आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 26 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 25 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


25 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

इफको-टोकियो जनरल इंश्योरेंस ने एचओ सूरी (HO Suri) को अपना नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है।

भारत, यूके की जगह यूनिकॉर्न की मेजबानी करने वाला तीसरा शीर्ष देश बना है।
• 1 बिलियन डॉलर से अधिक की वैल्यू वाले स्टार्ट अप को यूनिकॉर्न कहते हैं।

अनाहत सिंह अमेरिका में जूनियर स्क्वैश ओपन जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं है।

कोरिया ने ढाका (बांग्लादेश) में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट जीता है।
भारत ने कांस्य पदक जीता है।

इस वर्ष पद्म भूषण से सम्मानित पर्यावरणविद् डॉ अनिल प्रकाश जोशी को सामाजिक न्याय 2021 के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन ने वर्नाक्युलर इनोवेशन प्रोग्राम का अनावरण किया है। यह भाषा की बाधाओं को दूर करने और नवप्रवर्तनकर्ताओं को सशक्त बनाने में मदद करेगा।


26 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

महाराष्ट्र सरकार ने बस यात्रा के लिए चलो मोबाइल ऐप और स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया है।

बांग्लादेश महिला टीम ने फाइनल में भारत को हराकर SAFF U 19 महिला चैम्पियनशिप जीती है। 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है।

भारतीय सेना ने 'ASIGMA' (आर्मी सिक्योर इंडीजीनियस मैसेजिंग एप्लिकेशन) नाम से एक समकालीन मैसेजिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया है। 

हाल ही महान मलयालम फिल्म निर्माता-निर्देशक केएस सेतुमाधवन का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 

एम वेंकैया नायडू ने "द टर्नओवर विजार्ड - सेवियर ऑफ़ थाउज़न्ड्ज़" नामक पुस्तक का विमोचन किया है।
यह पुस्तक अरूप रॉय चौधरी की आत्मकथा है।


27 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय स्कीयर आंचल ठाकुर ने मोंटेनेग्रो में अंतर्राष्ट्रीय स्की महासंघ (FIS) अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। 

सीनियर भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। 

भारतीय नौसेना ने 32 साल बाद आईएनएस खुकरी को सेवामुक्त किया है।

नासा ने जेम्स वेब स्पेस नामक दुनिया का सबसे बड़ा टेलिस्कोप लॉन्च किया है।
• यह वैज्ञानिकों को हमारे ब्रह्मांड की संरचनाओं और उत्पत्ति की जांच करने में मदद करेगी।

डीआरडीओ ने ओडिशा तट के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से स्वदेशी रूप से विकसित हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) 'अभ्यास' का उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक किया है। 

तमिलनाडु सरकार ने एक निगरानी प्रणाली, "सीएम डैशबोर्ड तमिलनाडु 360" लॉन्च की है। यह सीएम को सभी कल्याणकारी योजनाओं को ट्रैक करने में मदद करेगी।

कमलेश गांधी वित्त उद्योग विकास परिषद (FIDC) के नए सह-अध्यक्ष बने हैं।

अनुकृति उपाध्याय ने अपने उपन्यास, किंत्सुगी के लिए फिक्शन की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के लिए सुशीला देवी पुरस्कार 2021 जीता है।

महामारी की तैयारी का अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 27 दिसंबर

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments