आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 17 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 16 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


16 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

देबाशीष मित्रा को वर्ष 2022-23 के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के अध्यक्ष बने है।

सरकार ने राज्य पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की योजना (Modernization of State Police Forces - MPF Scheme) को 2021-22 से 2025-26 तक पांच साल के लिए जारी रखने की मंजूरी दी है।
• यह योजना 1969-70 से गृह मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।

मध्य प्रदेश में इंदौर की सेंट्रल जेल ने अपना रेडियो चैनल 'जेल वाणी-एफएम 18.77' शुरू किया है।

जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर, मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के हस्तनिर्मित कालीनों के प्रमाणीकरण और लेबलिंग के लिए एक क्यूआर कोड-आधारित तंत्र शुरू किया है।

बिल गेट्स की पुस्तक:- हाउ टू प्रिवेंट द नेक्स्ट पैंडेमिक

फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर एक बार फिर जर्मनी के राष्ट्रपति बने है।

इल्कर आयसी एयर इंडिया के एमडी और सीईओ बने है।

रिलायंस जियो ने भारत में उपग्रह आधारित ब्रॉडबैंड संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए लक्जमबर्ग स्थित उपग्रह और दूरसंचार सेवा प्रदाता एसईएस (SES) के साथ करार किया है। 

इसरो ने सफलतापूर्वक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, EOS-04 का प्रक्षेपण किया है।


17 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

भारतीय रेलवे किशनगंज (दिल्ली) में देश की सबसे बड़ी कुश्ती अकादमी स्थापित करेगा।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पहली बार आपातकालीन अधिनियम लागू किया है।

इजरायल नागरिक हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ानों की अनुमति देने वाला पहला देश बन गया है।

9वीं यूएस ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल में भारत तीसरे स्थान पर रहा है। (शीर्ष देश:- चीन)
• इस रैंकिंग में अमेरिका के बाहर के देशों को शामिल किया गया है।

सौभाग्य योजना के तहत सौर विद्युतीकरण में राजस्थान प्रथम स्थान पर रहा है।

गीता मित्तल को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) के संचालन के लिए प्रशासकों की समिति की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने घोषणा की है कि भारत 2024 तक कृषि में डीजल की जगह नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा।

आईएएस विनीत जोशी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हर साल 15 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है।


18 फरवरी 2022 करेंट अफेयर्स

वयोवृद्ध गायक और संगीतकार, बप्पी लाहिरी (बप्पी दा) का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• उन्हें चलते चलते, डिस्को डांसर और शराबी में प्रतिष्ठित गाने देने के लिए जाना जाता है।

जनवरी 2022 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ
• कीगन पीटरसन (दक्षिण अफ्रीका)
• हीथर नाइट (इंग्लैंड की कप्तान)

भारतीय खनन कंपनी वेदांता ने भारत में सेमीकंडक्टर्स के निर्माण के लिए ताइवान की कंपनी होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप (फॉक्सकॉन) के साथ करार किया है।

डाबर इंडिया पूरी तरह से प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल बनने वाली पहली भारतीय कंज्यूमर गुड्स कंपनी बन गई है।

ICICI बैंक के संदीप बख्शी को बिजनेस स्टैंडर्ड बैंकर ऑफ द ईयर 2020-21 चुना गया है।

मेदाराम जतारा महोत्सव:- तेलंगाना।

राजस्थान में 13-16 तक मारू महोत्सव या जैसलमेर रेगिस्तान महोत्सव मनाया गया है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने 'पंचतंत्र' पर पहला रंगीन स्मारिका सिक्का लॉन्च किया है।

रेलटेल (RailTel) ने सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं की श्रेणी में वर्ष 2020-21 के लिए वित्तीय रिपोर्टिंग में उत्कृष्टता के लिए ICAI पुरस्कार प्राप्त किया है। कंपनी को "पट्टिका (plaque)" श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।

भारत सरकार ने चीन मूल के 54 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र (WHO-SEAR) ने 'तंबाकू छोड़ो ऐप' लॉन्च किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments