आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021

 
National Sports Award 2021


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021

1. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2021
• इस पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के रूप में जाना जाता था, यह भारत में किसी खिलाड़ी को दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान है और इसे वर्ष 1991-92 में स्थापित किया गया था।
 • यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में खिलाड़ी द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार और अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

 क्रमांक

 खिलाड़ी का नाम

 क्षेत्र

 1.

 नीरज चोपड़ा

 एथलेटिक्स

 2.

 रवि कुमार

 कुश्ती

 3.

 लवलीना बोरगोहेन

 मुक्केबाजी

 4.

 पीआर श्रीजेश

 हॉकी

 5.

 अवनी लेखरा

 पैराशूटिंग

 6.

 सुमित अंतिल

 पैरा एथलेटिक्स

 7.

 प्रमोद भगत

 पैरा बैडमिंटन

 8.

 कृष्णा नागर

 पैरा बैडमिंटन

 9.

 मनीष नरवाल

 पैराशूटिंग

 10.

 मिताली राज

 क्रिकेट

 11.

 सुनील छेत्री

 फुटबॉल

 12.

 मनप्रीत सिंह

 हॉकी

2. अर्जुन पुरस्कार 2021
• इसे वर्ष 1961 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्ट उपलब्धि को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था।
• अर्जुन पुरस्कार पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व कौशल, खेल भावना तथा अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।

 क्रमांक

 खिलाड़ी का नाम

 क्षेत्र

1.

अरपिंदर सिंह

 एथलेटिक्स

 2.

 सिमरनजीत कौर

 मुक्केबाजी

 3.

 शिखर धवन

 क्रिकेट

 4.

 चदलवदा
 आनंद सुंदररमन
 भवानी देवी


 तलवारबाजी

 5.

 मोनिका

 हॉकी

 6.

 वंदना कटारिया

 हॉकी

 7.

 संदीप नरवाल

 कबड्डी

 8.

 हिमानी उत्तम परब

 मल्लखंब

 9.

 अभिषेक वर्मा

 निशानेबाजी

 10.

 अंकिता रैना

 टेनिस

 11.

 दीपक पूनिया

 कुश्ती

 12.

 दिलप्रीत सिंह

 हॉकी

 13.

 हरमनप्रीत सिंह

 हॉकी

 14.

 रूपिंदर पाल सिंह

 हॉकी

 15.

 सुरेंद्र कुमार

 हॉकी

 16.

 अमित रोहिदास

 हॉकी

 17.

 बीरेंद्र लाकड़ा

 हॉकी

 18.

 सुमित

 हॉकी

 19.

 नीलकांत शर्मा

 हॉकी

 20.

 हार्दिक सिंह

 हॉकी

 21.

 विवेक सागर प्रसाद

 हॉकी

 22.

 गुरजंत सिंह

 हॉकी

 23.

 मनदीप सिंह

 हॉकी

 24.

 शमशेर सिंह

 हॉकी

 25.

 ललित कुमार उपाध्याय

 हॉकी

 26.

 वरुण कुमार

 हॉकी

 27.

 सिमरनजीत सिंह

 हॉकी

 28.

 योगेश कथूनिया

 पैरा एथलेटिक्स

 29.

 निषाद कुमार

 पैरा एथलेटिक्स

 30.

 प्रवीण कुमार

 पैरा एथलेटिक्स

 31.

 सुहाश यतिराज

 पैरा बैडमिंटन

 32.

 सिंहराज अधाना

 पैरा निशानेबाजी

 33.

 भाविना पटेल

 पैरा टेबल टेनिस

 34.

 हरविंदर सिंह

 पैरा तीरंदाजी

 35.

 शरद कुमार

 पैरा एथलेटिक्स

3. द्रोणाचार्य पुरस्कार 2021
• इसे वर्ष 1985 में भारत सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण को मान्यता देने के लिये स्थापित किया गया था।
• द्रोणाचार्य पुरस्कार खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट एवं मेधावी कार्य करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए कोचों को दिया जाता है।

 (क) लाइफटाइम श्रेणी:-
 क्रमांक

 कोच का नाम

 खेल की श्रेणी

 1.

 टी.पी.औसेफ

 एथलेटिक्स

 2.

 सरकार तलवार

 क्रिकेट

 3.

 सरपाल सिंह

 हॉकी

 4.

 आशान कुमार

 कबड्डी

 5.

 तपन कुमार पाणिग्रही

 तैराकी
 
(ख) नियमित श्रेणी:-
 क्रमांक

 कोच का नाम

 खेल की श्रेणी

 1.

 राधाकृष्णन नायर पी

 एथलेटिक्स

 2.

 संध्या गुरुंग

 बॉक्सिंग

 3.

 प्रीतम सिवाच

 हॉकी

 4.

 जय प्रकाश नौटियाल

 पैराशूटिंग

 5.

 सुब्रमण्यम रमन

 टेबल टेनिस


4.लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2021
• इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी
 • 'लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार' उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेल में योगदान दिया है और सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखा है।

 क्रमांक

 खिलाड़ी का नाम

 खेल की श्रेणी

 1.

 लेखा केसी

 बॉक्सिंग

 2.

 अभिजीत कुंते

 शतरंज

 3.

 दविंदर सिंह गरचा

 हॉकी

 4.

 विकास कुमार

 कबड्डी

 5.

 सज्जन सिंह

 कुश्ती

5. राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2021
• इसकी स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी।
• 'राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार' कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में), खेल नियंत्रण बोर्डों, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल निकायों समेत एनजीओ को दिया जाता है, जिन्होंने खेल के प्रचार और विकास में अहम भूमिका निभाई हो।

 क्रमांक

 श्रेणी

 संस्था

 1.

 नवोदित और युवा प्रतिभा की पहचान एवं उसका विकास करना

 मानव रचना शैक्षणिक संस्थान

 2.

 कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन

 इंडियन कॉर्पोरेशन लिमिटेड

6. मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2021
पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
• इसकी स्थापना वर्ष 1956-57 में हुई थी।
• अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments