आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 8 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 7 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


7 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

जेनेसिस इंटरनेशनल ने पूरे शहरी भारत को डिजिटल ट्विन बनाने के लिए अपना अखिल भारतीय कार्यक्रम शुरू किया है। लॉन्च कार्यक्रम का उद्घाटन नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने किया।

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस : 7 दिसंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून (उत्तराखंड) में हिमालयन कल्चर सेंटर और 120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया है।

RBI के अनुसार गुजरात भारत का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बना है।

रवींद्र जडेजा किनारा कैपिटल के ब्रांड एंबेसडर बने है।

अर्जेंटीना ने पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप का ख़िताब जीता है।

भारतीय-अमेरिकी गणितज्ञ, निखिल श्रीवास्तव, एडम मार्कस और डैनियल स्पीलमैन के साथ अमेरिकन मैथमैटिकल सोसाइटी द्वारा ऑपरेटर थ्योरी में प्रथम सिप्रियन फोयस पुरस्कार (Ciprian Foias Prize) से सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस : 7 दिसंबर

BWF प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2021
डेनमार्क के विक्टर ऐक्सल्सन (Viktor Axelsen) और चीन की ताइपे की ताइ ज़ू-यिंग (Tai Tzu Ying) को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (Badminton World Federation - BWF) द्वारा क्रमशः वर्ष 2021 का पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया।

बिष्ट रावत ने "1971: चार्ज ऑफ द गोरखा एंड अदर स्टोरीज" नामक पुस्तक लिखी है।


8 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

पीएम मोदी ने फिनटेक 'इनफिनिटी फोरम' पर थॉट लीडरशिप फोरम का उद्घाटन किया

भारत के उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू ने प्रभात कुमार द्वारा लिखित 'लोक सेवा नैतिकता- नैतिक भारत के लिए एक खोज' का विमोचन किया है।

अडामा बैरो दूसरी बार गाम्बिया के राष्ट्रपति बने है।

जसप्रीत बुमराह, यूनिक्स (Unix) के ब्रांड एंबेसडर बने है।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers) ने भारतीय नौसेना के लिए पहले बड़े सर्वेक्षण पोत संध्याक को लॉन्च किया है।

हाल ही भारत की पहली महिला मनोचिकित्सक पद्म भूषण डॉ. मंबलिकलातिल शारदा मेनन का निधन हो गया।***

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने गौतम चिंतामणि द्वारा लिखित 'द मिडवे बैटल: मोदीज रोलर-कोस्टर सेकेंड टर्म (The Midway Battle: Modi’s Roller-coaster Second Term)' नामक पुस्तक का शुभारंभ किया है।

हाल ही केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर ने 5वें हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया। (सऊदी अरब में)

भारत और मालदीव के बीच अभ्यास EKUVERIN-21 का 11 वां संस्करण, मालदीव के कदधू द्वीप में आयोजित किया गया। धिवेही भाषा में एकुवेरिन का अर्थ "मित्र (Friends)" है। यह एक इंडो-आर्यन भाषा है। यह भारत, लक्षद्वीप और मालदीव में बोली जाती है। 

रूस ने क्रोएशिया को हराकर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट 2021 जीता है।

संजीव मेहता फिक्की के अध्यक्ष बने है।


9 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

अमेरिका ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक 2022 के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की है।
• इसका मतलब है कि अमेरिका ओलंपिक में भाग लेने के लिए कोई आधिकारिक या राजनयिक प्रतिनिधित्व नहीं भेज रहा है। हालांकि, अमेरिका अमेरिकी एथलीटों को ओलंपिक में भाग लेने की अनुमति दे रहा है।

21वां भारत-रूस शिखर सम्मेलन 2021
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों सहित संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की।
• दोनों देश सैन्य-तकनीकी सहयोग को और दस वर्षों तक बढ़ाने पर सहमत हुए। 
• RBI और बैंक ऑफ रूस ने साइबर हमलों का जवाब देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
• सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग आयोजित किया गया था। इस आयोग की स्थापना 2000 में हुई थी।

असमिया कवि नीलमणि फूकन जूनियर ने 56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार जीता और कोंकणी उपन्यासकार दामोदर मौउजो ने 57वां ज्ञानपीठ पुरस्कार जीता। 
यह देश का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने 'शी इज ए चेंजमेकर' कार्यक्रम शुरू किया है। 
उद्देश्य:- जमीनी स्तर की महिला राजनीतिक नेताओं के नेतृत्व कौशल में सुधार करना।

PANEX-21
बिम्सटेक देश 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक पुणे में PANEX-21 अभ्यास में भाग लेंगे।
• PANEX-21 एक मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास है।
देश:- भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका, भारत और थाईलैंड। 

हाल ही दुनिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर इलीन ऐश (इंग्लैंड) का निधन हो गया।

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस: 9 दिसंबर

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments