आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 14 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स। 13 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


13 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के 28वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया।
स्थापना:- 12 अक्टूबर 1993

विभिन्न उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीश 
अकील कुरैशी (राजस्थान)
• इंद्रजीत महांति (त्रिपुरा)
• मोहम्मद रफीक (हिमाचल प्रदेश)
• बिस्वनाथ सोमद्दर (सक्किम)
• ए.के. गोस्वामी (छत्तीसगढ़)
• राजेश बिंदल (इलाहाबाद हाईकोर्ट)
• रंजीत वी. मोरे (मेघालय)
• सतीश चंद्र शर्मा (तेलंगाना)
• आर.वी. मलीमठ (मध्यप्रदेश)
• रितु राज अवस्थी (कर्नाटक)
• अरविंद कुमार (गुजरात)
• प्रशांत कुमार मिश्रा (आंध्र प्रदेश)

हाल ही के वी सुब्रमण्यम ने मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया।

अदानी समूह ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) से जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जिम्मेदारी संभाली है। हवाई अड्डे को भारत सरकार द्वारा 50 वर्षों की अवधि के लिए समूह को पट्टे पर दिया गया है।
• इस हवाई अड्डे को 29 दिसंबर 2005 को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया था। 

प्रतिवर्ष 13 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है। 

हाल ही लीमा (पेरू) में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने 43 पदक जीते हैं।

रजनीश कुमार भारतपे के अध्यक्ष बने है।
अलेक्जेंडर शालेनबर्ग ऑस्ट्रिया के नए चांसलर बने है।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने भारत को अपना पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है। 
• भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है।
• मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस।

जर्मन रेल ऑपरेटर, ड्यूश बहन और औद्योगिक समूह, सीमेंस ने जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में दुनिया की पहली स्वचालित और चालक रहित ट्रेन लॉन्च की है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने डॉ रणदीप गुलेरिया को 22वां लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया है।

अमित खरे को दो साल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों की राजनीति और चुनाव में भागीदारी पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए हरियाणा सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारी आचरण) नियम, 2016 को लागू किया गया है।

हाल ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान पर जी 20 विशेष शिखर सम्मेलन में वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया। बैठक इटली द्वारा बुलाई गई, जो वर्तमान में G20 का अध्यक्ष है।


14 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

विश्व मानक दिवस : 14 अक्टूबर
अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस: 14 अक्टूबर

अर्न्स्ट एंड यंग (EY) द्वारा जारी 58वें रिन्यूएबल एनर्जी कंट्री अट्रैक्टिवनेस इंडेक्स (Renewable Energy Country Attractiveness Index- RECAI) में भारत ने तीसरा स्थान बरकरार रखा है। (40 में से)
• अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरे स्थान पर है।

एडीबी ने 2019-2030 जलवायु वित्त पोषण लक्ष्य 20$ बिलियन से बढ़ाकर $100 बिलियन कर दिया है।

पीएम गति शक्ति योजना
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में प्रगति मैदान से पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान का उद्घाटन किया।
100 लाख करोड़ रुपये की पीएम गति शक्ति-राष्ट्रीय मास्टर प्लान का उद्देश्य देश में आर्थिक क्षेत्रों को मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी प्रदान करना और लॉजिस्टिक की लागत कम करना है।
• 16 मंत्रालयों को इससे जोड़ा जाएगा।

भारत सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (PFC) को 'महारत्न' का दर्जा दिया है। यह भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी है।
• अब भारत में कुल 11 कंपनियों को महारत्न का दर्जा मिल गया है।

फायर-बोल्ट ने विराट कोहली को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

हाल ही उर्वरक प्रमुख इफको (IFFCO's) के अध्यक्ष बलविंदर सिंह नकई का निधन हो गया।

आयरलैंड की एमी हंटर पुरुष या महिला क्रिकेट में वनडे मैच  शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की बल्लेबाज बनी है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने 16वें जन्मदिन पर नाबाद 121 रन बनाए।

सज्जन जिंदल वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष बने है।

हॉस्पिटैलिटी फर्म ओरावेल स्टेज़ लिमिटेड (OYO) ने 2016 पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता दीपा मलिक को कंपनी के एक स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।


15 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स

'द स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज 2021: वॉटर'
विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा 5 अक्टूबर, 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज 2021: वॉटर' (The State of Climate Services 2021: Water) के अनुसार, 2050 तक वैश्विक स्तर पर पांच अरब से अधिक लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

लद्दाख में भारत के सबसे ऊंचाई वाले संस्थान पर लाई- फाई नेटवर्क
‘स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख’ (SECMOL) लाइट फिडेलिटी यानी 'लाई-फाई' (Light Fidelity: LiFi) तकनीक का उपयोग करके इंटरनेट कनेक्शन वाला केंद्र-शासित प्रदेश में अपनी तरह का पहला संस्थान बन गया है।

उरोनेमा अफ्रीकानम बोर्ज
अक्टूबर 2021 में साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित प्रारंभिक अध्ययन के अनुसार मद्रास विश्वविद्यालय और चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज के शोधकर्ताओं ने एक शैवाल प्रजाति 'उरोनेमा अफ्रीकानम बोर्ज’ की पहचान की है, जो प्लास्टिक शीट के बायोडिग्रेडेशन एजेंट के रूप में कार्य करती है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने 6 अक्टूबर, 2021 को 'बहुभाषी मनोभ्रंश अनुसंधान और मूल्यांकन’ (Multilingual Dementia Research and Assessment: MUDRA) टूलबॉक्स लॉन्च किया।
• इन्हें पांच भारतीय भाषाओं - हिंदी, बंगाली, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में जारी किया है।

राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन ब्लूप्रिंट
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने 7 अक्टूबर, 2021 को गुजरात के आणंद स्थित 'राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड' (एनडीडीबी) में 'राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन ब्लूप्रिंट' का अनावरण किया।

हाल ही रूस ने सिर्कोन (जिर्कोन) हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल का पहली बार पनडुब्बी से परीक्षण किया।

अमेरिका में एक पोस्ट ऑफिस का नाम बदलकर भारतीय मूल के शहीद पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर रखा गया है।

महिला क्रिकेट पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल
• राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया हैं। इन खेलों का अब तक 22 बार आयोजन हुआ है क्रिकेट सिर्फ एक बार इसका हिस्सा बना है। 1998 में कुआलालंपुर में हुए खेलों में पुरुषों के वनडे मुकाबलों का स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। 
• 2022 में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें 8 महिला टी-20 क्रिकेट टीम भाग लेंगी।
• पहले क्रिकेट वैकल्पिक खेल के रूप में शामिल था।
• क्रिकेट के साथ-साथ वॉलीबॉल और बास्केटबॉल को भी राष्ट्रमंडल खेलों में मुख्य खेल के रूप में शामिल किया गया है।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments