आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 20 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स। 19 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


19 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

भारत को FIDE शतरंज ओलंपियाड 2022 के लिए मेजबान राष्ट्र के रूप में चुना गया है। ओलंपियाड का 44 वां संस्करण 26 जुलाई 2022 से 8 अगस्त 2022 तक चेन्नई में आयोजित होने वाला है।

जनरल बिपिन रावत की याद में भारतीय सेना ने 1870 में स्थापित देश के सबसे पुराने थिंक टैंक यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) में चेयर ऑफ एक्सीलेंस समर्पित की है।

नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में दुनिया के सबसे उन्नत प्रौद्योगिकी-विकसित ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन टोयोटा मिराई का उद्घाटन किया। 

एमवी राम प्रसाद बिस्मिल गंगा से ब्रह्मपुत्र तक जाने वाला अब तक का सबसे लंबा जहाज बना है।

एक्सिस बैंक ने IFR एशिया अवार्ड्स 2021 में 'एशियन बैंक ऑफ द ईयर' जीता है।

इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में अपने नए लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) के ठोस ईंधन आधारित बूस्टर चरण (एसएस1) का जमीनी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

3.21 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के कुल बाजार पूंजीकरण के साथ भारत 5वें स्थान पर है।

मुंबई 2050 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य निर्धारित करने वाला पहला दक्षिण एशियाई शहर बन गया है।

प्रोफेसर नारायण प्रधान को भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए 31वें जीडी बिड़ला पुरस्कार के लिए चुना गया है।

सूचीबद्ध कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं के मामले में बांग्लादेश दक्षिण एशिया में शीर्ष पर है।


20 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

मेडागास्कर में महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल का अनावरण किया गया है। मेडागास्कर में भारत के राजदूत, अभय कुमार  ने एंटानानारिवो की मेयर नैना एंड्रियंटिटोहैना के साथ उद्धाटन किया है।

पोलैंड की करोलिना बिलावस्का मिस वर्ल्ड 2021 बनी है।

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 
• एलोन मस्क सबसे अमीर व्यक्ति बने है।

भारत का आयुध निर्माण दिवस:- 18 मार्च
अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस:- 20 मार्च
विश्व गौरैया दिवस:- 20 मार्च
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस:- 21 मार्च

कर्नाटक सरकार ने भूमि अभिलेखों (Records) के लिए दिशांक ऐप विकसित किया है।

डेलॉइट द्वारा जारी ग्लोबल पॉवर्स ऑफ़ रिटेलिंग 2022 रिपोर्ट में रिलायंस रिटेल 56वें स्थान पर है।

प्रशांत झावेरी फ्लिपकार्ट हेल्थ+ के सीईओ बने है।

20-22 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस का 36वां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

हाल ही अमेरिकी खगोल वैज्ञानिक यूजीन पार्कर का निधन हो गया।


21 मार्च 2022 करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम (NCRTC) ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के लिए भारत की पहली रैपिड रेल के डिब्बे पेश किए है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेंगलुरु में उड़ान नियंत्रण प्रणाली एकीकरण परिसर का उद्घाटन किया है।

NATO ने नॉर्वे में बड़े पैमाने पर द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास 'कोल्ड रिस्पांस (Cold Response) 2022' का आयोजन किया है।

राजेश गोपीनाथन एक बार फिर से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के MD एवं‌ CEO बने है।

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस:- 20 मार्च

नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस:- 21 मार्च

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने अपने अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।

संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 में भारत को 136 वां स्थान मिला है।

BPCL गैर-इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को डिजिटल भुगतान की पेशकश करने वाली पहली कंपनी बनी है।

मालदीव सरकार द्वारा सुरेश रैना को 'स्पोर्ट्स आइकन' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

ड्रोन आधारित खनिज अन्वेषण के लिए राष्ट्रीय खनन और विकास निगम (NMDC) ने IIT खड़गपुर के साथ समझौता किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments