आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 20 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 19 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 

Current Affairs 2022


19 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना ने अरब सागर में PASSEX अभ्यास किया है।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन 2022 के पुरुष एकल फाइनल में सिंगापुर के विश्व चैंपियन लोह कीन यू को हराकर अपना पहला सुपर 500 खिताब जीता है।

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्लाइव लॉयड को नाइटहुड मिला है।

तसनीम मीर जूनियर रैंकिंग में अंडर -19 गर्ल्स सिंगल्स वर्ग बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर 1 बनने वाली पहली भारतीय बनीं है।

15 जनवरी, 2022 को "सेना दिवस" मनाने के लिए जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लोंगेवाला में खादी के कपड़े से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया।

गोलकीपर सविता पुनिया मस्कट में आगामी महिला एशिया कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी है।

डॉ जितेंद्र सिंह ने प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड से वित्तीय सहायता के साथ नवीन प्रौद्योगिकी के माध्यम से जल शोधन के लिए आईआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित स्टार्ट-अप स्वजल वाटर प्राइवेट लिमिटेड लॉन्च किया है।

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की स्थापना की है।

केरल का कुंबलांगी भारत का पहला सैनिटरी-नैपकिन मुक्त गांव बनेगा।

भारत की नवदीप कौर ने मिसेज वर्ल्ड 2022 पेजेंट में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोशाक का पुरस्कार जीता है।

शायलिन फोर्ड, मिसेज वर्ल्ड 2022 की विजेता बनी है।


20 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

हाल ही ओडिशा की सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित शांति देवी का निधन हो गया।

रूस के असलान करात्सेव ने सिडनी टेनिस क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट जीता है।

सैन्य तख्तापलट में अपदस्थ किए गए माली के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता का निधन हो गया।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 की घोषणा
• उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा 46 स्टार्टअप्स, 1 इनक्यूबेटर और 1 एक्सेलेरेटर को दूसरे राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
• कर्नाटक ने सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त किए है।
• महिलाओं के नेतृत्व वाली स्टार्ट-अप श्रेणी में जयपुर मुख्यालय वाले फ्रंटियर मार्केट्स को सम्मानित किया गया।

भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन 2022 को संबोधित किया है।
• सम्मेलन का विषय:- दुनिया का राज्य।

महाराष्ट्र के लावणी कलाकार, सुमित भाले ने दुबई में अंतर्राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव में स्वर्ण पदक जीता है।

ऑक्सफैम इंडिया ने 'इनइक्वलिटी किल्स' रिपोर्ट जारी की है।
• रिपोर्ट में, भारत को 'बहुत असमान' देश के रूप में वर्णित किया गया है।

भारत सरकार ने कोविड टीकाकरण के 1 वर्ष पूरे होने पर 16 जनवरी को एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
• भारत का राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम 16 जनवरी 2021 को शुरू किया गया था।

हाल ही जापान के पूर्व प्रधानमंत्री तोशिकी कैफू का निधन हो गया।

हिमाचल प्रदेश में, 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप -2022 का उद्घाटन लाहौल स्पीती जिले में किया गया।


21 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

कवयित्री माया एंजेलो अमेरिकी सिक्के पर चित्रित होने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं है।

दक्षिण अफ्रीका ने पूरी तरह से अफ्रीका महाद्वीप में विकसित अपना पहला उपग्रह तारामंडल लॉन्च किया है।
• यह उपग्रह स्पेसएक्स के ट्रांसपोर्टर -3 मिशन के तहत लॉन्च किया गया है।
• ट्रांसपोर्टर -3 स्पेसएक्स का राइडशेयर मिशन है। यह अपने साथ 105 अंतरिक्ष यान लेकर गया है।

शिक्षा राज्य मंत्री, सुभाष सरकार ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021 - 2022 को लॉन्च किया है।
• इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल भाग ले सकते हैं।

नरेंद्र कुमार गोयनका को परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (AEPC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का स्थापना दिवस:- 19 जनवरी।
• NDRF की स्थापना:- 19 जनवरी, 2006

कॉलरवाली बाघिन
भारत की "सुपरमॉम" बाघिन, जिसे 'कॉलरवाली' के नाम से भी जाना जाता है, का मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में निधन हो गया।
• इस बाघिन ने 29 शावकों को जन्म दिया था।

जियो UPI ऑटोपे (Auto Pay) शुरू करने वाली पहली दूरसंचार कंपनी बनी है।

MobiKwik ने NBBL के सहयोग से 'क्लिकपे' लॉन्च किया है।

सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार 2021 की घोषणा
• सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी:- रॉबर्ट लेवानडॉस्की (बायर्न म्यूनिख, पोलैंड)
• सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला खिलाड़ी:- एलेक्सिया पुटेलस (बार्सिलोना, स्पेन)
• सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष गोलकीपर:- एडूअर्ड मेंडी  (चेल्सी, सेनेगल)
• सर्वश्रेष्ठ फीफा महिला गोलकीपर:- क्रिस्टियन एंडलर (चिली)
• सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष कोच:- थॉमस टुचेल (जर्मनी)

हाल ही महान बंगाली कॉमिक्स कलाकार, लेखक और चित्रकार, नारायण देबनाथ का निधन हो गया।

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में 'इन्फिनिटी ब्रिज (Infinity Bridge)' को औपचारिक रूप से पहली बार 16 जनवरी 2022 को यातायात के लिए खोल दिया गया। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments