आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 14 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स। 13 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स


Current Affairs 2022


13 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने बच्चों के खिलाफ अपराध और हिंसा का मुकाबला करने की दिशा में अपने काम के लिए सिल्वर श्रेणी में स्कोच अवार्ड (SKOCH Award) जीता है।
• 78वें स्कोच सम्मेलन का विषय:- राज्य शासन।

राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस 2022: 11 जनवरी।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2022 की घोषणा
• बेस्ट फिल्म (ड्रामा):- द पॉवर ऑफ़ द डॉग।
बेस्ट फिल्म (म्यूजिकल/ कॉमेडी):- वेस्ट साइड स्टोरी।
बेस्ट एक्टर (ड्रामा):- किंग रिचर्ड के लिए विल स्मिथ।
बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा):- निकोल किडमैन।

ऑस्कर, एमी और ग्रैमी विजेता अमेरिकी गीतकार मर्लिन बर्गमैन का निधन हो गया।

फ्रांसीसी टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट 2022 जीता है।

राफेल नडाल ने मेलबर्न समर सेट टेनिस टूर्नामेंट 2022 जीता है।

डॉ थॉमस मैथ्यू ने रतन टाटा की जीवनी 'रतन एन टाटा: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी' लिखी है।

RBI के पूर्व गवर्नर, उर्जित पटेल  को तीन साल की अवधि के लिए एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रेल मंत्रालय ने गुजरात के नर्मदा जिले में केवड़िया रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर एकता नगर रेलवे स्टेशन करने को मंजूरी दी है। 


14 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की 19वीं बैठक की अध्यक्षता की।

कोवलम, केरल के केरल कला और शिल्प ग्राम संगठन ने  सर्वश्रेष्ठ शिल्प गांव के लिए '2021 का अंतर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार' जीता है।

तमिलनाडु के भरत सुब्रमण्यम भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने है। 

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को वर्ष 2021 के लिए 'समय पर प्रदर्शन (on-time performance)' के लिए वैश्विक सूची में 8 वां स्थान मिला है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने जिले में नेपाल सीमा के पास स्थित चार गांवों को राजस्व गांव घोषित किया है।
• ये चार गांव जिले की मिहिनपुरवा तहसील में स्थित भवानीपुर, तेढिया, ढाकिया और बिछिया हैं।

राष्ट्रीय युवा दिवस 2022: 12 जनवरी।

मिशन ओलंपिक सेल ने 10 एथलीटों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) सूची में जोड़ा है।
• अदिति अशोक (गोल्फ)
फौआद मिर्जा (घुड़सवार/घुड़सवारी)
अनिर्बान लाहिरी (गोल्फ)
दीक्षा डागर (गोल्फ)
मोहम्मद आरिफ खान (अल्पाइन स्कीयर)
शुभंकर शर्मा (गोल्फ)
तवेसा मलिक (गोल्फ)
यश घंगास (जूडो)
उन्नति शर्मा (जूडो)
लिन्थोई चनंबम (जूडो)

यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का निधन हो गया।

दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है। 

फिल्म बजरंगी भाईजान फेम अभिनेत्री, हर्षाली मल्होत्रा ​​को 12 वें भारत रत्न डॉ अंबेडकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।


15 जनवरी 2022 करेंट अफेयर्स

पियरे-ओलिवियर गौरींचस, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अगले मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किए गए है।

DRDO ने भारतीय नौसेना के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के समुद्र-से-समुद्री संस्करण का परीक्षण किया है।
• ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण भारत-रूस द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के खोए हुए सामान को ट्रैक करने के लिए मिशन अमानत लॉन्च किया है।

कोच्चि, जल मेट्रो परियोजना वाला भारत का पहला शहर बना है।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (दिसंबर महीने के लिए)
• एजाज पटेल (न्यूजीलैंड)
• दिसंबर में एजाज पटेल, जिम लेकर और अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे।

भारत का पहला हेली-हब गुरुग्राम में स्थापित किया जाएगा।
• यहां हेलीकॉप्टरों के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं होंगी।

हाल ही प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक चंद्रशेखर पाटिल (चंपा) का निधन हो गया।

भारत कौशल 2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता
ओडिशा इस साल के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 'इंडियास्किल्स 2021' प्रतियोगिता में 51 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments