आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 मई 2022 करेंट अफेयर्स। 14 मई 2022 करेंट अफेयर्स। 13 मई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


13 मई 2022 करेंट अफेयर्स

इस्तांबुल (तुर्की) में एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 12वें संस्करण की शुरुआत हुई है।

हाल ही दुनिया के सबसे उम्रदराज शतरंज ग्रैंडमास्टर रूस के यूरी एवरबख का निधन हो गया।

हरियाणा के राखीगढ़ी (सिंधु घाटी स्थल) में 5000 साल पुरानी आभूषण बनाने की फैक्ट्री मिली है।

RailTel ने प्राइम मिनिस्टर वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (PM-WANI) योजना शुरू की, जो 22 राज्यों के 100 रेलवे स्टेशनों पर अपनी सार्वजनिक वाईफाई सेवाओं तक पहुंच प्रदान करेगी।

अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस:- 12 मई

Apple को पछाड़कर सऊदी अरामको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी है।

भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी को रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किया गया है।

कैंपबेल विल्सन एयर इंडिया के एमडी और सीईओ बने है।

संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजीव कुमार को 15 मई 2022 से नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।

दीपिका पादुकोण लुईस वुइटन की ब्रांड एम्बेसडर बनने वाली पहली भारतीय बनीं है।


14 मई 2022 करेंट अफेयर्स

हरियाणा के कृषि मंत्री, जय प्रकाश दलाल ने 'चारा - बिजाई योजना' शुरू की है। 
• यह योजना गौशालाओं को चारा देने और आपूर्ति करने वाले किसानों को 10,000 रुपये प्रति एकड़ (10 एकड़ तक) की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। 

फर्डिनेंड "बोंगबोंग" मार्कोस जूनियर फिलीपींस के राष्ट्रपति बने है।

भारतीय तीरंदाजों ने इराक के सुलेमानियाह में आयोजित एशिया कप 2022 स्टेज-2 में कुल 14 पदक जीते है। 

भौतिक विज्ञानी फ्रैंक विल्ज़ेक को टेम्पलटन पुरस्कार 2022 मिला है।

दक्षिण भारत (केरल) में एक नई बीमारी टोमैटो फ्लू 5 साल से कम उम्र के बच्चों में देखने को मिल रही है।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा एवं रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भागवंत खुबा, इंटरसोलर यूरोप 2022 के लिए म्यूनिख, जर्मनी पहुचें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भरूच में उत्कर्ष समारोह को संबोधित किया है। 

भारतीय पिस्टल जोड़ी ईशा सिंह और सौरभ चौधरी ने जर्मनी के सुहल में ISSF जूनियर विश्व कप में मिश्रित टीम पिस्टल स्वर्ण पदक जीता है।

वर्ष में दो बार विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 14 मई और 8 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है।

संजीव बजाज को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।


15 मई 2022 करेंट अफेयर्स

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'Trade nxt' लॉन्च किया है।

इंटर मिलान ने इटालियन कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 का खिताब जीता है। 

हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए भारत ने संयुक्त राष्ट्र में 800,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है।

हाल ही संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख़ ख़लीफा बिन ज़ायद अल नाहयान का निधन हो गया। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश स्टार्टअप नीति की घोषणा की है तथा मध्य प्रदेश स्टार्टअप पोर्टल का अनावरण किया है।

भारतीय सेना मणिपुर में गरीब छात्रों के लिए कोचिंग सेंटर खोलेगी।

प्रतिष्ठित संस्कृत और हिंदी विद्वान तथा पद्म श्री धारक डॉ. रमा कांत शुक्ला का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में निधन हो गया। 

लियोनेल मेस्सी फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में सबसे टॉप पर है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments