आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 2 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स। 1 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2021


1 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

कोलियर्स ने भारतीय कारोबार हेतु रमेश नायर को सीईओ नियुक्त किया है।

IIT हैदराबाद ने "COVIHOME" नामक कोविड RNA परीक्षण किट विकसित की है।

वंतिका अग्रवाल ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता है।

हाल ही इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज माइक हेंड्रिक का निधन हो गया।

इंटेल ने सीबीएसई के सहयोग से 'एआई फॉर ऑल' पहल शुरू की है।

आशा भोंसले को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

विश्व रेंजर दिवस किस तिथि को मनाया जाता है ? - 31 जुलाई को।

30-31 जुलाई को हिंद महासागर  में भारत और इंडोनेशिया के बीच CORPAT का 36वां संस्करण आयोजित किया गया।
• भारतीय नौसेना जहाज INS सरयू ने इसमें भाग लिया।

ग्राफिक कलाकार आनंद राधाकृष्णन ने आइजनर (Eisner) कॉमिक इंडस्ट्री अवार्ड जीता है।

हाल ही राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) ने राज्य में इच्छुक निर्यातकों को बढ़ावा देने के लिए 'निर्यातक बनो' अभियान शुरू किया है।


2 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

अनुच्छेद 194
अनुच्छेद 194 के अनुसार, "किसी राज्य के विधानमंडल का कोई भी सदस्य उसके द्वारा विधानमंडल या उसकी किसी समिति में कही गई किसी बात या दिए गए मत के संबंध में किसी भी अदालत में किसी भी कार्यवाही के लिए उत्तरदायी नहीं होगा और किसी व्यक्ति के विरुद्ध ऐसे विधान-मंडल के किसी सदन के प्राधिकार द्वारा या उसके अधीन किसी प्रतिवेदन पत्र, मतों या कार्यवाहियों के प्रकाशन के संबंध में इस प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी”।

हर साल अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। (1-7 अगस्त)

पुणे स्थित वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ साइरस पूनावाला ने लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 जीता है।
• यह पुरस्कार प्रतिवर्ष लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि 1 अगस्त को दिया जाता है। 

भारत अगस्त 2021 महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना है। भारत ने फ्रांस से पदभार ग्रहण किया।

दीपक दास ने 1 अगस्त, 2021 को लेखा महानियंत्रक (Controller General of Accounts - CGA) के रूप में पदभार ग्रहण किया है। (25वें)
• CGA सरकार का खाता रक्षक होता है और संविधान के अनुच्छेद 150 से अपना जनादेश प्राप्त करता है।

श्रीलंकाई ऑलराउंडर इसुरु उडाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

भारत की संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भारत सरकार की ओर से G20 संस्कृति मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। इस बैठक की मेजबानी इटली ने की।

भारत में 1 अगस्त को "मुस्लिम महिला अधिकार दिवस" मनाया जाता है। भारत सरकार ने ट्रिपल तलाक को आपराधिक अपराध बनाने के लिए 1 अगस्त, 2019 को कानून बनाया था।
• पहली बार 2020 में मनाया गया।

पी वी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता है।
पी वी सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीता है।

मेकदातु परियोजना किस नदी पर बनाई जा रही है जिसको लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद है ? - कावेरी नदी

दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला धावक
जमैका की एलेना थॉम्पसन हेरा दुनिया की दूसरी सबसे तेज महिला धावक बन गई है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।


3 अगस्त 2021 करेंट अफेयर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को ई-आरयूपीआई (e-RUPI), एक ई-वाउचर-आधारित डिजिटल भुगतान समाधान लॉन्च किया।
• यह एक व्यक्ति और उद्देश्य-विशिष्ट डिजिटल भुगतान प्रणाली है।
• ई-आरयूपीआई प्लेटफॉर्म को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने अपने यूपीआई (UPI) प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया है।
•  ई-आरयूपीआई इच्छित लाभार्थियों को कल्याणकारी सेवाओं की लीक-प्रूफ डिलीवरी सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। 

निकोल पाशिन्यान फिर से आर्मेनिया के प्रधान मंत्री बने है‌‌।

म्यांमार सेना के प्रमुख, वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलैंग ने देश के अंतरिम प्रधान मंत्री के रूप में पदभार संभाला है।

एचडीएफसी बैंक ने 'दुकानदार ओवरड्राफ्ट योजना' शुरू की है।

भुवनेश्वर COVID-19 के खिलाफ 100% टीकाकरण करने वाला पहला भारतीय शहर बना है।

इटली के मर्सेल जैकब्स ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुषों की 100 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरिव ने जीता टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष एकल टेनिस में स्वर्ण पदक जीता है।

इटली के लक्जरी ब्रांड Bvlgari ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को वैश्विक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

SAVE WATER

Post a Comment

1 Comments