आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 14 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 13 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


13 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव - नई दिल्ली
• खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उद्घाटन सत्र को तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समापन समारोह को संबोधित किया।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने वर्चुअल स्मार्ट ग्रिड नॉलेज सेंटर और इनोवेशन पार्क का शुभारंभ किया है।

शरद पवार ने रत्नाकर शेट्टी की आत्मकथा "ऑन बोर्ड: माई इयर्स इन बीसीसीआई" का अनावरण किया है।

अश्विनी भाटिया को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को 2026 तक पांच लाख नौकरियां प्रदान करने के लिए 'महिला @ कार्य (Women@Work)' कार्यक्रम शुरू किया है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम की स्थापना को मंजूरी दी है।

मिस्र में आयोजित ISSF विश्व कप 2022 में भारत कुल 7 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा। (4G+2S+1B)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने महिलाओं के लिए 'सुषमा स्वराज पुरस्कार' की घोषणा की है। सुषमा स्वराज पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।

मशहूर गोल्फर टाइगर वुड्स को वर्ल्ड गोल्फ हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

कैटलिन नोवाक हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई है।

14 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

हैदराबाद में देश का पहला पूर्ण महिला-स्वामित्व वाला FLO औद्योगिक पार्क खोला गया है।

जस्टिस एके सीकरी को चारधाम परियोजना समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है।

एएसक्यू अवार्ड्स 2021
• भारत के छह हवाई अड्डों को सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में जगह मिली है।
• छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई 
• इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली
• राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद
• कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
• सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद
• चंडीगढ़ एयरपोर्ट, चंडीगढ़

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में पहले ड्रोन स्कूल का उद्घाटन किया है।

देबाशीष पांडा, भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के अध्यक्ष बने है।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और IIT रुड़की के बीच IIT रुड़की में 'बीआईएस मानकीकरण चेयर प्रोफेसर' की स्थापना के लिए एक समझौता हुआ है।

वी-डेम संस्थान द्वारा जारी डेमोक्रेसी रिपोर्ट 2022 में भारत 93वें स्थान पर है।

श्रम और रोजगार मंत्री, भूपेंद्र यादव ने “Role of Labour in India’s Development” नामक एक पुस्तक लॉन्च की है।

प्रभा नरसिम्हन को कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड का सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है।

त्रिपुरा सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री चा श्रमि कल्याण प्रकल्प योजना शुरू की है।


15 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय MSME मंत्री, नारायण राणे ने MSME इनोवेटिव स्कीम के साथ-2 MSME आइडिया हैकथॉन 2022 की घोषणा की है।

हर साल 14 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। इसे पाई दिवस भी कहते है।

गेब्रियल बोरिक फॉन्ट चिली के सबसे युवा राष्ट्रपति बने है।

तमिलनाडु पेट्रोप्रोडक्ट्स लिमिटेड भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रमाणित होने वाली दुनिया की पहली लीनियर अल्काइलबेंजीन (LAB) निर्माण कंपनी बनी है। 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर के पास लवड गांव में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का एक नया परिसर निर्माण भवन राष्ट्र को समर्पित किया है।

भारतीय रेलवे का पहला गति शक्ति कार्गो टर्मिनल थापरनगर (झारखंड) में शुरू हुआ है।

जीआई-टैग वाले कश्मीर कालीनों की पहली खेप जर्मनी को निर्यात की गई है।

अजय भूषण पांडे राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) के अध्यक्ष बने है।

महाराष्ट्र सरकार ने एक छत के नीचे सभी प्रकार के विशेष उपचार प्रदान करने के लिए पुणे में देश का पहला चिकित्सा शहर 'इंद्रायणी मेडिसिटी' स्थापित करने की घोषणा की है।

हरदीप सिंह पुरी ने 'इंडिया वाटरपिच-पायलट-स्केल स्टार्ट-अप चैलेंज' लॉन्च किया है।

लेखिका गीतांजलि श्री द्वारा अनुवादित हिंदी उपन्यास "टॉम्ब ऑफ सैंड (Tomb of Sand)" अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए नामांकित हुआ है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments