आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 मई 2022 करेंट अफेयर्स। 30 मई 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


30 मई 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के लिए एक नया रक्षा संपदा सर्किल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

टोक्यो कांस्य पदक विजेता लवलीना बोर्गोहेन IBA एथलीट समिति की अध्यक्ष बनी है।

दिल्ली सीमा शुल्क ने आईसीडी गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम में निगाह परियोजना की शुरूआत की है।

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने जम्मू के भद्रवाह में देश के पहले 'लैवेंडर फेस्टिवल' का उद्घाटन किया है।

MUFG बैंक ऑफ जापान को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंशियल टेक सिटी (गिफ्ट सिटी) में एक शाखा खोलने की मंजूरी मिली है।

वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट 2022
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) ने जलवायु परिवर्तन और खाद्य प्रणालियों पर वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट 2022 जारी की है।
• वर्ष 2030 तक, भारत का खाद्य उत्पादन 16% तक कम हो सकता है। साथ ही, भुखमरी से पीड़ित लोगों की संख्या में 23% की वृद्धि हो सकती है।
• जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में वैश्विक खाद्य उत्पादन वर्ष 2010 के स्तर की तुलना में वर्ष 2050 तक लगभग 60% तक बढ़ जाएगा।
• वैश्विक स्तर पर, 7 करोड़ से अधिक लोगों पर भुखमरी का खतरा होगा। इनमें लगभग 28 करोड़ से अधिक लोग पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका में होंगे।
• जलवायु परिवर्तन के चलते 2030 तक 7.39 करोड़ भारतीय भूख के कारण पीड़ित होंगे।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) ने भारतीय निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के लिए अपनी तरह का पहला B2B ऑनलाइन मार्केटप्लेस लॉन्च किया है।

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में सेला दर्रे के पास बंदर की एक नई प्रजाति की खोज की है।
• सेला दर्रे में पाए जाने के कारण इसका नाम सेला मकाक या मकाका सेलाई रखा गया है।

तीसरा ग्लोबल ऑर्गेनिक एक्सपो 2022 नई दिल्ली में शुरू हुआ है।

IPL 2022 (फाइनल 29 मई)
• विजेता:- गुजरात टाइटंस (कप्तान - हार्दिक पांडया)
• उपविजेता - राजस्थान रॉयल्स
• ऑरेंज कैप:- जोस बटलर (863 रन)
• पर्पल कैप:- - युजवेंद्र चहल (27 विकेट)
• इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन:- उमरान मलिक

महिला टी20 चैलेंज 2022
• विजेता:- सुपरनोवा 
• उपविजेता:- वेलोसिटी
• इसका आयोजन BCCI द्वारा किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस:- 29 मई

75वां कान्स फिल्म महोत्सव 2022
• जूरी में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल थी।
• पाल्मे डी'ओर:- ट्राएंगल ऑफ़ सैडनेस (रूबेन ओस्टलंड द्वारा निर्देशित) 
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:- पार्क चान-वूक को डिसीजन टू लीव के लिए
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:- सॉंग कांग-हो ब्रोकर के लिए
• बेस्ट एक्ट्रेस:- जर अमीर इब्राहिमी (होली स्पाइडर)
• जूरी विशेष पुरस्कार:- तोरी और लोकिता

• भारतीय फिल्म निर्माता शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में लऑइल डीओर पुरस्कार जीता है।
• L'Oeil d'Or डॉक्यूमेंट्री अवार्ड को द गोल्डन आई अवार्ड के रूप में भी जाना जाता है।

फॉर्च्यून 500 सूची
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलोन मस्क 2021 में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ बने है।

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती को लोकपाल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

RBI का बैंकनोट सर्वेक्षण के अनुसार 100 रुपये सबसे पसंदीदा बैंकनोट है।

उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए 5 सदस्यीय पैनल का गठन किया है।
• अध्यक्ष:- रंजना देसाई।
• अन्य सदस्य:- प्रमोद कोहली, शत्रुघ्न सिंह, मनु गौड़ और सुरेखा डंगवाल।

नोट:- रंजना देसाई वर्तमान में भारत के परिसीमन आयोग की अध्यक्ष है।

अडाणी ग्रीन की सहायक कंपनी अडाणी हाइब्रिड एनर्जी जैसलमेर वन लिमिटेड ने जैसलमेर में 390 मेगावाट की भारत की पहली पवन-सौर हाइब्रिड बिजली सुविधा शुरू की है।

जम्मू और कश्मीर (J&K) के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कठुआ के पास घाटी में उत्तर भारत के पहले औद्योगिक बायोटेक पार्क का उद्घाटन किया है।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: 31 मई

चीन को पीछे छोड़कर अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना है।
• 2021-22 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार $ 119.42 बिलियन रहा।
• 2021-22 में भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार $ 115.42 बिलियन रहा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments