आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 2 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 1 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2021


1 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

2025 तक दक्षिण कोरिया को मिलेगा दुनिया का पहला तैरता शहर
समुद्र के बढ़ते जल स्तर के कारण बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए दक्षिण कोरिया को जल्द ही दुनिया का पहला तैरता हुआ शहर मिलने वाला है। फ्लोटिंग सिटी प्रोजेक्ट यूएन ह्यूमन सेटलमेंट प्रोग्राम (यूएन-हैबिट) और ओशनिक्स (OCEANIX) का एक संयुक्त प्रयास है।

मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी ने "वैक्सीन" को वर्ड ऑफ द ईयर 2021 घोषित किया है।

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का 7 वां संस्करण 10 से 13 दिसंबर तक गोवा में आयोजित होने वाला है। 

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर में पहला अहरबल महोत्सव आयोजित किया गया है।

HSBC इंडिया ने पुनर्नवीनीकरण पीवीसी (पॉलीविनाइल क्लोराइड) प्लास्टिक से बना भारत का पहला क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

यूएई के अहमद नासर अल-रईसी अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) के अध्यक्ष चुने गए है।

हाल ही अयाज मेमन द्वारा लिखित 'इंडियन इनिंग्स: द जर्नी ऑफ इंडियन क्रिकेट फ्रॉम 1947' नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।

हाल ही अमेरिका के वयोवृद्ध संगीतकार और गीतकार, स्टीफन जोशुआ सोंडहाइम का निधन हो गया।

1 दिसंबर 2021:- BSF का 57वां स्थापना दिवस।
•  1 दिसंबर 1965 को BSF का गठन किया गया था। 
• BSF महानिदेशक:- पंकज कुमार सिंह।


2 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स

EWS श्रेणी के लिए आरक्षण के मानदंडों की समीक्षा 
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 15 के स्पष्टीकरण के प्रावधानों के संदर्भ में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी के लिए आरक्षण के मानदंडों की समीक्षा करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। पूर्व वित्त सचिव अजय भूषण पांडे समिति के अध्यक्ष होंगे।

1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है।

नागालैंड पुलिस ने 'कॉल योर कॉप' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने सातवीं बार बैलोन डी'ओर जीता है। (वर्ष 2021 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर)

केरल पर्यटन ने केरल के अंदरूनी और ग्रामीण इलाकों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'स्ट्रीट (STREET)' परियोजना शुरू की। 

उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर यातायात की भीड़ को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन के एक साधन के रूप में रोपवे सेवा शुरू करने वाला पहला भारतीय शहर बना है।

ब्रिटिश उपनिवेश बनने के लगभग 400 साल बाद बारबाडोस दुनिया का सबसे नया गणराज्य बना है।


3 दिसंबर 2021 करेंट अफेयर्स


ऑल इंडिया रेडियो ने युवाओं के लिए AIRNxt कार्यक्रम लॉन्च किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार मागो को राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हाल ही प्रसिद्ध राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोरियोग्राफर और अभिनेता, शिव शंकर मास्टर का निधन हो गया।

हाल ही उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने "डेमोक्रेसी, पॉलिटिक्स और गवर्नेंस" नामक पुस्तक का विमोचन किया।
• पुस्तक के लेखक डॉ. ए सूर्य प्रकाश हैं।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के पूर्व वाइस चेयरमैन नरोत्तम सेखसरिया ने अपनी आत्मकथा 'द अंबुजा स्टोरी: हाउ ए ग्रुप ऑफ ऑर्डिनरी मेन क्रिएटेड एन एक्स्ट्राऑर्डिनरी कंपनी' लिखी है।

नागालैंड ने 1 दिसंबर 2021 को अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया। 1 दिसंबर 1963 को नागालैंड को राज्य का दर्जा दिया गया।

वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2021
जारीकर्ता - इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)
• दुनिया का सबसे महंगा शहर - तेल अवीव (इजराइल)
• दुनिया का सबसे सस्ता शहर - दमिश्क (सीरिया)

वी प्रवीण राव ने 2017-19 की अवधि के लिए 7 वां डॉ एम एस स्वामीनाथन पुरस्कार जीता है। यह एक द्विवार्षिक राष्ट्रीय (प्रत्येक 2 वर्ष) पुरस्कार है ।

दिनयार पटेल द्वारा लिखित 'नौरोजी: पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म (Naoroji: Pioneer of Indian Nationalism)' शीर्षक वाली जीवनी को चौथे कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ (न्यू इंडिया फाउंडेशन) बुक प्राइज 2021 का विजेता चुना गया है। 

संजय दत्त अरुणाचल प्रदेश के 50वें वर्ष समारोह के लिए ब्रांड एंबेसडर बने है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments