आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 23 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 22 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


22 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पुत्र रनिंदर सिंह भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष बने है।

रवि कपूर को संसद टीवी का सीईओ बनाया गया है।

नागालैंड में सभी पार्टियों ने मिलकर सरकार चलाने का फैसला किया है। अतः नागालैंड देश का एकमात्र राज्य बनेगा जहां पर विपक्ष नहीं होगा।

73वां प्राइमटाइम एमी अवार्ड समारोह 19 सितंबर, 2021 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया। एमी पुरस्कार, एक अमेरिकी पुरस्कार है जो टेलीविजन उद्योग में उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है।
उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज़: द क्राउन
उत्कृष्ट हास्य श्रृंखला: टेड लास्सो।

इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर जिमी ग्रीव्स का निधन हो गया।

"द थ्री खान्स: एंड द इमर्जेंस ऑफ न्यू इंडिया" किसकी पुस्तक है ? - कावेरी बमजई।

हाल ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का निधन हो गया। (आत्महत्या)

गीता समोता अफ्रीका और रूस में स्थित दो चोटियों को फतह करने वाली "सबसे तेज भारतीय" बनीं।
माउंट एल्ब्रस (रूस) - यूरोप की सबसे ऊंची चोटी।
किलिमंजारो (तंजानिया) - अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी।

21 सितंबर:- विश्व अल्जाइमर दिवस।
22 सितंबर:- विश्व राइनो दिवस।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, मनसुख मांडविया ने खाद्य सुरक्षा के पांच मापदंडों में राज्यों के प्रदर्शन को मापने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का तीसरा राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक 2021 जारी किया है। 
• नौ प्रमुख राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सम्मानित किया गया है।
1st गुजरात 2nd केरल 3rd तमिलनाडु
छोटे राज्यों में गोवा पहले स्थान पर रहा और केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू और कश्मीर ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारतीय और इंडोनेशियाई नौसेना ने 20 से 22 सितंबर तक 'समुद्र शक्ति' अभ्यास के तीसरे संस्करण में भाग लिया।


23 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश के पीएम के रूप में तीसरा कार्यकाल जीता है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के साथ एक 'इलेक्ट्रॉनिक पार्क' विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

असम, कामरूप जिले के छयगाँव में एक चाय पार्क स्थापित कर रहा है।

सैन्य नर्सिंग सेवा की उप महानिदेशक ब्रिगेडियर एसवी सरस्वती को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। यह किसी भी नर्स के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। 

ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2050 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आयातक बन जाएगा।

फेसबुक इंडिया ने राजीव अग्रवाल को सार्वजनिक नीति निदेशक नियुक्त किया है।

नए वायुसेना प्रमुख
भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख एयर मार्शल, विवेक राम चौधरी को अगला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है।
• वर्तमान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया  30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

भारत के जीएम डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज ओपन 2021 जीता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 107 वर्षीय दो जापानी बहनों को दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित समान जुड़वां के रूप में प्रमाणित किया है।
• उमेनो सुमियामा  और कोउमे कोदामा।

 'द हिमालयन फिल्म फेस्टिवल-2021' का पहला संस्करण 24 से 28 सितंबर तक लेह, लद्दाख में शुरू होगा।

भारत में दो और समुद्र तटों को "ब्लू फ्लैग (Blue Flag)" प्रमाणन से सम्मानित किया गया है, जो एक अंतर्राष्ट्रीय इको-स्तरीय टैग है, जिससे देश में ऐसे समुद्र तटों की कुल संख्या 10 हो गई है। इस साल प्रमाणन प्राप्त करने वाले दो समुद्र तट तमिलनाडु में कोवलम और पुडुचेरी में ईडन हैं।
• फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (डेनमार्क), ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्रदान करता है।


24 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

23 सितंबर : अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस

बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics) खेलों के आधिकारिक आदर्श वाक्य, "एक साझा भविष्य के लिए एक साथ (Together for a Shared Future)" का अनावरण किया है गया।
• इन खेलों का आयोजन 4-20 फरवरी तक किया जाएगा।
• बीजिंग ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन ओलंपिक दोनों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन‌ जाएगा।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 76वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में सतत विकास लक्ष्य (SDG) अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया है।
• संयुक्त राष्ट्र में अब कुल 16 एसडीजी अधिवक्ता हो गए हैं।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने निवेशकों और व्यवसायों के लिए 'नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS)' लॉन्च किया है। 
• यह सरकार से अनुमोदन एवं मंजूरी प्राप्त करने के लिए वन-स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेगा।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को एसडीजी प्रगति (SDG Progress) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 20 से 26 सितंबर तक 'वाणिज्‍य सप्ताह' मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर गए।

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा बांग्लादेश की फैरोज़ फैज़ा बीथर को 2021 के चेंजमेकर अवार्ड के लिए चुना गया है।

स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने दोहा में अपना 24वां विश्व खिताब जीता है।

चेतन भगत 8 अक्टूबर, 2021 को अपना नया उपन्यास '400 डेज़ (400 Days)' रिलीज़ करेंगे। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments