आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

नोबेल पुरस्कार 2021 । Nobel Prize 2021

 
नोबेल पुरस्कार 2021


नोबेल पुरस्कार 2021

यह पुरस्कार डायनामाइट का आविष्कार करने वाले स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में वर्ष 1901 में शुरू किया गया था। 
यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस की ओर से प्रदान किया जाता है। नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 में हुई थी। इस फाउंडेशन में कुल 5 लोग होते हैं। स्वीडन का किंग ऑफ काउंसिल इस फाउंडेशन के मुखिया का चयन करता है।   
हर वर्ष अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार की घोषणा होती है और 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम और नॉर्वे की राजधानी ऑस्लो में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
• यह पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
हर पुरस्कार एक अलग समिति द्वारा प्रदान किया जाता है।
• द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा भौतिकी, अर्थशास्त्र और रसायन शास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार दिया जाता है।
• कैरोलिंस्का इंस्टिट्यूट द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में।
• नॉर्वे नोबेल समिति शांति के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान करती है।
इसकी पुरस्कार राशि 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 8.33 करोड़ रुपए) है।

नोबेल पुरस्कार कितने क्षेत्रों में दिया जाता है ? - 6

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 2021
मेडिसिन के क्षेत्र में 2021 का नोबेल पुरस्कार डेविड जूलियस और अर्डेम पटपौटियन को मिला है।
• तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोजों के लिए उन्हें संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
• स्टॉकहोम में कारोलिंस्का संस्थान में एक पैनल द्वारा पुरस्कार की घोषणा की गई।

भौतिकी में 2021 का नोबेल पुरस्कार
सिउकुरो मानाबे (जर्मनी), क्लाउस हैसलमैन (जर्मनी),
जिओर्गिओ पारिसी (इटली) ने संयुक्त रूप से जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए भौतिकी में 2021 का नोबेल पुरस्कार जीता है।
• घोषणा:- रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा।

2021 का रसायन का नोबेल पुरस्कार
वर्ष 2021 का रसायन नोबेल पुरस्कार बेजामिन लिस्ट (जर्मनी) तथा डेविड मैकमिलन (ब्रिटेन) को दिया गया है।
• इस वर्ष का रसायन नोबेल पुरस्कार अणुओं के निर्माण के उपकरण ऑरगेनोकेटेलिसिस (organocatalysis) के लिए दिया गया है।
इस विधि का प्रयोग फार्मास्युटिकल उद्योग में नई दवाओं के अणुओं के निर्माण में होगा।
रसायन शास्त्री छोटे अणुओं को जोड़ कर नए बड़े अणुओं का निर्माण करते रहते है, लेकिन इन अदृश्य अणुओं को मनचाहे तरीके से नियंत्रित कर कर मनचाहा अणु बनाना कठिन है।

साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 में ज़ांज़ीबार (Zanzibar) में पैदा हुए और इंग्लैंड में सक्रिय अब्दुलरज़क गुरनाह को दिया गया है।
• प्रसिद्ध उपन्यास:- पैराडाइज।

2021 का नोबेल शांति पुरस्कार
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने मारिया रेसा (फिलीपींस) और दिमित्री मुराटोव (रूस) को  2021 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की है।
• इन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कार्य किया। 

आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2021 की घोषणा
• डेविड कार्ड (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, यूएसए), जोशुआ एंग्रिस्ट (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, यूएसए) और गुइडो इम्बेन्स (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए) को आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2021 देने की घोषणा की गई है।
• डेविड कार्ड को पुरस्कार के आधे हिस्से के रूप में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार दिया जाएगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments