आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 17 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 16 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


16 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वें खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया है।

इसरो ने स्कूली बच्चों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम "युविका" आयोजित किया है।

2021 में भारत डिजिटल शॉपिंग कंपनियों के लिए निवेश की दृष्टि से दूसरे स्थान पर रहा है।

पुडुचेरी में अनोखे तरह का डिजिटल स्कूल हेल्थ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है।

केंद्रीय बिजली मंत्री ने मानेसर (हरियाणा) में भारत के पहले वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर का उद्घाटन किया है।

नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्य दिवस:- 14 मार्च 
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस:- 15 मार्च

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने जर्मन ओपन बैडमिंटन 2022 में रजत पदक जीता है।

75वें BAFTA पुरस्कार 2022
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म:- द पावर ऑफ द डॉग
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:- जेन कैंपियन, द पावर ऑफ द डॉग
• प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:- विल स्मिथ, किंग रिचर्ड

रंजीत रथ, जून 2022 से ऑयल इंडिया लिमिटेड के अगले अध्यक्ष बनेंगे।

एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।


17 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

श्रेयस अय्यर (भारत) और अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) फरवरी 2022 के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ चुने गए है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 'जेंडर संवाद' आयोजित किया है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) ने ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर 2021 पर अपनी नवीनतम रिपोर्ट जारी की है।
• इसके अनुसार भारत हथियारों का सबसे बड़ा आयातक है।

जाम्बिया के पूर्व राष्ट्रपति रुपिया बांदा का निधन हो गया।

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने MSMEs ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म सूफिन लॉन्च किया है।

मिशन इंद्रधनुष के तहत 90.5% कवरेज के साथ ओडिशा भारत में पूर्ण टीकाकरण की सूची में शीर्ष राज्य बन गया है।

फॉर्च्यून इंडिया द नेक्स्ट 500 लिस्ट 2022 में भारत की रेलटेल 124वें स्थान पर है।

IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड ने भारत का पहला प्राथमिक बाजार निवेश मंच 'वनअप (OneUp)' लॉन्च किया। 

भारत सरकार ने श्रीलंका के लिए भोजन, आवश्यक उत्पादों और दवाओं के आयात में सहायता के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) जारी की है। 

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस:- 16 मार्च

बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक किताब मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी का विमोचन करने की घोषणा की है।


18 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

भारत का पहला विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा।

साहित्य अकादमी, ने भारतीय कवि-राजनयिक अभय के (Abhay K) द्वारा एक बुक 'मानसून' प्रकाशित की है। 

देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क (ARTPARK) बेंगलुरु, कर्नाटक में लॉन्च किया गया है।

केरल, देश में सबसे कम मातृ मृत्यु अनुपात वाला राज्य है।
• नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2017-19 की अवधि के लिए भारत का मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) सुधरकर 103 हो गया है।

कोल इंडिया की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक बन गई है।

भगवंत मान पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री बने है।

"राइटिंग विद फायर (Writing With Fire)" ऑस्कर 2022 में नामांकित होने वाली पहली भारतीय वृत्तचित्र बन गई।
• यह फिल्म निर्माता रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष द्वारा निर्देशित है।
• यह खबर लहरिया समाचार पत्र के बारे में है।

शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ My11Circle के ब्रांड एंबेसडर बने है।

दिल्ली सरकार ने ई-ऑटो के पंजीकरण और खरीद के लिए माई ईवी पोर्टल लॉन्च किया है।

हाल ही दो बार के WWE हॉल ऑफ फेमर स्कॉट हॉल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

भारत का पहला डिजिटल वाटर बैंक 'AQVERIUM' बेंगलुरु (कर्नाटक) में लॉन्च किया गया है।

आंध्र प्रदेश की पूर्व राज्यपाल 'सुश्री कुमुदबेन जोशी' का निधन हो गया।

15 मार्च 2022 से संयुक्त राष्ट्र ने 15 मार्च को इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया है।

हर साल 18 मार्च को वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day) मनाया जाता है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments