आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 5 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 4 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


4 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

स्मृति मंधाना GUVI की ब्रांड एंबेसडर बनी है।

प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म गीतकार और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित, 'सिरिवेनेला' चेम्बोलु सीताराम शास्त्री का निधन हो गया।

मैग्डेलेना एंडरसन स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी है।

विश्व विकलांग दिवस: 3 दिसंबर 2021

हाल ही नागालैंड में हॉर्नबिल महोत्सव मनाया गया।

G20 ट्रोइका
इस समूह में G20 के वर्तमान, पिछले और आने वाले अध्यक्ष को शामिल किया जाता है।
भारत 'G20 Troika' में शामिल हो गया है।
भारत के अलावा, ट्रोइका में इंडोनेशिया और इटली शामिल हैं।
2022 में इंडोनेशिया तथा और 2023 में भारत पहली बार G20 लीडर्स समिट का आयोजन करेगा। 

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के 40वें संस्करण में बिहार ने स्वर्ण पदक पुरस्कार जीता है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा संबित पात्रा को भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

भारतीय एथलीट, अंजू बॉबी जॉर्ज को वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 
2003 के संस्करण में लंबी कूद में कांस्य के साथ विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली अंजू एकमात्र भारतीय हैं।

अमेरिकी और बांग्लादेश की नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में 1 दिसंबर से 27वां वार्षिक CARAT समुद्री अभ्यास शुरू किया। 

वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट ने MSMEs को समर्थन देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।


5 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

हाल ही बांग्लादेश के प्रसिद्ध विद्वान प्रोफेसर रफीकुल इस्लाम का निधन हो गया।
उन्हें स्वाधीनता पदक और एकुशी पदक से सम्मानित किया गया, जो बांग्लादेश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस : 4 दिसंबर

भारत और बांग्लादेश 6 दिसंबर को मैत्री दिवस के रूप में मनाएंगे।
भारत ने 6 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश को मान्यता दी थी।
बांग्लादेश 16 दिसंबर 1971 को आजाद हुआ।

बंगाल की खाड़ी में जवाद नामक चक्रवाती तूफान उठा है।
इसका नामकरण सऊदी अरब ने किया है।

हर साल 4 दिसंबर को राष्ट्रीय नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारतीय नौसेना दिवस 2021 की थीम 'स्वर्णिम विजय वर्ष' है।

विश्व सहकारी मॉनिटर रिपोर्ट 2021 में भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) को दुनिया की शीर्ष 300 सहकारी समितियों में 'नंबर एक सहकारी' यानी 'number one Cooperative' स्थान मिला है। 

प्रदीप शाह को नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

उद्योगपति रतन टाटा को मिला असम राज्य का सर्वोच्च नागरिक राज्य पुरस्कार 'असम भाईव' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दूरदर्शन केंद्र के अर्थ स्टेशन का उद्घाटन किया है।


6 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने देश की स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और छात्रों की शिक्षा पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव को कम करने में मदद करने के लिए भारत सरकार को 500 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। 

हर साल 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। 

अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस : 5 दिसंबर 2021

हाल ही तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल और आंध्र प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का निधन हो गया।

नई दिल्ली में ऐतिहासिक निजामुद्दीन बस्ती समुदाय के समग्र शहरी पुनरोद्धार पर भारत की परियोजना, निजामुद्दीन पुनरुद्धार परियोजना ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण 2021 के लिए यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार जीता है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 'हमार आपन बजट' नाम से एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है।

कैम्ब्रिज डिक्शनरी: Perseverance (दृढ़ता) को वर्ड ऑफ द ईयर 2021 चुना है।

अल्का उपाध्याय को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

न्यूजीलैंड के एजाज पटेल एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे क्रिकेटर बने है। उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले यह कारनामा कर चुके हैं।

प्रसिद्ध पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया।

डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर भारत हर साल 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाता है।  उनका निधन 6 दिसंबर, 1956 को हुआ था। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments