आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 17 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 16 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


16 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का 9वां संस्करण गुवाहाटी, असम में संपन्न हुआ। 

अलीखान स्माइलोव कजाकिस्तान के नए प्रधान मंत्री बने है।
टाटा समूह 2022 और 2023 सीज़न के लिए IPL का शीर्षक प्रायोजक (Title Sponsor) बना है।

भारत ने 2022 की पहली तिमाही के लिए जारी हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 111 देशों में  83वां स्थान प्राप्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। 
अध्यक्ष:- सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस इंदु मल्होत्रा

DRDO ने अपने अंतिम 'सुपुर्दगी योग्य विन्यास' में मैन-पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

भारत की सबसे उम्रदराज मादा भालू, गुलाबो का मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और चिड़ियाघर में निधन हो गया।

राजकुमार राव RenewBuy के ब्रांड एंबेसडर बने हैं।

अरुंधति भट्टाचार्य की आत्मकथा:- इंडोमीटेबल: ए वर्किंग वुमन नोट्स ऑन लाइफ, वर्क एंड लीडरशिप।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को 'राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है।


17 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

डेविड बेनेट दुनिया के पहले मानव बने है, जिन्हें पिग हार्ट (सूअर का हृदय) ट्रांसप्लांट किया गया है।

रॉकेट वैज्ञानिक एस सोमनाथ, के सिवान के स्थान पर इसरो के नए प्रमुख बनेंगे।

भारत में, सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस:- प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पुडुचेरी में MSME प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया है।

ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड्स 2021
HDFC बैंक को भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी बैंक के रूप में नामित किया गया है।

हाल ही लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता एथलीट डीओन लेंडोर का निधन हो गया।

अखिल भारतीय खेल परिषद द्वारा 10-20 जनवरी, 2023 तक केरल में पहली विश्व बधिर टी20 क्रिकेट चैम्पियनशिप की मेजबानी की जाएगी।

रघुवेंद्र तंवर को भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 

मणिपुर में 18वां कचाई लेमन फेस्टिवल आयोजित किया गया। (नींबू महोत्सव)

ISRO ने इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स महेंद्रगिरि, तमिलनाडु में गगनयान रॉकेट के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है।


18 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

साइप्रस में कोविड के नए संस्करण 'डेल्टाक्रॉन' का पता लगाया गया है।

74वां भारतीय सेना दिवस : 15 जनवरी।

भारत ने विदेशी मुद्रा संकट से उबरने के लिए श्रीलंका को 900 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। 

फिलीपींस, भारत से ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलें खरीदेगा।
फिलीपींस अपनी नौसेना के लिए ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल सिस्टम की खरीद का ऑर्डर देने वाला पहला विदेशी देश बन गया है।

डेनियल ओर्टेगा 5वीं बार निकारागुआ के राष्ट्रपति बने है।

20वां ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव बांग्लादेश के ढाका में शुरू हुआ है।

संस्कृति राज्य मंत्री, मीनाक्षी लेखी ने पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 'नॉर्थ ईस्ट ऑन व्हील्स अभियान' शुरू किया है।

हाल ही विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया है।

11 और 12 जनवरी को इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) द्वारा 16वें भारत डिजिटल शिखर सम्मेलन, 2022 का आयोजन किया गया। 
विषय:- सुपरचार्जिंग स्टार्टअप्स।

महान कथक नर्तक, पंडित बिरजू महाराज का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
• वे देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता थे।
• बिरजू महाराज एक उत्कृष्ट गायक भी थे, जिनका ठुमरी, दादरा, भजन और ग़ज़ल पर अधिकार था।
• बिरजू महाराज कथक नर्तकियों के महाराज परिवार के वंशज थे।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments