज्ज्वल भुइयां
• हिमाचल प्रदेश:- अमजद अहतेशम सईद
• असम:- रश्मीन एम छाया।

राष्ट्रीय राजधानी के पुराना किला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के साथ साझेदारी में संस्कृति मंत्रालय द्वारा योग महोत्सव का आयोजन किया है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पंचमहल जिले के पावागढ़ हिल में पुनर्निर्मित श्री कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया है।

पाकिस्तान पेरिस स्थित फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट बना रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम बहादुर राय की पुस्तक 'भारतीय संविधान: अनकही कहानी' का विमोचन किया है। 

विश्व संगीत दिवस:- 21 जून

8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:- 21 जून
• थीम:- मानवता के लिए योग (Yoga for Humanity)
• भारत में आयोजन स्थल:- मैसूर

आयुष मंत्रालय ने दो व्यक्तियों और दो संगठनों को 2022 के लिए 'योग के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार' देने की घोषणा की है।
दो व्यक्ति:- लेह, लद्दाख के भिक्खु संघसेना और ब्राजील के मार्कस विनीसियस रोजो रॉड्रिक्स।
दो संगठन:- द डिवाइन लाइफ सोसाइटी, उत्तराखंड और ब्रिटिश व्हील ऑफ योग, यूनाइटेड किंगडम हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments