आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 14 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 13 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


13 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

शील वर्धन सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का प्रमुख बनाया गया है।
अतुल करवाल को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) का प्रमुख बनाया गया है।

लोक सेवा प्रसारण दिवस: 12 नवंबर
विश्व निमोनिया दिवस : 12 नवंबर

हाल ही नोबेल पुरस्कार विजेता और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति FWD क्लार्क का निधन हो गया।
• 1993 में क्लार्क और नेल्सन मंडेला को संयुक्त रूप से रंगभेद को समाप्त करने की दिशा में उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिला।

11-13 नवंबर 2021 तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में भारत की पहली शारीरिक राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। 

नायका प्लेटफॉर्म की सीईओ और संस्थापक फाल्गुनी नायर भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गई हैं।

क्रू 3 मिशन
10 नवंबर, 2021 को नासा और स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च।
इस मिशन में भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री राजा चारी इसके मिशन कमांडर के रूप में शामिल हैं। 
अन्य तीन अंतरिक्ष यात्री:- नासा के टॉम मार्शबर्न, कायला बैरन और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) की मैथियस मौरर।
इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को अप्रैल 2022 तक छह महीने के विज्ञान मिशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा गया है। 
फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39 ए से स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल जिसको एंड्योरेंस नाम दिया गया को फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया।

रक्षक
ओडिशा सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं के पहले उत्तरदाताओं को प्रशिक्षित करने के लिए रक्षक नाम से अपनी तरह की पहली सड़क सुरक्षा पहल शुरू की है।
• इसके तहत, 300 मास्टर ट्रेनर दुर्घटना संभावित स्थानों के पास स्थित भोजनालयों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रहने या काम करने वाले 30,000 स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित करेंगे।

हाल ही भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राज्यपालों और उपराज्यपालों के 51वें सम्मेलन को संबोधित किया।

मोहम्मद सिराज My11Circle के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

मित्रभा गुहा भारत के 72वें ग्रैंडमास्टर बने है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दो नई ग्राहक-केंद्रित पहल शुरू की हैं।
आरबीआई खुदरा प्रत्यक्ष योजना
उद्देश्य:- खुदरा निवेशकों के लिए सरकारी प्रतिभूति बाजार तक पहुंच बढ़ाना। 
रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना
उद्देश्य:- भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विनियमित संस्थाओं के खिलाफ ग्राहकों की शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण तंत्र में और सुधार करना।
यह योजना 'एक राष्ट्र-एक लोकपाल' पर आधारित है।

फुमियो किशिदा एक बार फिर से जापान के प्रधान मंत्री बने है।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने हिसार (हरियाणा) में महारानी लक्ष्मी बाई महिला कॉलेज में रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। 


14 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह:- हर साल 18-24 नवंबर तक।

जलवायु सुभेद्यता सूचकांक 2021
• इसमें भारत के 640 जिलों का विश्लेषण किया गया है।
• यह अध्ययन भारत का अपनी तरह का पहला जिला-स्तरीय जलवायु भेद्यता आकलन है।

संयुक्त राष्ट्र ने 21 अक्टूबर 2021 को ‘अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था के लिए विशेष ट्रस्ट फंड’ की स्थापना की। ताकि अफगानों को तत्काल आवश्यक नकदी उपलब्ध कराई जा सके।

पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2021
18 बड़े राज्यों में शासन के प्रदर्शन के लिहाज से केरल शीर्ष स्थान है।
छोटे राज्यों में सिक्किम शीर्ष पर हैं, जबकि पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष हैं।
समग्र रैंकिंग में केरल शीर्ष पर बना हुआ है।

स्पेनिश-जर्मन अभिनेता डेनियल ब्रुहल को संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए सद्भावना राजदूत नामित किया गया है।

बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है।

सत्य नारायण प्रधान, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के महानिदेशक बने है।

तेलंगाना में भद्राचलम को IRCTC की रामायण सर्किट ट्रेन में एक गंतव्य के रूप में जोड़ा गया है। 

हाल ही प्रसिद्ध लेखक आनंद शंकर पांड्या का निधन हो गया।

यूपी से चोरी हुई अन्नपूर्णा माता की मूर्ति 100 साल बाद कनाडा से वापस लाई गई है।

पी.सी. मोदी राज्यसभा के महासचिव बने है।


15 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

1950 में शुरू हुई एक परंपरा की निरंतरता में, नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा 'भारतीय सेना के जनरल' की मानद रैंक से सम्मानित किया गया है। 

भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती (Indo-Thai CORPAT) का 32वां संस्करण 12-14 नवंबर 2021 तक आयोजित किया जा रहा है।

अजय छिब्बर और सलमान अनीस सोज़ ने "अनशैकलिंग इंडिया" नामक पुस्तक लिखी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2021
14 नवंबर को दुबई में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब जीता। 

14 नवंबर को, भारत के पहले प्रधान मंत्री पं जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर हर साल बाल दिवस मनाया जाता है।

विश्व मधुमेह दिवस : 14 नवंबर

राहुल द्रविड़ किड्स फुटवियर ब्रांड प्लेटो के ब्रांड एंबेसडर बने है।

भारत के प्रोफेसर बिमल पटेल को पांच साल की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय विधि आयोग के लिए चुना गया है।

भारत और फ्रांस की नौसेनाएं फ्रांस के फ्रीजस (Frejus) में 15 से 26 नवंबर, 2021 तक द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास "EX SHAKTI 2021" के छठे संस्करण का आयोजन करेंगी। 
• इसके अलावा, भारत और फ्रांस द्विवार्षिक वायु सेना प्रशिक्षण अभ्यास 'अभ्यास गरुड़' और द्विवार्षिक समुद्री प्रशिक्षण अभ्यास 'अभ्यास वरुण' भी करेंगे।

भारत के रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने नई दिल्ली में 'फोर्स इन स्टेटक्राफ्ट' नामक पुस्तक का विमोचन किया है।

मध्य प्रदेश में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 18वीं शताब्दी के भोपाल की गोंड रानी रानी कमलापति के नाम पर रखा गया है।
• रानी कमलापति भोपाल की अंतिम हिन्दू रानी थी।

तुवालु जलवायु परिवर्तन से प्रभावित
तुवालु के विदेश मंत्री साइमन कोफे ने 5 नवंबर, 2021 को समुद्र में खड़े होकर जलवायु परिवर्तन पर 'संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन कॉप-26' को संबोधित किया।
• अपने यादगार भाषण में कोफे ने चेतावनी दी कि तुवालु जैसे छोटे प्रशांत द्वीप राष्ट्र, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं।
तुवालु, एक छोटा प्रशांत द्वीप राष्ट्र है, जो हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच में स्थित है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments