आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 11 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 10 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


10 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

सोहराय और कोहबर लोक कला को जीआई टैग
दीवारों और कपड़ों पर परंपरागत और कलात्मक तरीके से उकेरी जाने वाली झारखंड की सोहराय और कोहबर लोक कला को जीआई टैग मिला है।
• इससे पहले झारखंड के किसी उत्पाद को जीआई टैग नहीं मिला था।

हाल ही भारत और अमेरिकी सेनाओं के बीच अलास्का में युद्ध अभ्यास 2021 का आयोजन किया गया।

शेंझोऊ-13
हाल ही चीन ने शेंझोऊ-13 स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया है।
यह स्पेसक्राफ्ट चीन के अंतरिक्ष स्टेशन तियानगोंग पर उतरा।
इस स्पेसक्राफ्ट के तीन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल महिला सदस्य वांग यापिंग चीन की पहली महिला एस्ट्रोनॉट बनी है। वह अंतरिक्ष में चलने वाली पहली चीनी महिला होंगी।

टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाड़ी कर्टिस ने नीदरलैंड के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर चार विकेट लिए। वह ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज हैं।

सऊदी अरब में भविष्य का शहर (Future city) 'द लाइन' का विकास किया जा रहा है।

ग्लासगो जलवायु शिखर सम्मेलन (COP-26) के बाद अंटार्कटिका के एक 100 किलोमीटर लंबे ग्लेशियर को ग्लासगो नाम दिया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 नवंबर को 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली कश्मीरी लड़की तजामुल इस्लाम ने मिस्र के काहिरा में आयोजित विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर -14 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत ने 14वें साइबर सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

राजीव कुमार मिश्रा पीटीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त  हुए है। 

संकल्प गुप्ता 71वें भारतीय ग्रैंडमास्टर बने है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने मेघालय में एक नए जिले पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स का उद्घाटन किया है।
अब मेघालय में कुल जिलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस: 10 नवंबर

विज्ञान और शांति का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह 2021: 9-14 नवंबर


11 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

अक्टूबर के लिए ICC प्लेयर्स ऑफ द मंथ
• आसिफ अली (पाकिस्तान)
• लौरा डेलानी (आयरलैंड)

RBI का पहला वैश्विक हैकथॉन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपना पहला वैश्विक हैकथॉन "HARBINGER 2021 - इनोवेशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन" नाम से लॉन्च किया है। HARBINGER 2021 की थीम 'स्मार्ट डिजिटल पेमेंट्स' है। 

ग्लोबल ड्रग पॉलिसी इंडेक्स 2021
• हार्म रिडक्शन कंसोर्टियम (Harm Reduction Consortium) द्वारा जारी 
• भारत 18वें स्थान पर (30 देशों में)
• शीर्ष - नॉर्वे।
• इस सूचकांक में विभिन्न देशों की दवा नीतियों का विश्लेषण किया गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूनम दलाल दहिया द्वारा लिखित "मॉडर्न इंडिया: फॉर सिविल सर्विसेज एंड अदर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन" नामक पुस्तक का विमोचन किया है।

मोरीनारी वतनबे एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय जिमनास्टिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष बने है।

नेशनल लॉजिस्टिक्स इंडेक्स 2021
• हाल ही वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रकाशित लॉजिस्टिक्स ईज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स 2021 इंडेक्स (Logistics Ease Across Different States 2021Index) में गुजरात, हरियाणा और पंजाब शीर्ष पर रहे।

इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (IHRF) ने  डैनियल डेल वैले को युवाओं के लिए उच्च प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। 

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 3000 T20I रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने है।

जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर, यूनेस्को के रचनात्मक शहरों के नेटवर्क (UCCN) में शामिल हुआ है।
सूची में अन्य भारतीय शहर कौन से हैं? -
जयपुर - शिल्प और लोक कलाओं का यूनेस्को शहर।
मुंबई - फिल्म का यूनेस्को शहर।
हैदराबाद - गैस्ट्रोनॉमी का यूनेस्को शहर।

पंजाब सरकार ने 'पंजाब ऊतक संस्कृति आधारित बीज आलू नियम-2021' को मंजूरी दी है।
पंजाब ऐसा करने वाला पहला राज्य है।
• पंजाब के जालंधर-कपूरथला बेल्ट को आलू के निर्यात केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
• पंजाब कैबिनेट ने 'पंजाब फ्रूट नर्सरी एक्ट-1961' में संशोधन कर 'पंजाब हॉर्टिकल्चर नर्सरी बिल-2021' पेश करने को भी मंजूरी दी।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस : 11 नवंबर
स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।

पहला ISSF प्रेसिडेंट्स कप
• पोलैंड के व्रोकला (Wroclaw) में आयोजित।
• भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। (2+2+1)
• मनु भाकर ने दो स्वर्ण पदक जीते।


12 नवंबर 2021 करेंट अफेयर्स

वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को भारत सरकार द्वारा नौसेना का अगला प्रमुख नामित किया गया है। 

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक
 COP26 के साथ-साथ जर्मनवाच द्वारा जारी वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) 2022 में भारत को 10वें स्थान पर रखा गया है। 
• समग्र रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थान एक बार फिर खाली हैं, क्योंकि किसी भी देश ने उच्च रेटिंग प्राप्त नहीं की।
• डेनमार्क ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।

संयुक्त राज्य अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 101वां सदस्य देश बना है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की मंजूरी दी है।
• 15 नवंबर को श्री बिरसा मुंडा की जयंती होती है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की है।

टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 2021 में पेरिस में 37वां मास्टर्स खिताब जीता है। (पेरिस खिताब)

असीम चावला ने एक नई किताब 'फाइंडिंग ए स्ट्रेट लाइन बिटवीन ट्विस्ट्स एंड टर्न्स' लिखी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने हाल ही में अयोध्या फैसले पर अपनी पुस्तक "सनराइज ओवर अयोध्या - नेशनहुड इन अवर टाइम्स" नाम से लॉन्च की है। 

हाल ही दार्शनिक कोनेरू रामकृष्ण राव का निधन हो गया।

एमवे इंडिया ने बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

त्रिपुरदमन सिंह और आदिल हुसैन ने "नेहरू: द डिबेट्स दैट डिफाइंड इंडिया" पुस्तक लिखी है।

श्रमिक मित्र योजना
दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए शुरू की है। 
योजना के तहत, 800 'श्रमिक मित्र' निर्माण श्रमिकों तक पहुंचेंगे, और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments