आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

चर्चित नियुक्तियां जुलाई 2021

 
Famous appointment 2021


चर्चित नियुक्तियां जुलाई 2021

नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौन है ? - अमिताभ कांत
विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष है ? - डेविड माल्पस

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने है। वह उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री है। 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी, उधम सिंह नगर जिले के खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने तीरथ सिंह रावत की जगह ली।

सतीश अग्निहोत्री नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बने है।

कल्याण नारायण भट्टाचार्जी को त्रिपुरा का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक कौन बने हैं ? - मुकुल गोयल।

पुष्कर धामी उत्तराखंड के कौन से क्रम के मुख्यमंत्री बने हैं ? - 11वें।

5 जुलाई 2021 को जेफ बेजोस के स्थान पर एंडी जेसी अमेजन के नए सीईओ बने है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग और MSME मंत्री, नितिन गडकरी 'खादी प्राकृतिक पेंट' के ब्रांड एंबेसडर बने है।

भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख भीड़-भाड़ वाले नेविगेशन ऐप ‘वेज़’ की सीईओ बनीं है।

जेम्स व्हाइटहर्स्ट ने आईबीएम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। IBM - International Business Machines.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 नए राज्यपालों की नियुक्ति की है -
1. मंगूभाई छगनभाई पटेल: मध्य प्रदेश।
2. थावर चंद गहलोत: कर्नाटक।
3. रमेश बैस: झारखंड।
4. बंडारू दत्तात्रेय: हरियाणा।
5. सत्यदेव नारायण आर्य: त्रिपुरा।
6. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर: हिमाचल प्रदेश।
7. पीएएस श्रीधरन पिल्लई:  गोवा।
8. हरिबाबू कम्भमपति: मिजोरम।

एन वेणुधर रेड्डी ऑल इंडिया रेडियो के महानिदेशक बने है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मनु साहनी को CEO पद से हटा दिया है।

किस प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक को दिल्ली हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनाया गया है ? - स्वानंद किरकिरे।

श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ? - बासिल राजपक्षे।

भारत सरकार ने किसकी अध्यक्षता में सीमेंट उद्योग के लिए 25 सदस्यीय विकास परिषद की स्थापना की है ? - पुनीत डालमिया।

ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत के लिए अपना स्थानीय शिकायत अधिकारी (RGO) नियुक्त किया है।
अबी अहमद दूसरी बार इथियोपिया के प्रधानमंत्री बने है।

शेर बहादुर देउबा 13 जुलाई को पांचवीं बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने है।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल बने है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 6 जुलाई, 2021 से प्रभावी है। वह थावर चंद गहलोत  का स्थान लेंगे।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बी के सिन्हा को भारत के ओलंपिक दल के प्रेस अताशे (Press Attache) के रूप में नियुक्त किया है।

हाल ही में किसे भारत में नए अमेरिकी राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया - एरिक गार्सेटी

इथियोपिया के नए प्रधानमंत्री कौन बने - अबी अहमद।

भाजपा ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में सदन का उपनेता नियुक्त किया है। 

स्कूल शिक्षक पेड्रो कैस्टिलो पेरू के नए राष्ट्रपति बने है।

अरमाने गिरिधर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

एरियल हेनरी हैती के नए प्रधानमंत्री बने है।

रश्मी रंजन दास को 2021 से 2025 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र कर समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड  के संस्थापक शिव नादर ने कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद से दे इस्तीफा दिया है।
विजय कुमार को एचसीएल का नया प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

नासिर कमल को नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

बसवराज एस बोम्मई कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बने है। उनका संबंध लिंगायत समुदाय से है।
• वह शिगगांव से विधायक हैं।

BSF के महानिदेशक राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने है।

नजीब मिकाती लेबनान के नए प्रधान मंत्री चुने गए है।

अमेरिकी सीनेट के श्रम विभाग में किस भारतीय अमेरिकी महिला को सॉलीसीटर नियुक्त किया गया है ? - सीमा नंदा

संयुक्त राष्ट्र के किस पूर्व महासचिव को हाल ही में एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया है ? - बान की मून।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष कौन है ? - अब्दुल्ला शाहिद।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments