आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 28 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2022


28 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

केरल बर्ड एटलस, भारत में अपनी तरह का पहला राज्य स्तरीय पक्षी एटलस तैयार किया गया है।

$10.7 बिलियन के मूल्यांकन के साथ स्विगी डेकाकॉर्न बना है।
• डेकाकॉर्न:- ऐसा स्टार्टअप, जिसका मूल्यांकन $ 10 बिलियन से अधिक हो।

भारत से पीएस विनोथराज निर्देशित फिल्म कूझंगल (Koozhangal) ने 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता खंड में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।

सीएसआईआर-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CDRI) ने कोरोनवायरस के ओमिक्रॉन संस्करण के परीक्षण के लिए एक स्वदेशी आरटी-पीसीआर डायग्नोस्टिक किट, 'ओम (Om)' विकसित किया है।

'जय भीम' और 'मराक्कर' फिल्मों को ऑस्कर 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
• जय भीम ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली चौथी भारतीय फिल्म है।

हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की सरकारों ने आदि बद्री बांध के निर्माण के लिए पंचकूला में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
• उद्देश्य:- सरस्वती नदी का कायाकल्प करना।
• बांध को हिमाचल प्रदेश की सोम नदी से पानी मिलेगा।

फ्रांस की प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना और पद्म श्री प्राप्तकर्ता मिलिना साल्विनी का निधन हो गया। इटली में जन्मी साल्विनी नियमित रूप से भारत आती थीं।

भारत सरकार ने 27 जनवरी, 2022 को आधिकारिक तौर पर  एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंप दिया है।


29 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

पेंसिलटन स्टार्ट अप ने टीन-केंद्रित डेबिट और ट्रैवल कार्ड (पेंसिलकार्ड) लॉन्च किया है।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का निधन हो गया।
• वह 1964 के टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे।

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने इस वर्ष दिए गए कुल 189 पुलिस पदकों में से 115 पुलिस पदक वीरता हासिल किए हैं।

सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (इरोड जिला, तमिलनाडु) को 2010 से बाघों की संख्या दोगुनी होकर 80 होने के बाद TX2 पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा, नेपाल में बर्दिया नेशनल पार्क ने भी जंगली बाघों की आबादी को दोगुना करने के लिए इस साल का TX2 पुरस्कार जीता है।

भारत का पहला ग्राफीन (Graphene) नवाचार केंद्र केरल में स्थापित किया जाएगा।

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री, मीनाक्षी लेखी ने देश की भूली-बिसरी महिला स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि के रूप में 'इंडियाज वीमेन अनसंग हीरोज (India’s Women Unsung Heroes)' नामक एक कॉमिक्स पुस्तक का विमोचन किया है। 

वयोवृद्ध मराठी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अवचट का निधन हो गया।
• उन्होंने 1986 में पुणे में मुक्तांगन पुनर्वास केंद्र नामक एक नशामुक्ति केंद्र की स्थापना की।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments