आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 20 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 19 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


19 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

अंतरिक्ष में पहली फिल्म की शूटिंग
अंतरिक्ष में फिल्म के दृश्यों को फिल्माने के बाद एक रूसी फिल्म चालक दल पृथ्वी पर वापस आ गया है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के यात्री ओलेग नोवित्स्की, एक्ट्रेस यूलिया पेरसिल्ड और प्रॉड्यूसर-डायरेक्टर क्लिम शिपेंको ने सोयुज MS-18 अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच थे।

मेरा घर मेरे नाम योजना
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने 'मेरा घर मेरे नाम' नामक एक नई योजना शुरू की, जिसका उद्देश्य गांवों और शहरों के 'लाल लकीर' के घरों में रहने वाले लोगों को मालिकाना अधिकार प्रदान करना है।
लाल लकीर:- ऐसा भूमि क्षेत्र जो गाँव की बस्ती का एक हिस्सा है और केवल गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है।

नासा का लूसी मिशन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 16 अक्टूबर 2021 को केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन, फ्लोरिडा से एटलस वी (Atlas V) रॉकेट द्वारा बृहस्पति के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों (Trojan asteroids) का अध्ययन करने के लिए अपना पहला अंतरिक्ष यान ‘लूसी’ लॉन्च किया।
• ये ट्रोजन क्षुद्रग्रह हमारे प्रारंभिक सौर मंडल के अवशेष हैं, जो अब विशाल ग्रह बृहस्पति से जुड़ी स्थिर कक्षाओं में फंसे हुए हैं, लेकिन इसके करीब नहीं हैं।
• ट्रोजन दो झुंडो में सूर्य की परिक्रमा करते हैं: एक समूह अपनी कक्षा में बृहस्पति से आगे जाता है, दूसरा पीछे पीछे।
• इस मिशन का जीवन काल 12 साल रहेगा।

भारत के 17 वर्षीय उद्यमी विद्युत मोहन को 'अर्थशॉट पुरस्कार' मिला है। इस पुरस्कार को 'इको-ऑस्कर' के रूप में भी जाना जाता है।
• विद्युत मोहन को क्लीन अवर एयर श्रेणी (Clean our Air category) में उनकी तकनीक के लिए सम्मानित किया गया है, जिसे 'ताकाचर' कहा जाता है।
• 2020 में स्थापित इस पुरस्कार के तहत 2021 से 2030 तक प्रतिवर्ष 5 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

भारत का भू-स्थानिक ऊर्जा मानचित्र
नीति आयोग ने भारत का भू-स्थानिक ऊर्जा मानचित्र (Geospatial Energy Map of India) लॉन्च किया है जो देश के सभी ऊर्जा संसाधनों की समग्र तस्वीर प्रदान करेगा।
• यह नक्शा इसरो और भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालयों के सहयोग से नीति आयोग द्वारा विकसित किया गया है।

ग्लोबल टीबी रिपोर्ट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2021 के लिए 'ग्लोबल टीबी रिपोर्ट' जारी की है, जिसमें COVID-19 के प्रभावों पर प्रकाश डाला गया है, जिसके कारण तपेदिक (टीबी) उन्मूलन की प्रगति में भारी उलटफेर हुआ।
• रिपोर्ट में भारत को टीबी उन्मूलन में सबसे ज्यादा प्रभावित देश बताया गया है।

चीन का पहला सौर अन्वेषण उपग्रह 'शीहे'
चीन ने लॉन्ग मार्च -2 डी रॉकेट से ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से अंतरिक्ष में अपना पहला सौर अन्वेषण उपग्रह 'शीहे (Xihe)' लॉन्च किया है।


20 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

अमिताभ चौधरी फिर से एक्सिस बैंक के सीईओ बने है।

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: 20 अक्टूबर
अंतर्राष्ट्रीय शेफ दिवस: 20 अक्टूबर
विश्व सांख्यिकी दिवस: 20 अक्टूबर

भारतीय कवि-गीतकार-निर्देशक गुलज़ार ने अपनी नई पुस्तक “एक्चुअली… आई मेट देम: ए मेमॉयर (Actually… I Met Them: A Memoir)” प्रकाशित की है।

भारतीय तलवारबाज (फेंसर) भवानी देवी ने फ्रांस में चार्लेविल राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती है।

मर्सर ग्लोबल पेंशन इंडेक्स 2021
मर्सर कंसल्टिंग ने मर्सर ग्लोबल पेंशन इंडेक्स का 13वां संस्करण जारी किया है।  जिसमें भारत को 43 देशों में 40वीं रैंक मिली है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 19 अक्टूबर को 'मोदी वैन' को हरी झंडी दिखाई।

18 और 21 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की चौथी महासभा का आयोजन किया जा रहा है।
• अध्यक्ष:- आरके सिंह (केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री)

सहदेव यादव भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (IWF) के अध्यक्ष बने है।

अमित रस्तोगी को राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (NRDC) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

चीन और इंडोनेशिया ने क्रमशः उबेर कप और थॉमस कप जीता है।

 प्रोफेसर शैफ़ी किदवई ने "सर सैयद अहमद खान: रीजन, रिलिजन एंड नेशन (Sir Syed Ahmad Khan: Reason, Religion And Nation)" नामक पुस्तक लिखी है।

आयुष्मान खुराना 'फ्यूचर यही है' अभियान के लिए CoinDCX में शामिल हुए है।
• CoinDCX भारत का सबसे बड़ा क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है।

21 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

भारत में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। 

कुंग फू नन ने यूनेस्को का पहला मार्शल आर्ट शिक्षा पुरस्कार 2021 जीता है।

ए बालासुब्रमण्यम एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के नए अध्यक्ष बने है।

वैश्विक खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021
भारत का स्थान:- 71वां (113 देशों में)
पहला स्थान:- आयरलैंड
जारीकर्ता:- लंदन स्थित इकोनॉमिस्ट इम्पैक्ट।

भारत की 2021 में विभिन्न सूचकांकों में रैंक:-
वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक 2021: दूसरा
ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स 2021: 20वां
अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक 2021: 40वां
विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2021: 43वां
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) 2021: 46वें
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021: 90वां
वैश्विक भूख सूचकांक 2021: 101वां
आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2021: 121वां
वैश्विक शांति सूचकांक 2021: 135वां
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2021: 139वां
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021: 142वां

निर्देशक-निर्माता इम्तियाज अली को भारत में रूसी फिल्म महोत्सव का एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने कार्ड टोकनाइजेशन प्लेटफॉर्म 'NTS' लॉन्च किया है।

इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुयलेरमो लासो ने हिंसक ड्रग अपराधों में वृद्धि के कारण देश में 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है। 

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने 19 से 27 अक्टूबर 2021 तक डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'फ्यूचर टेक 2021' का आयोजन किया।

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपनी नई पुस्तक 'द स्टार्स इन माई स्काई:  दोज़ हू ब्राइटन माई फिल्म जर्नी (The Stars in My Sky: Those Who Brightened My Film Journey)' लॉन्च की है।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जेम्स पैटिनसन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

हाल ही श्रीलंका के पहले टेस्ट कप्तान बंदुला वर्णपुरा का निधन हो गया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments