आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 20 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 19 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


19 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

महान बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी का निधन हो गया। उन्हें हाल ही में केंद्र सरकार से जनवरी 2022 में दिए गए पद्म पुरस्कार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने चौथी भारत-ऑस्ट्रेलिया ऊर्जा वार्ता की सह-अध्यक्षता की

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, डॉ वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली के डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में DNTs के लिए आर्थिक सशक्तिकरण योजना (SEED) नामक योजना शुरू की है।
• SEED का उद्देश्य डी-नोटिफाइड, नोमैडिक और सेमी-नोमैडिक आदिवासी समुदायों (DNT/NT/SNT) का कल्याण करना है।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में महिलाओं के लिए 'वेस्ट टू वेल्थ क्रिएशन' कार्यक्रम शुरू किया है।

यस बैंक ने 'एग्री इन्फिनिटी' कार्यक्रम शुरू किया है।

भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा और G20 शिखर सम्मेलन 2023 (18वें संस्करण) में भारत में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए सरकार ने G20 सचिवालय का गठन किया है।

सैमुअल मोयन की पुस्तक:- ह्यूमेन: हाउ द यूनाइटेड स्टेट्स एबंडनड पीस एंड रीइन्वेंटेड वॉर

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC), लेह ने विकलांग व्यक्तियों के लिए कुनस्योम योजना शुरू की है।


20 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) डार्कनेट के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी का मुकाबला करने के लिए समाधान खोजने के लिए डार्कथॉन (Darkathon)-2022 का आयोजन किया है।

भोजपुरी गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी को खादी और बिहार के अन्य हस्तशिल्प उत्पादों का ब्रांड एंबेसडर होंगे।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया।

इंग्लिश क्लब, चेल्सी ने 2021 फीफा क्लब विश्व कप जीता है।

हरियाणा पुरुष और केरल महिला टीम ने सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप जीती है।
• आयोजन:- भुवनेश्वर (ओडिशा)

हाल ही कन्नड़ भाषा के प्रतिष्ठित कवि और लेखक चन्नवीरा कानवी का निधन हो गया।
• उपनाम:- समन्वय कवि (सुलह के कवि)

यूएस-बांग्लादेश की वायुसेना ने संयुक्त हवाई अभ्यास 'कोप साउथ 22' का आयोजन किया।

शिक्षा मंत्रालय ने वयस्कों की शिक्षा के लिए वित्त वर्ष 2022-2027 की अवधि के लिए न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम को मंजूरी दी है।


21 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) ने भारत पर्यटन दृष्टि विज़न दस्तावेज़ 2035 जारी किया है।

शाहरुख खान गेमिंग ऐप A23 के ब्रांड एंबेसडर बने है।

जी अशोक कुमार को सरकार द्वारा भारत का पहला राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया है।

रो खन्ना की पुस्तक:- डिग्निटी इन ए डिजिटल एज: मेकिंग टेक वर्क फॉर ऑल ऑफ अस।

जेपी मॉर्गन मेटावर्स (metaverse) में दुकान स्थापित करने वाला दुनिया का पहला बैंक बन गया है। 

केरल का पहला कारवां पार्क इडुक्की जिले में स्थित एक सुंदर हिल स्टेशन वागामोन में बनाया जायेगा।

हर साल "फरवरी के तीसरे शनिवार" को विश्व पैंगोलिन दिवस के रूप में मनाया जाता है। (इस वर्ष 19 फरवरी)

संस्कृति और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री, अर्जुन राम मेघवाल ने राजस्थान में बीकानेर जिला क्षेत्र के छात्रों के लिए एक मेगा करियर काउंसलिंग वर्कशॉप, 'Pramarsh 2022' शुरू की है।

अमित शाह ने किया दिल्ली पुलिस का ‘Shastra App’ और ‘Smart Card Arms License’ लॉन्च किया है।

भारत के पूर्व फुटबॉलर सुरजीत सेनगुप्ता (कोलकाता) का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments