आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 17 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 16 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


16 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुध निर्माण बोर्ड (ओएफबी) से विघटित होकर बनाए गए सात नए रक्षा सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्र को समर्पित किए हैं।
7 नए रक्षा सार्वजनिक उपक्रम हैं -
• मुनिशन इंडिया लिमिटेड
• आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड
• एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड
• ट्रूप कम्फर्टस लिमिटेड
• यंत्र इंडिया लिमिटेड
• इंडिया आप्टेल लिमिटेड
• ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर 2021 को आयुध निर्माणी बोर्ड का विघटन हो गया था।

भारतीय सेना और यूएसए की सेना के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास "पूर्व युद्ध अभ्यास 2021" का 17वां संस्करण संयुक्त राज्य अमेरिका के संयुक्त बेस एल्मडॉर्फ- रिचर्ड्सन, अलास्का में आयोजित किया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने माइक्रोसॉफ्ट के तीन अन्य शीर्ष नेताओं के साथ वर्ष 2021 के लिए ग्लोबल बिजनेस सस्टेनेबिलिटी लीडरशिप के लिए प्रतिष्ठित सीके प्रह्लाद पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार उन्हें 2030 तक माइक्रोसॉफ्ट को कार्बन मुक्त कंपनी बनाने और 2050 तक इसके सभी ऐतिहासिक उत्सर्जन को हटाने के लिए दिया गया है।
अन्य 3 व्यक्ति:- ब्रेड स्मिथ, एमी हुड, लुकास जोप्पा।

16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस (world food day) मनाया जाता है।
2021 की थीम- एक स्वस्थ कल के लिए अब सुरक्षित भोजन।

रितेश चौहान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में 116 देशों में भारत को 101वां स्थान मिला है। गत वर्ष 2020 में भारत का स्थान 107 देशों में से 94वां था।
• भारत का GHI स्कोर 50 में से 27.5 दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है।
• पड़ोसी देश जैसे नेपाल (76), बांग्लादेश (76), म्यांमार (71) और पाकिस्तान (92) भी 'खतरनाक (alarming)' भूख श्रेणी में हैं।
इस सूचकांक में बेलारूस, चीन, ब्राजील और कुवैत जैसे 18 देशों ने शीर्ष स्थान साझा किया।
सबसे अंतिम 116वें स्थान पर सोमालिया है।
• सूचकांक को वेल्टहुंगरहिल्फ़ा (WHH) और कंसर्न वर्ल्डवाइड द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित किया जाता है।
• इस सूचकांक को 4 संकेतकों के आधार पर जारी किया जाता है -
1. अल्पपोषण (Undernourishment)
2. बच्चों में स्टंटिंग (Stunting):- उम्र की तुलना में कम ऊँचाई।
3. बाल मृत्यु (Child Mortality):- पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर।
4. चाइल्ड ‘वेस्टिंग’ (Wasting):- ऊँचाई की तुलना में कम वजन।

विश्व की सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2021 रैंकिंग
जारीकर्ता:- फोर्ब्स द्वारा।
भारतीय कॉरपोरेट्स में शीर्ष:- रिलायंस इंडस्ट्रीज।
वैश्विक स्तर पर शीर्ष:- सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स (दक्षिण कोरिया)

यूको बैंक के सीईओ एके गोयल को इंडियन बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने अपने ग्राहकों को ईंधन भरने पर तेज, सुरक्षित और स्मार्ट अनुभव प्रदान करने के लिए यूफिल (UFill) नामक एक स्वचालित ईंधन तकनीक शुरू की है।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने माईपार्किंग्स (Myparkings) ऐप का उद्घाटन किया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (National Security Guard - NSG) बल ने 16 अक्टूबर को अपना 37 वां स्थापना दिवस मनाया है।
NSG को ब्लैक कैट्स के नाम से जाना जाता है।
स्थापना- 1984

17 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

भारत सरकार ने कारीगरों और शिल्पकारों के कौशलों को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक हुनर हाट पर "विश्वकर्मा वाटिका" स्थापित करने का निर्णय लिया है।
• इस तरह के पहले विश्वकर्मा वाटिका का उद्घाटन रामपुर (यूपी) में केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने 16 अक्टूबर को किया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में सार्वजनिक परिवहन के रूप में रोपवे सेवा को शुरू किया जाएगा और यह सेवा कर शुरू करने वाला भारत का पहला शहर बनेगा। वाराणसी, सार्वजनिक परिवहन के रूप में रोपवे का उपयोग करने वाला बोलविया और मेक्सिको सिटी के बाद दुनिया का तीसरा शहर होगा।

तेलंगाना में कोविड-19 महामारी को देखते हुए भारत का पहला स्मार्टफोन आधारित ई-वोटिंग समाधान (E-Voting solution) विकसित किया गया है। 

हरियाणा सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के राजनीति और चुनाव में भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आईपीएल 2021
विजेता - चेन्नई सुपर किंग्स (चौथी बार)
उपविजेता - कोलकाता नाइटराइडर्स।
आईपीएल का 14वां संस्करण था।

उत्तर प्रदेश के रटौल आम को जीआई (GI) टैग प्रदान किया गया है।


18 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India - SEBI) ने चार सदस्यीय "निपटान आदेशों और अपराधों के कंपाउंडिंग पर उच्चाधिकार प्राप्त सलाहकार समिति" का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष मुम्बई हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज विजय सी डागा होंगे।

भारतीय सेना के पांचवी बटालियन गोरखा राइफल्स ने यूके में आयोजित प्रतिष्ठित कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में स्वर्ण पदक जीता है।
कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास को " सैन्य गश्त का ओलंपिक " के रूप में भी जाना जाता है।

राहुल द्रविड़  को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान कोच रवि शास्त्री का स्थान लेंगे।

अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फिल्म के दृश्यों को फिल्माने के बाद एक रूसी फिल्म का दल पृथ्वी पर वापस आ गया है।

15 वर्षीय दिव्या देशमुख भारत की 21वीं महिला ग्रैंड मास्टर बन गईं।

SAFF चैंपियनशिप 2021
विजेता - भारत (8वीं बार)
आयोजन - मालदीव
• टॉप स्कोरर - भारतीय कप्तान सुनील छेत्री। 

जापान के सागर में रूस की पीटर द ग्रेट ‌गल्फ में रूस और चीन के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास संयुक्त सागर 2021 आयोजित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिए भारत को अपने छठे कार्यकाल के लिए भारी बहुमत के साथ निर्वाचित किया गया है।
• भारत का 3 वर्ष का कार्यकाल जनवरी 2022 से दिसंबर 2024 तक रहेगा।

जोनास गहर स्टोर नॉर्वे के नए प्रधानमंत्री बने है।

NSG का 37 वां स्थापना दिवस:- 16 अक्टूबर 
• अन्य नाम:- ब्लैक कैट्स (Black Cats)
• महानिदेशक:- एम ए गणपति
• NSG भारतीय गृह मंत्रालय के तहत एक विशिष्ट आतंकवाद विरोधी इकाई है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments