आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 20 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 19 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


19 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

अरविंद कुमार, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (Software Technology Parks of India) के महानिदेशक बने हैं।

सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (Chiefs of Staff Committee) के अध्यक्ष बने है।

पार्कर सोलर प्रोब
नासा के पार्कर सोलर प्रोब ने इतिहास में पहली बार सूर्य के ऊपरी वायुमंडल में प्रवेश किया है। 2018 में लॉन्च किया गया पार्कर सोलर प्रोब का उद्देश्य सूर्य के करीब जाकर उसके रहस्यों को उजागर करना है।

 सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन को लंदन के विंडसर कैसल (Windsor Castle) में नाइटहुड की उपाधि दी गई।

व्हाट्सएप (WhatsApp) ने भारत के 500 गांवों के लिए डिजिटल भुगतान उत्सव की घोषणा की है।
• इसका उद्देश्य ग्रामीणों को 'व्हाट्सएप पर भुगतान' के माध्यम से डिजिटल भुगतान तक पहुंच प्रदान करना है।

पहली खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग 
खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग का औपचारिक उद्घाटन किया। 
• भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और हॉकी इंडिया संयुक्त रूप से पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेलो इंडिया लीग का आयोजन कर रहे हैं। 

 हर साल 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। 
भारत में हर साल 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विश्व अरबी भाषा दिवस: 18 दिसंबर

डेटा एनालिटिक्स कंपनी YouGov. द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रशंसित पुरुषों की सूची में 8 वें स्थान पर हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के पूर्व सलाहकार एस एस ओबेरॉय ने 'रिवाइंडिंग ऑफ फर्स्ट 25 इयर्स ऑफ मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी' नामक पुस्तक लिखी है।

कुमार मंगलम बिड़ला को ग्लोबल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड- बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन मिला है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए 76,000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को मंजूरी दी। 
सेमीकंडक्टर योजना के तहत, सरकार ने सिलिकॉन सेमीकंडक्टर फैब, कंपाउंड सेमीकंडक्टर्स, डिस्प्ले फैब, सेंसर फैब, सिलिकॉन फोटोनिक्स, सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन में लगी कंपनियों के लिए प्रोत्साहन की व्यवस्था की है।

झारखंड सहाय योजना
झारखंड के मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन ने राज्य के माओवादी प्रभावित जिलों में युवा खेल प्रतिभाओं को पोषित करने के उद्देश्य से युवाओं की आकांक्षा (सहाय) यानी Sports Action toward Harnessing Aspiration of Youth (SAHAY) योजना शुरू की है। 
• यह योजना वामपंथी उग्रवाद पर अंकुश लगाने के लिए शुरू की गई है।
योजना के तहत गांव से लेकर वार्ड स्तर तक के 14-19 आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों का पंजीकरण किया जाएगा और उन्हें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स में अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2021-2023 के दौरान विदेशी उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए चार देशों के साथ छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सशस्त्र बलों ने 1961 में पुर्तगालियों से गोवा को मुक्त कराया था।


20 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पद्म पुरस्कार विजेता डॉ यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद की तेलुगु पुस्तक 'गांधी टोपी गवर्नर' का विमोचन किया है।

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस: 20 दिसंबर

शांतनु गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ पर एक पुस्तक "द मोंक हू ट्रांसफॉर्मेड उत्तर प्रदेश" लिखी है।

राजस्थान की अवनी लेखारा ने 2021 पैरालंपिक स्पोर्ट अवार्ड्स में 'सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण' का पुरस्कार जीता है।
• उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक   2020 में निशानेबाजी में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है।

खेल नर्सरी योजना
हरियाणा के खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री संदीप सिंह  ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 'खेल नर्सरी योजना  2022-23' शुरू की है।

मोहित जैन भारतीय समाचार पत्र सोसायटी के नए अध्यक्ष बने है।

माल्टा सीमित खेती और व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए भांग (Cannabis) को मंजूरी देने वाला पहला यूरोपीय राष्ट्र बना है।

Truecaller के अनुसार 2021 में स्पैम कॉल से भारत चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बना है।

हाल ही DRDO) ने परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि प्राइम' का ओडिशा के तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
• इसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर है।
• इसे ट्रेन या सड़क से लॉन्च किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) की आधारशिला रखी है।
• काम पूरा होने के बाद यह उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा।


21 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

तमिलनाडु ने 'तमिल थाई वज़्थु' को राज्य गीत घोषित किया है।
भारत ने ताशकंद, उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2021 में 16 पदक जीते है।

वर्तमान (2021) में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है।

शटलर किदांबी श्रीकांत BWF विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने है। 

भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL) को लगातार तीन वर्षों के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन पीकॉक पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

कार्ल नेहमर ऑस्ट्रिया के नए चांसलर बने है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमना और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के हैदराबाद में भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता और मध्यस्थता केंद्र (International Arbitration and Mediation Centre - IAMC) का उद्घाटन किया है। 

हाल ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और पूर्व केंद्रीय कपड़ा मंत्री, आरएल जलप्पा का निधन हो गया।

टेनिस स्टार एम्मा रादुकानु ने बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ़ द ईयर 2021 का पुरस्कार जीता है।

ऋषभ पंत उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

1 Comments

  1. super sir but Daily update ho to or best rhega or weekly pdf mile to Usse bhi best

    ReplyDelete