आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 14 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स। 13 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

 Current Affairs 2021


13 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

हाल ही मध्य प्रदेश के अमन बिष्ट ने दुबई में आयोजित एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

दिल्ली गाजियाबाद मेरठ रूट पर देश की पहली रीजनल रैपिड रेल के कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।

चर्चित टीवी सीरीज गेम्स ऑफ थ्रोंस के एक्टर क्रिस्टन कूम्बस ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में ब्रिटेन की तरफ से बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता। उन्हें सेमीफाइनल में राजस्थान के कृष्णा नागर ने हराया।

इस साल खेल मंत्रालय ने डोपिंग के कारण प्रतिबंध झेल चुके खिलाड़ियों एवं कोचों को भी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
पैरालंपिक तीन मेडल जीत चुके में जैवलिन खिलाड़ी , पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर सरिता देवी नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड की चयन समिति में शामिल है।

अमेज़न इंडिया ने भारत में किसान स्टोर प्लेटफार्म लांच किया है।

जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में असफल होने के कारण इस्तीफा देने की घोषणा की है।

'मैं भी डिजिटल 3.0' अभियान की शुरुआत
. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
के सहयोग से पायलट ड्राइव 'मैं भी डिजिटल 3.0' लॉन्च किया है।
यह देश के 223 शहरों में PM स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए डिजिटल ऑनबोर्डिंग और प्रशिक्षण के लिए एक विशेष अभियान है।

हाइसीन क्या है?
खगोल विज्ञानियों ने एक्सोप्लेनेट के एक नए वर्ग हाइसीन वर्ल्ड को रेखांकित किया है। हाइसीन वर्ल्ड हाइड्रोजन
और महासागर से मिलकर बना है।
एक्सोप्लेनेट या एक्स्ट्रासोलर ग्रह ऐसे ग्रहों को कहा जाता है जो सौरमंडल के बाहर स्थित होते हैं।

लुधियाना प्रशासन ने पंजाब का पहला ब्रेस्ट मिल्क पंप बैंक खोला है।

भारतीय वायु सेना को मिली पहली इंडो-इजरायल मिसाइल
भारतीय वायु सेना को 9 सितंबर 2021 को पहली भारत-इजरायल मध्यम दूरी की सरफेस टू एयर मिसाइल (MRSAM) प्रणाली सौंपी गई।
MRSAM दुश्मन के आने वाले विमानों और सामरिक मिसाइलों से सुरक्षा प्रदान करता है।
इसे DRDO द्वारा इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

बांग्लादेश में भूमि प्रबंधन प्रणाली पूरी तरह से डिजिटल की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने उत्तर कोरिया को 2022 के अंत तक के लिए निलंबित कर दिया है क्योंकि वह टोक्यो खेलों में एक भी टीम भेजने में विफल रहा।

भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर जसकरण मल्होत्रा वनडे क्रिकेट में छह गेंदों में छह छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।

किस राज्य सरकार ने कुश्ती को 2032 तक गोद लेने का फैसला किया ? - उत्तरप्रदेश।
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष:- बृजभूषण शरण सिंह।

किस केंद्र शासित प्रदेश ने फिल्म नीति 2021 के क्रियान्वयन को अपनी मंजूरी दी ? - जम्मू और कश्मीर।


14 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स 

हर साल 12 सितंबर को विश्व स्तर पर इंटरनेशनल डे फॉर साउथ-साउथ कोऑपरेशन यानि दक्षिण-दक्षिण सहयोग का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।

हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को विश्व प्राथमिक उपचार दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 11 सितंबर 2021 को मनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में सरदारधाम भवन का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड के रानीखेत में भारत की सबसे बड़ी ओपन-एयर फ़र्नरी (open-air fernery) का उद्घाटन किया गया है। 

भारत का पहला परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज आईएनएस ध्रुव, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से शुरू किया गया है। डीआरडीओ और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के सहयोग से हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण किया गया है।

यूएस ओपन 2021
पुरुष एकल वर्ग विजेता - डेनियल मेदवेदेव।
महिला एकल वर्ग विजेता - एमा रादुकानु (ग्रेट ब्रिटेन)

जिम लैंज़ोन Yahoo के सीईओ बने है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल  को गांधी स्मृति और दर्शन समिति (GSDS) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
• इस समिति  का गठन सितंबर 1984 में एक स्वायत्त निकाय के रूप में किया गया था। 

पवन कुमार गोयनका को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह खेल में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के सम्मान में प्रतिष्ठित 10 वर्षीय दुबई गोल्डन वीजा प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले गोल्फर बन गए हैं।

एडोब (Adobe) ने प्रतिवा महापात्रा को एडोब इंडिया की उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।


15 सितंबर 2021 करेंट अफेयर्स

लेखिका सुज़ैना क्लार्क ने अपने उपन्यास 'पिरानेसी (Piranesi)' के लिए फिक्शन 2021 के लिए महिला पुरस्कार जीता है।

हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी की लोकप्रियता को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत भाषा को अपनाया गया था। 

अज़ीज़ अखन्नौच मोरक्को के नए प्रधानमंत्री बने हैं।

न्यायमूर्ति एम वेणुगोपाल  को  राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हैदराबाद स्थित एक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप, स्काईरूट एयरोस्पेस औपचारिक रूप से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ एक समझौते में प्रवेश करने वाली पहली निजी कंपनी बन गई है।

हाल ही ओडिशा में 'नुआखाई' नामक कृषि उत्सव मनाया गया।

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पीएम कुसुम योजना के तहत ऑफ-ग्रिड सौर पंपों की स्थापना के मामले में हरियाणा देश में शीर्ष स्थान पर है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'बाजरा मिशन' शुरू करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य किसानों को छोटी अनाज फसलों के लिए उचित मूल्य दर प्रदान करना है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस का निधन हो गया। उन्होंने मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम और रोजगार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया था। 

भारत और अमेरिका ने "क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग (CAFMD)" शुरू किया है।
"क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग (सीएएफएमडी)" भारत-यू.एस. के दो मुख्य ट्रैक में से एक है।अप्रैल 2021 में जलवायु पर नेताओं के शिखर सम्मेलन में जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी शुरू की गई।
• दूसरा ट्रैक स्ट्रैटेजिक क्लीन एनर्जी पार्टनरशिप (Strategic Clean Energy Partnership) है।

अमेरिका-भारत सामरिक स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी का नया रूप
9 सितंबर, 2021 को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अमेरिका के ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रैनहोल्म के साथ अमेरिका - भारत सामरिक स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी (SCEP) के नए रूप की वर्चुअल लॉन्च की सह-अध्यक्षता की।
SCEP को अमेरिकी-भारत जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के अनुसार लॉन्च किया गया है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अप्रैल 2021 में आयोजित 'लीडर्स समिट ऑन क्लाइमेट' के दौरान की थी।
• दोनों पक्षों ने ‘गैस टास्क फोर्स’ का नाम बदलकर ‘भारत-यूएस निम्न उत्सर्जन गैस टास्क फोर्स’ करने की भी घोषणा की।

भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी  द्वारा लिखित एक पुस्तक का शीर्षक 'ह्यूमन राइट्स एंड टेररिज्म इन इंडिया' है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तेलंगाना में अपनी तरह की पहली "मेडिसिन फ्रॉम द स्काई (Medicine from the Sky)" परियोजना शुरू की है।

छठे ब्रिक्स युवा वैज्ञानिक फोरम 2021 का आयोजन 13 से 16 सितंबर, 2021 तक बेंगलुरू में किया गया।

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना-प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की ‘कोल्ड चेन योजना’ के तहत 12 सितंबर, 2021 मुरैना, मध्य प्रदेश में स्थापित सहारा फ्रोजन फूड्स की खाद्य प्रसंस्करण यूनिट का उद्घाटन किया।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments