आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 8 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 7 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


7 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

हाल ही भारतीय नौसेना के 1971 के भारत-पाक युद्ध के वयोवृद्ध वाइस एडमिरल S.H. सरमा का निधन हो गया।

RBI ने 3 जनवरी से दीपक कुमार और अजय कुमार चौधरी  को नए कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में नियुक्त किया है। 

गंजम जिला ओडिशा का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बना है। 

संघर्ष के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 6 जनवरी को विश्व युद्ध अनाथ दिवस मनाया जाता है। 

केंद्रीय आयुष मंत्री, सर्बानंद सोनोवाल ने हैदराबाद, तेलंगाना में हार्टफुलनेस इंटरनेशनल योग अकादमी की आधारशिला रखी है।

अतुल केशप यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष बने है।

सिंधुताई सपकाल 
महाराष्ट्र की रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल का निधन हो गया।
उपनाम:- अनाथों की माँ, सिंधुताई, माई। 
2021 में सामाजिक कार्य श्रेणी में पद्म श्री से सम्मानित। उनके जीवन पर एक बायोपिक "मी सिंधुताई सपकाल" वर्ष 2010 में रिलीज़ हुई थी।

हिमाचल प्रदेश देश का पहला LPG सक्षम और धूम्रपान मुक्त राज्य बना है।


8 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

जी अशोक कुमार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के नए महानिदेशक बने है।

भारत का पहला कागज रहित न्यायालय:- केरल उच्च न्यायालय।

भारतीय मूल की ब्रिटिश सिख सेना अधिकारी कप्तान हरप्रीत चंडी (पोलर प्रीत) दक्षिण ध्रुव पर पहुंची है।

हाल ही 3 बार के ओलंपिक स्वर्ण विजेता ट्रिपल जंप चैंपियन विक्टर सानेव का निधन हो गया।

बिजली और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री, राज कुमार सिंह ने राष्ट्र को स्वचालित उत्पादन नियंत्रण (AGC) समर्पित किया है। 

25वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 से 16 जनवरी 2022 तक पुडुचेरी में आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, टी एस तिरुमूर्ति को 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ज्योति (उजाला) योजना
• 5 जनवरी, 2015 को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई।
• LED लाइटों का वितरण करना।
• इस योजना ने 7 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं।


9 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और अक्षय पात्र फाउंडेशन ने पीएम पोषण योजना (मिड डे मील) को बढ़ाने के लिए भागीदारी की है।

कैरिबियाई राष्ट्र एंटीगुआ और बारबुडा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के 102वें सदस्य बने है।
• 2015 में भारत और फ्रांस द्वारा संयुक्त रूप से ISA की शुरुआत की गई थी। 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्रिकेटर शैफाली वर्मा को अपना ब्रांड एंडोर्सर बनाया है।

भारतीय अंकशास्त्री जेसी चौधरी ने अंक विज्ञान (Numerology) में पहली बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और 2022 का पहला विश्व रिकॉर्ड हासिल किया है।

जयंत घोषाल ने "ममता: बियॉन्ड 2021" नामक पुस्तक लिखी है।

विजय पॉल शर्मा को एक बार फिर से कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) का अध्यक्ष  नियुक्त किया गया है।

चीन के वरिष्ठ राजनयिक झांग मिंग शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के नए महासचिव बने है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 5 वर्षों के लिए स्टूडेंट स्टार्ट-अप और इनोवेशन पॉलिसी 2.0 लॉन्च की है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments