आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 मई 2022 करेंट अफेयर्स। 17 मई 2022 करेंट अफेयर्स। 16 मई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


16 मई 2022 करेंट अफेयर्स

हरियाणा सरकार ने ई-अधिगम योजना शुरू की है, जिसके तहत लगभग 3 लाख छात्रों को उनकी ऑनलाइन शिक्षा में सहायता के लिए टैबलेट कंप्यूटर प्रदान किये जायेंगे। 

भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने इंडोनेशिया को हराकर पहली बार थॉमस कप खिताब जीता है।**

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस:- 15 मई

हाल ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे वैश्विक COVID-19 आभासी सम्मेलन में भाग लिया है।

माणिक साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बने है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में भारतीय दल मरुस्थलीकरण के 15वें सम्मेलन (UNCCD COP15) के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के लिए आबिदजान, कोटे डी आइवर पहुंचे है।

केन्या की नर्स अन्ना कबाले दुबा दुनिया की सर्वश्रेष्ठ नर्स बनी है।

विवेक कुमार देवांगन को विद्युत मंत्रालय के आरईसी लिमिटेड का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।


17 मई 2022 करेंट अफेयर्स

अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड फोर्ब्स की वैश्विक (Global) 2000 सार्वजनिक कंपनियों की 2022 की सूची में 53वें स्थान पर रही है।
• बर्कशायर हैथवे ने पहली बार नंबर 1 स्थान हासिल किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के परिसर में राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला का शुभारंभ किया है।

नीति आयोग ने राष्ट्रीय डेटा और एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।

राजीव रंजन और सीतीकांठा पटनायक को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा कार्यकारी निदेशक नामित किया गया है। 

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस:- 17 मई

दक्षिण कोरिया ने चीन को हराकर उबर कप 2022 जीता है।

दुनिया के नंबर 1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन 2022 जीता है।

स्काई ब्रिज 721 
चेक गणराज्य में दुनिया का सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज खुला है।

एस एन सुब्रह्मण्यन लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के एमडी और सीईओ बने है।

18 मई 2022 करेंट अफेयर्स


पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को ग्राम उन्नति बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस:- 18 मई

हसन शेख महमूद सोमालिया के नए राष्ट्रपति बने है।

ब्रिटिश पर्वतारोही केंटन कूल दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ने वाले पहले विदेशी पर्वतारोही बन गए हैं। (16 बार)

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (बूंदी)  को राजस्थान के चौथे और भारत के 52वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया है।

ग्रीष्मकालीन डेफलिम्पिक्स 2021
• यह 24वां संस्करण था जिसका आयोजन फेस्टा दा उवा, कैक्सियास डो सुल, ब्राजील में किया गया।
• आदर्श वाक्य:- खेल हमारे दिलों से आता है।
• शुभंकर:- रिंग-टेल्ड कोटी - नीनो।
• 18 खेलों में कुल 226 कार्यक्रम आयोजित किए गए।
• सर्वाधिक 138 पदक यूक्रेन ने जीते।
• भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर रहा। (कुल पदक - 17)

बी गोविंदराजन रॉयल एनफील्ड के सीईओ बने है।

एलिज़ाबेथ बोर्न फ्रांस की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनी है।

डॉ कमल बावा अमेरिका की राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के लिए चुने गए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का पहला 5G टेस्टबेड लॉन्च किया है।

कैमरून के सेसिल नदजेबेट ने वनों के संरक्षण और उन पर निर्भर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वंगारी मथाई फ़ॉरेस्ट चैंपियंस अवार्ड 2022 जीता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments